Dharma Sangrah

Mangal puja Amalner: मंगल देव की कब कब कर सकते हैं पूजा?

Webdunia
मंगलवार, 13 जून 2023 (11:42 IST)
Mangal puja Amalner : भूमि पुत्र मंगल देव का अमलनेर में बहुत ही जागृत मंदिर है। यहां पर मंगल देव के साथ ही पंचमुखी हनुमान और भू माता विराजमान हैं। यहां पर हजारों की संख्‍या में लोग मंगल दोष की शांति के लिए आते हैं। इसी के साथ ही जिन लोगों को भूमि से संबंधित कोई समस्या है वे लोग भी यहां पर मंगल देव की पूजा और अभिषेक करने के लिए आते हैं।
 
मंगलवार : मंगल देव की पूजा प्रति मंगलवार को होती है क्योंकि यह उनका वार माना जाता है। मंगलवार का दिन बल, बुद्धि, विद्या और अष्टसिद्धि के दाता श्री हनुमान जी और भूमिपुत्र मंगलदेव की साधना-आराधना से जुड़ा हुआ है।
 
अंगारकी चतुर्थी : प्रयेक माह में दो चतुर्थी आती है परंतु चतुर्थी तिथि के दिन मंगलवार हो तो उसे अंगारकी चतुर्थी कहते हैं क्योंकि मंगल देव का एक नाम अंगारक है। कहते हैं कि भगवान गणेशजी ने इस दिन मंगलदेव को आशीर्वाद दिया था। इसीलिए इस तिथि पर दोनों की पूजा का महत्व है। आशीर्वाद के अनुसार जो इस तिथि पर व्रत रखकर विधिवत पूजा करता है उसे कभी भी समस्याओं का सामना नहीं करना पड़ता है और वह एक संतुष्ट और शांतिपूर्ण जीवन व्यतीत करता है।
 
षष्ठी तिथि : स्कंद पुराण के अनुसार षष्ठी तिथि भी मंगल की पूजा के लिए शुभ होती है क्योंकि इसी दिन मंगल देव को सेनापति बनाया गया था। इस दिन मंगल की पूजा करने से धन और संतान सुख मिलता है। इसलिए यह तिथि भी महत्वपूर्ण है। आषाढ़ शुक्ल पक्ष की षष्ठी और कार्तिक मास कृष्णपक्ष की षष्ठी तिथि का खास महत्व माना गया है। 
दशमी तिथि : मंगल देव का जन्म दशमी तिथि के दिन हुआ था। इसलिए इस तिथि के दिन भी उनकी विशेष पूजा अर्चना होती है।
 
कराएं अभिषेक : यदि आपकी कुंडली में मांगलिक दोष है या विवाह कार्य में कोई रुकावट आ रही है तो आप मंगल ग्रह मंदिर अमलनेर में पूजा और अभिषेक करा सकते हैं। आप भूमि, बालू, खेती किसानी, भूमि विवाद, बिल्डर्स, प्रॉपर्टी आदि से संबंधित व्यापार में सफल होना चाहते हैं तो भी आपको यहां पर अभिषेक और पूजा करवाना चाहिए।
 
कैसे पहुंचे श्री मंगल देव मंदिर अमलनेर महाराष्ट्र | how to reach shri mangal dev graha mandir amalner maharashtra:
 
- जलगांव से अमलनेर की दूरी | jalgaon to amalner distance: यहां पहुंचने के लिए आप महाराष्ट्र के जलगांव पहुंचे। अमलनेर जलगांव जिले में ही स्थित एक गांव है। अमलनेर जलगांव से 58.1 किमी दूर है।
 
- धुले से अमलनेर की दूरी | dhule to amalner distance: आप यहां जाना चाहते हैं तो धुले नामक शहर पहुंचकर भी यहां से सड़क मार्ग से जा सकते हैं। धुले अमलनेर 36.4 किलोमीटर की दूरी पर है।
 
- अमलनेर से मंगलदेव मंदिर की दूरी | amalner to mangal dev mandir distance: अमलनेर गांव से श्री मंगल ग्रह के लिए मंदिर रास्ता करीब 2.5 किलोमीटर दूर का है। मंदिर तक के लिए कई वाहन उपलब्ध हैं।
 
पूरा पता है- मंगल ग्रह मंदिर, चौपड़ा रोड़, धनगर गली, अमलनेर, जिला जलगांव, महाराष्ट्र-425401 | Mangal Grah Mandir, Chopra Rd, Dhangar Galli, Amalner, Maharashtra 425401

सम्बंधित जानकारी

Show comments
सभी देखें

ज़रूर पढ़ें

Holi puja remedies 2026: होलिका दहन के दिन करें मात्र 5 उपाय, संपूर्ण वर्ष रहेगा शुभ

कब तक पीएम रहेंगे नरेंद्र मोदी? इस भविष्यवाणी ने उड़ाई सबकी नींद, जानें वो 3 बड़ी बातें

होली पर गुलाल गोटा की परंपरा कहां से आई? मुस्लिम कारीगरों से क्या है इसका रिश्ता

चंद्र ग्रहण के दिन भारत में कहां-कहां दिखेगा ग्रहण? जानिए पूरी लिस्ट

काशी में होली की अनोखी शुरुआत: मसान होली सहित जानिए 5 चौंकाने वाली परंपराएं

सभी देखें

धर्म संसार

Aaj Ka Rashifal: आज का दैनिक राशिफल: मेष से मीन तक 12 राशियों का राशिफल (04 मार्च, 2026)

साल 2026 का अगला चंद्र ग्रहण कब होगा?

Israel iran war: ब्लड मून के बाद रौद्र संवत्सर, नरसंहार का साल होगा शुरू, 5 घटनाओं को रोकना मुश्किल

04 March Birthday: आपको 04 मार्च, 2026 के लिए जन्मदिन की बधाई!

Aaj ka panchang: आज का शुभ मुहूर्त: 4 मार्च 2026: बुधवार का पंचांग और शुभ समय

अगला लेख