Festival Posters

मंगल ग्रह मंदिर में भक्तों के लिए हैं ये निशुल्क सुविधाएं

Webdunia
मंगलवार, 14 मार्च 2023 (19:17 IST)
Amalner- अमलनेर: जलगांव जिला के अमलनेर में देश का प्रसिद्ध और प्राचीन मंदिर है। यहां पर प्रति मंगलवार को हजारों भक्त दर्शन और मंगल दोष की शांति के लिए आते हैं। यहां पूजा और अभिषेक कराया जाता है जिससे मांगलिक दोष दूर हो जाता है। इसी के साथ ही यहां पर बालू, खेती और गृह निर्माण का कार्य करने वालों के साथ ही राजनीति, सेना और पुलिस सेवा से जुड़े लोग भी दर्शन करने के लिए आते हैं। यहां के ट्रस्ट में शामिल सुरेश भगवान बाविस्कर ने बताया कि आने वाले भक्तों के लिए मंगल ग्रह मंदिर संस्थान कई तरह की निशुल्क सुविधाएं प्रदान करता है।
 
1. हेल्थ कैंप : यहां पर प्रति मंगलवार को भक्तों के लिए हेल्थ कैंप भी लगता है, जहां पर शुगर, ब्लड प्रेशर सहित कई कई जांचें समय समय पर की जाती है। मंगल देव को रोगों से मुक्ति देने वाले देवता भी माना जाता है। इसीलिए मंगल देव के इस मंदिर में एक औषधालय भी है। यानी यहां पर दवा से काम नहीं बन रहा है तो दुआ का सहारा लिया जाए ऐसी मान्यता है।
 
2. जूते चप्पल स्टैंड : हो सकता है कि कई मंदिरों या धर्म संस्थानों में आपको जूते चप्पल के स्टैंड पर 2 या 5 रुपया देना पड़ता हो लेकिन यहां मंगल देव के मंदिर में जूते चप्पल का स्टैंड नि:शुल्क है। आप यहां पर अपने जूते चप्पल रखकर टोकन लें और निश्चिंत हो जाएं। हजारों लोगों के जूते चप्पल व्यवस्थित तरीके से रखे जाते हैं।
 
3. निशुल्क पार्किंग : कई मंदिर क्षेत्र के बाहार आपके पार्किंग स्थल मिलेगा जहां पर बाइक के 10 रुपए और कार के 20 रुपए शुल्क लिया जाता है, परंतु मंगल देव के मंदिर में हजारों भक्तों के लिए उनके वाहनों का पार्किंग शुल्क नहीं लिया जाता है। यही नहीं यहां के सेवक कार या बाइक पर मंगल देव का एक जो स्टीकर लगाते हैं वह भी निशुल्क होता है।
4. निशुल्क जल : यहां पर भक्तों के लिए फिल्टर किया हुए शुद्ध जल की व्यवस्था कई जगहों पर की गई है। इस शुद्ध जल का कोई शुल्क नहीं लिया जाता है। यहां पर हर जगह नल लगे हुए हैं जहां पर आप पानी पी सकते हैं। इसी के साथ यहां पर मंदिर में प्रवेश करने के पहले एक चौक में आपकी अपने पैर धोने होते हैं। इस चौक में लगातार पानी का आवागमन बना रहता है जो पानी दूसरे रास्ते से पेड़ पौधों के लिए चला जाता है।
 
5. निशुल्क दर्शन : हालांकि भगवान के दर्शन तो हर मंदिर में निशुल्क ही होते हैं परंतु वीआईपी दर्शन के नाम पर कई मंदिरों में तगड़ा शुल्क वसूला जा है लेकिन मंगल देव के मंदिर में दर्शन के लिए कोई वीआईपी व्यवस्था नहीं है। हर व्यक्ति को यहां पर लाइन में लगकर ही दर्शन करना होते हैं।

6. मंगल टीका : कई मंदिर क्षेत्र में आपको माथे पर तिलक लगाने वाले मिल जाएंगे जो आपने 5 या 10 रुपए लेते हैं या आप अपनी स्वेच्छा से उनकी थाली में कुछ पैसा दान करते हो, परंतु मंगलग्रह मंदिर में हर भक्तों का मंगल तिलक लगाया जाता है जिसका कोई शुल्क नहीं लिया जाता है।
 

सम्बंधित जानकारी

Show comments
सभी देखें

ज़रूर पढ़ें

ग्रहों के बदलाव से 19 मार्च के बाद 5 राशियों का जीवन पूरी तरह से बदल जाएगा

गुरु होंगे मार्गी: 5 राशियों की चमकेगी किस्मत, 13 दिसंबर तक मिलेगा बड़ा लाभ

Gudi padwa 2026: गुड़ी पड़वा कब है, क्या महत्व है इसका?

क्या दुनिया तीसरे विश्व युद्ध की ओर बढ़ रही है? ग्रह गोचर से मिल रहे चौंकाने वाले संकेत

कुंभ राशि में अंगारक और ग्रहण योग के कारण 4 राशियों को 2 अप्रैल तक रहना होगा सावधान

सभी देखें

धर्म संसार

नवरात्रि में कैसे करें घटस्थापना? जानें कलश पूजन की संपूर्ण विधि

चैत्र नवरात्रि 2026: घट स्थापना का शुभ मुहूर्त क्या है? जानें कलश स्थापना का सही समय

Papamochani Ekadashi Katha 2026: पापमोचिनी एकादशी की कथा कहानी

Jupiter Transit 2026: बृहस्पति का मिथुन राशि में मार्गी गोचर, जानिए 12 राशियों पर इसका बड़ा प्रभाव

बसौड़ा पर्व विशेष: माता शीतला की पौराणिक कथा shitala mata ki katha

अगला लेख