Hanuman Chalisa

डाक विभाग ने मंगल ग्रह मंदिर और संस्थान के लोगो को छापा एनवेलप पर

Webdunia
मंगलवार, 21 मार्च 2023 (07:02 IST)
Shri Mangal Dev Graha Mandir Amalner: महाराष्ट्र के जलगांव के पास अमलनेर में श्री मंगल ग्रह देवता का एक प्राचीन और प्रसिद्ध मंदिर है जहां पर मंगलवार को लाखों भक्तों की भीड़ उमड़ती है। भक्तों को किसी भी प्रकार की असुविधा न हो और उन्हें यहां आने पर सुरक्षा, शांति एवं प्रसन्नता का अनुभव हो इसलिए यहां पर त्रिसूत्री व्यवस्था का पालन किया जाता है, जिसके चलते मंदिर संस्थान को चार ISO सर्टिफिकेट मिले हैं। इसी के साथ संस्थान के मंदिर और लोगो को डाक विभाग ने अपने एनवेलप पर छापा है।
मंगल ग्रह संस्थान के सह-सचिव दिलीप बहिरम ने बताया कि नासिक के कालाराम मंदिर के लोगो का डाक विभाग द्वारा एक डाक टिकट जारी किया गया है जबकि अमलनेर के मंगल ग्रह मंदिर और उसके लोगो वाला डाक विभाग द्वारा एक लिफाफा जारी किया है। इसी के साथ ही साफ स्वच्छता, उत्तम प्रशासन, महाप्रसाद और पर्यावरण के लिए 4 आईएसओ सर्टिफिकेट मिले हैं, जबकि अनुरान गांव को गोद लेने के चलते पानी फाउंडेशन द्वारा एक सर्टिफिकेट दिया गया है।
उल्लेखनीय है कि अमलनेर स्थित इस मंदिर में प्रति मंगलवार को हजारों लोग मंगल दोष शांति के लिए अभिषेक कराने आते हैं। यहां पर पांच तरह का अभिषेक होता है। पंचामृत अभिषेक, अभिषेक, स्पेशल अभिषेक, हवनात्मक अभिषेक और भोमयाज्ञ अभिषेक। सभी का अलग-अलग महत्व है।

सम्बंधित जानकारी

Show comments
सभी देखें

ज़रूर पढ़ें

क्या आप भी गलत तरीके से करते हैं गायत्री मंत्र का जाप? जानें सही नियम और 21 दिनों में देखें चमत्कारी बदलाव

ओवरथिंकिंग और मानसिक तनाव से थक चुका है दिमाग? आज ही आजमाएं भगवद्गीता के ये 3 लाइफ हैक्स, तुरंत मिलेगी शांति

जून माह में रहेगी ज्येष्ठ माह की 2 एकादशियां, जानिए तिथि, मुहूर्त और पूजा विधि

Vat Savitri Purnima 2026: वट सावित्री पूर्णिमा व्रत का महत्व, पूजन विधि और शुभ मुहूर्त

जून में कर्क राशि में बनेगा गजलक्ष्मी योग, 4 राशियों को मिलेगा अचानक से धन

सभी देखें

धर्म संसार

World Environment Day 2026: वृक्ष से जुड़े हिंदू व्रत एवं त्योहार

05 June Birthday: आपको 5 जून, 2026 के लिए जन्मदिन की बधाई!

Aaj ka panchang: आज का शुभ मुहूर्त: 5 जून 2026: शुक्रवार का पंचांग और शुभ समय

Parama Ekadashi 2026: 3 साल बाद आई परमा एकादशी, इस तरह करें पूजा और व्रत

अधिकमास की भानु सप्तमी 2026 कब है? जानें तिथि, महत्व, शुभ मुहूर्त और सूर्यदेव को प्रसन्न करने के उपाय

अगला लेख