Hanuman Chalisa

भक्त की ओर से श्री मंगलग्रह मंदिर को कूलर उपहार

Webdunia
सोमवार, 17 अप्रैल 2023 (11:51 IST)
अमलनेर। जलगांव जिले में धुले के पास अमलनेर में मंगल ग्रह का एक प्राचीन मंदिर है, जहां पर प्रति मंगलवार को हाजारों की सख्या में भक्तजन मंगल शांति के साथ ही दर्शन करने और मन्नत मांगने के लिए आते हैं। मंदिर में आने वाले श्रद्धालुओं के लिए कई तरह की फ्री सुविधाएं मंदिर संस्थान के द्वारा की जाती है।
 
हाल ही में मंदिर में दर्शन और अभिषेक के लिए आने वाले श्रद्धालुओं को गर्मी से निजात दिलाने के उद्देश्य से एक श्रद्धालु द्वारा श्री मंगलग्रह मंदिर को कूलर भेंट किया गया।
 
वर्तमान में जैसे-जैसे गर्मी बढ़ रही है, अप्रैल में ही 'मे हीट' प्रारंभ हो गया है। इसी पृष्ठभूमि में निमडाले (जिला धुले) निवासी चेतन पाटिल ने 15 अप्रैल रविवार को श्री मंगलग्रह मंदिर को एक नया कूलर दान किया, जिसका उद्देश्य तेज धूप से मंदिर में आने वाले श्रद्धालुओं की परेशानी को दूर करना है। इस बीच मंगलग्रह सेवा संस्था के ट्रस्टी इस बात का हमेशा ध्यान रख रहे हैं कि श्रद्धालुओं को किसी भी तरह की गर्मी का सामना न करना पड़े।
 
उल्लेखनी है कि दर्शन की कतार में खड़े भक्तों को गर्मी नहीं लगे इसके लिए मंगल ग्रह सेवा संस्थान द्वारा यहां पर भक्तों की सुविधा के लिए फॉगिंग सिस्टम लगाया गया है तो आसपास के वातावरण को ठंडा बनाए रखता हैं। भक्तों को गर्मी से राहत मिलती है और वे परेशान हुए बगैर मंगलदेवता के दर्शन करते हैं।

सम्बंधित जानकारी

Show comments
सभी देखें

ज़रूर पढ़ें

क्या आप भी गलत तरीके से करते हैं गायत्री मंत्र का जाप? जानें सही नियम और 21 दिनों में देखें चमत्कारी बदलाव

ओवरथिंकिंग और मानसिक तनाव से थक चुका है दिमाग? आज ही आजमाएं भगवद्गीता के ये 3 लाइफ हैक्स, तुरंत मिलेगी शांति

जून माह में रहेगी ज्येष्ठ माह की 2 एकादशियां, जानिए तिथि, मुहूर्त और पूजा विधि

Vat Savitri Purnima 2026: वट सावित्री पूर्णिमा व्रत का महत्व, पूजन विधि और शुभ मुहूर्त

जून में कर्क राशि में बनेगा गजलक्ष्मी योग, 4 राशियों को मिलेगा अचानक से धन

सभी देखें

धर्म संसार

Aaj Ka Rashifal: आज का दैनिक राशिफल: मेष से मीन तक 12 राशियों का राशिफल (07 जून, 2026)

07 June Birthday: आपको 7 जून, 2026 के लिए जन्मदिन की बधाई!

Aaj ka panchang: आज का शुभ मुहूर्त: 7 जून 2026: रविवार का पंचांग और शुभ समय

Weekly Horoscope June 2026: 08 से 14 जून तक कैसा रहेगा आपका सप्ताह? शॉर्ट में पढ़ें साप्ताहिक राशिफल

आषाढ़ का महीना 2026: क्या करें और किन गलतियों से बचें?

अगला लेख