Hanuman Chalisa

मकर संक्रांति पर कुंवारी और सुहागन महिलाएं 14 वस्तुएं बांटती हैं, जानिए राशि अनुसार क्या बांटें

Webdunia
मकर संक्रांति पर्व पर कुंवारी और सुहागन महिलाएं 14 वस्तुएं बांटती हैं, यह वस्तुएं अक्सर श्रृंगार या दैनिक उपयोग से संबंधी होती हैं। 
 
सुहागन महिलाएं अपने सुहाग की रक्षा के लिए एक-दूसरे को सुहाग बांटती हैं अर्थात सुहाग का दान देती हैं और कुंवारी सुहाग पाने के लिए वस्तुएं बांटती हैं। इसे हल्दी कुंकु भी कहा जाता है। आइए कुछ सामान्य आइडियाज पढ़ते हैं कि आपकी राशि के अनुसार क्या बांटा जा सकता है इस संक्रांति पर.. .  
 
मेष : हाथ के कंगन दान दें। 
 
इन दिनों कंगन की कई वैरायटीज प्रचलित हैं। लाख, कांच, मैटल, प्लास्टिक, पीतल, चांदी के अलावा कपड़े और रेशम की डोरी के डिजाइनर कंगन भी मार्केट में मिल रहे हैं। मार्केट में हर नाप के कड़े, कंगन और चू‍ड़ियों के 14-14 के सेट भी मिल रहे हैं।  
वृषभ : दीपक व वस्त्र दान दें।
 
तांबे, पीतल, चांदी, मैटल, स्टील, मिट्टी के दीपक बांटे जा सकते हैं। वस्त्र में रुमाल, मास्क, स्कार्फ, शॉल, स्टोल, दुपट्टे, कुर्ते, मोजे, लैगिंग्स आदि का विकल्प हो सकता है। 
मिथुन :  बर्तन दान दें।
बर्तनों की बड़ी रेंज संक्रांति के लिए मार्केट में है। छोटे कटोरी या कटोरे, प्लेट, चम्मच, चाय छन्नी, अदरक किसनी, थाली, प्याली, पूजा के लिए कलश या आचमनी जैसे कई विकल्प बाजार में तैयार हैं। यह सिर्फ स्टील में ही नहीं बल्कि पीतल और चांदी में भी मिल रहे हैं। 
कर्क : टीका या बिंदिया दान दें।
बिंदिया की इतनी डिजाइन और वैरायटी है कि आप चकित और भ्रमित हो सकते हैं। आप अपने बजट के अनुसार 1 रुपए से लेकर 100 रुपए तक की  बिंदिया ले सकते हैं। 
सिंह : लाल कुमकुम का दान दें।
आपकी राशि के लिए कुमकुम शुभ है तो आप किसी भी बड़ी डिबिया या बॉक्स में हल्दी के साथ कुमकुम की डिजाइनर डिब्बी रख कर दे सकते हैं।  
कन्या : चांदी की बिछिया दान दें।
बिछिया की भी बहुत सी रेंज चांदी बाजार में इन दिनों मिल जाएगी। चांदी के भाव के अनुसार यह दान थोड़ा महंगा लग सकता है पर बांटने वाले बांटते ही हैं। सबसे सामान्य बिछिया भी आजकल कम से कम 150 में मिल रही है। 
तुला :  मोती दान दें।
आपकी राशि के अनुसार मोती शुभ है तो आप मोती की भी कई तरह की सामग्री ले सकते हैं। मोती के पर्स, मोती की चूड़ियां, मोती की अंगूठी, ब्रेसलेट आदि सही विकल्प हो सकते हैं। 
वृश्चिक : चुनरी का दान दें।
कॉटन, रेशम, सिल्क, जॉर्जेट, शिफॉन, बंधेज, लहरिया, चुनरी प्रिंट, नेट आदि में क ई तरह की चुनरी आपको मिल सकती है। अगर आपको कम बजट में काम करना है तो देवी माता की 14 चुनरी भी मंदिर में चढ़ा सकते हैं। 
धनु : सुहाग सामग्री का दान दें।
आप के लिए बाजार में मंगलसूत्र, बिछिया, बिंदिया, नेलपॉलिश, मेहंदी, मांग भरने की डिबिया, काजल, कंघी, लिपस्टिक, पॉवडर, क्रीम आदि से लेकर कई तरह की लेटेस्ट चीजें फैशन में है। बड़ी बात यह कि् हर तरह के बजट में उपलब्ध है। 
मकर : स्टील का दान दें।
आपकी राशि का स्वामी शनि है और स्टिल लोहे का प्रतिनिधित्व करता है। आपकी राशि को हर वर्ष स्टील ही दान में देना चाहिए। स्टील के मार्केट में घर के उपयोग की वस्तुओं के अलावा पूजा संबंधी चीजें भी मिल रही हैं।  
कुंभ : सुगंधित वस्तुओं का दान दें।
आपके लिए साबून, अगरबत्ती, चंदन, गुलाब फूल, परफ्यूम, क्रीम, पॉवडर, इत्र से लेकर हर वह चीज उपलब्ध है जिसमें खुशबू है। 
मीन : पायल का दान दें।
आपकी राशि के लिए पैरों की पायल देना शुभ है तो आप बाजार से चांदी के अलावा चांदी से मिलती जुलती धातु की पायल भी खरीद सकते हैं। 
 

सम्बंधित जानकारी

Show comments
सभी देखें

ज़रूर पढ़ें

अधिकमास 2026: क्यों माना जाता है सबसे पवित्र महीना? जानें पूजा विधि, मंत्र और 6 खास बातें

वास्तु टिप्स: खुशहाल घर और खुशहाल जीवन के 10 सरल उपाय vastu tips

सूर्य के वृषभ राशि में प्रवेश से बदलेंगे वैश्विक हालात? जानें भविष्यफल

सूर्य का वृषभ राशि में प्रवेश, जानें मेष से मीन तक किसे मिलेगा लाभ, राशिफल

घर में रात में चमगादढ़ घुसने के हैं 6 कारण, भूलकर भी न करें नजरअंदाज, तुरंत बरतें ये सावधानियां

सभी देखें

धर्म संसार

Aaj Ka Rashifal: आज का दैनिक राशिफल: मेष से मीन तक 12 राशियों का राशिफल (24 मई, 2026)

24 May Birthday: आपको 24 मई, 2026 के लिए जन्मदिन की बधाई!

Aaj ka panchang: आज का शुभ मुहूर्त: 24 मई 2026: रविवार का पंचांग और शुभ समय

Weekly Horoscope May 25 to 31: साप्ताहिक राशिफल 2026, हर राशि के लिए क्या लेकर आ रहा है नया सप्ताह

Bakrid 2026: मुस्लिम लोग बकरीद क्यों मनाते हैं?

अगला लेख