श्री मंगलग्रह मंदिर में प्राकृतिक रंगों से रंगे भक्त

Webdunia
मंगलवार, 7 मार्च 2023 (16:30 IST)
अमलनेर: महाराष्ट्र के धुले से करीब 36 किलोमीटर दूर अमलनेर में स्थित श्री मंगल देव का प्रसिद्ध मंदिर है। यहां पर हर त्योहार बड़ी ही धूमधाम से लेकिन अनोखे तरीके से मनाया जाता है। देशभर में जहां धूलिवंदन उत्साह के साथ मनाया जा रहा था, वहीं श्री मंगल ग्रह मंदिर में मंगलवार 7 मार्च को हजारों की संख्या में श्रद्धालु अभिषेक और दर्शन के लिए पहुंचे। इस अवसर पर मंदिर के भक्तों ने विभिन्न प्राकृतिक रंगों को लगाकर शुभ वातावरण में भक्तों का स्वागत किया।
 
मंदिर प्रांगण में खुशी और उत्साह का माहौल देखते ही बनता है। श्री मंगल ग्रह मंदिर में सुबह 6 बजे से ही दर्शन के लिए श्रद्धालुओं का तांता लग गया था। इस अवसर पर मंदिर में आने वाले प्रत्येक महिला व पुरुष भक्तों का सेवकों द्वारा विभिन्न प्राकृतिक रंग लगाकर स्वागत किया गया। इस अनोखे स्वागत के कारण भक्तों की सकारात्मक प्रतिक्रिया देखने को मिली। वहीं, श्रद्धालुओं व भक्तों ने एक-दूसरे को होली व धूलिवंदन की शुभकामनाएं दी। 
 
मंगल ग्रह सेवा संस्था के अध्यक्ष दिगंबर महाले की अवधारणा से त्योहार अनोखे तरीके से मनाया गया। इसके लिए उपाध्यक्ष एस.एन. पाटील, सचिव एस. बी. बाविस्कर, सहसचिव दिलीप बहिरम, विश्वस्त डी.ए. सोनवणे के साथ सेवेकरियों ने कड़ी मेहनत की और सभी भाक्तों का ध्यान रखा।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

किचन की ये 10 गलतियां आपको कर्ज में डुबो देगी

धन प्राप्ति के लिए मां लक्ष्मी के 12 पावरफुल नाम

रात में नहीं आती है नींद तो इसके हैं 3 वास्तु और 3 ज्योतिष कारण और उपाय

मोहिनी एकादशी का व्रत कब रखा जाएगा, जानें शुभ मुहूर्त

32 प्रकार के द्वार, हर दरवाजा देता है अलग प्रभाव, जानें आपके घर का द्वार क्या कहता है

Char Dham Yatra : छोटा चार धाम की यात्रा से होती है 1 धाम की यात्रा पूर्ण, जानें बड़ा 4 धाम क्या है?

देवी मातंगी की स्तुति आरती

Matangi Jayanti 2024 : देवी मातंगी जयंती पर जानिए 10 खास बातें और कथा

कबूतर से हैं परेशान तो बालकनी में लगाएं ये 4 पौधे, कोई नहीं फटकेगा घर के आसपास

Panch Kedar Yatra: ये हैं दुनिया के पाँच सबसे ऊँचे शिव मंदिर

अगला लेख