Hanuman Chalisa

श्री मंगलग्रह मंदिर में जय बाबाजी ग्रुप के सदस्यों ने दिया 13 घंटे श्रमदान

पूरे भारत में 500 स्थानों पर 10 लाख घंटे कार्य करके स्वच्छता की अनूठी मिसाल कायम

Webdunia
मंगलवार, 6 जून 2023 (18:20 IST)
Mangal Grah Mandir Amalner- अमलनेर। स्वच्छ भारत अभियान के तहत छत्रपति शिवराजी महाराज के राज्याभिषेक एवं विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर 'जय बाबाजी ग्रुप' के सदस्यों ने श्री मंगलग्रह मंदिर में दिनांक 4 जून को प्रात: 5 बजे से संध्या 6 बजे तक श्रमदान करके अनूठी पहल की।
 
जगद्गुरु जनार्दन स्वामी मौनगिरिजी महाराज, साथ ही महामंडलेश्वर स्वामी शांतिगिरिजी महाराज के मार्गदर्शन में पूरे भारत में 10 लाख घंटे स्वच्छता की पहलकर एक अनूठा रिकार्ड बनाया है। यह श्रमदान भारत के 500 ऐतिहासिक और धार्मिक स्थलों पर एक लाख श्रद्धालुओं की भागीदारी से किया जा रहा है।
जिला नासिक तालुका नागडे के येवला में स्थित जय बाबाजी ग्रुप के सदस्यों ने रविवार की सुबह पांच बजे से विधिपाठ और आरती के बाद श्री मंगलग्रह मंदिर में श्रमदान शुरू किया। इस गतिविधि में 135 लोगों ने भाग लिया। बालू शिंदे, एकनाथ सातरकर, रमेश सोमसे, ज्ञानेश्वर भावसार के मार्गदर्शन में समूह के सदस्यों ने श्रमदान किया। 
 
इससे पहले मंगलग्रह सेवा संस्था के अध्यक्ष दिगंबर महाले के मार्गदर्शन में सचिव सुरेश बाविस्कर, संयुक्त सचिव दिलीप बहिराम, कोषाध्यक्ष गिरीश कुलकर्णी, ट्रस्टी अनिल अहिरराव ने 'जय बाबाजी ग्रुप' के सदस्यों को श्री मंगलग्रह मंदिर के बारे में जानकारी दी और उन्हें जागरूक भी किया। मंदिर की सामाजिक गतिविधियां की भी जानकारी दी।

सम्बंधित जानकारी

Show comments
सभी देखें

ज़रूर पढ़ें

अधिक मास कब से कब तक? इस पवित्र महीने में करें ये 5 शुभ काम, खुल सकता है भाग्य

क्या आपके मोबाइल नंबर का अंतिम अंक आपके लिए शुभ है ?

साल में 2 बार क्यों आता है खरमास? जानिए मलमास, अधिकमास और पुरुषोत्तम मास का रहस्य

हिंदू पुराण, ज्योतिष, नास्त्रेदमस, बाबा वेंगा और भविष्‍य मालिका की 6 कॉमन भविष्यवाणियां

1914 के विश्‍व युद्ध का इतिहास दोहराएगा 2026, दोनों साल के कैलेंडर में चौंकाने वाली समानता

सभी देखें

धर्म संसार

हनुमान जयंती पर भूलकर भी न करें ये 5 गलतियां, वरना नहीं मिलेगा बजरंगबली का आशीर्वाद

Hanuman Jayanti 2026: हनुमान जयंती पर अपने प्रियजनों को भेजें ये खास शुभकामनाएं और स्टेटस, देखते ही खुश हो जाएगा मन

पुण्यतिथि विशेष: गुरु हरि किशन कौन थे, जानें 'बाल गुरु' का सिख धर्म में योगदान

Hanuman Jayanti 2026: हनुमान जयंती पर क्या करें और क्या नहीं करें?

Aaj Ka Rashifal: आज का दैनिक राशिफल: मेष से मीन तक 12 राशियों का राशिफल (1 अप्रैल, 2026)

अगला लेख