Hanuman Chalisa

कहीं आपका बच्चा स्कूल में कोई परेशानी का सामना तो नहीं कर रहा? इन 5 संकेतों से जानें

Webdunia
Parenting Tips
क्या आपका बच्चा भी स्कूल जाने के समय पेट दर्द या बुखार का बहाना बनाता है? ऐसा बच्चे अक्सर करते हैं और आपने भी अपने बच्चपन में ऐसा ज़रूर किया होगा। अधिकतर बच्चों को स्कूल जाना पसंद नहीं होता है। साथ ही छोटे बच्चों को स्कूल की आदत नहीं होती है। पर आपका बच्चा रोज स्कूल न जाने के बहाने करे तो? या स्कूल के बाद बच्चे के व्यवहार में चेंज देखने मिले? हो सकता है आपका बच्चा स्कूल में किसी तरह की परेशानी का सामना कर रहा हो। अधिकतर बच्चे स्कूल की परेशानी के बारे में बताना पसंद नहीं करते हैं। साथ ही उन्हें डांट का डर होता है या उन्हें क्या बताना है ये समझ नहीं आता है। इन लक्षणों की मदद से आप जान सकते हैं कि आपका बच्चा स्कूल में परेशान है या नहीं... 
 
इन संकेतों से जाने बच्चे की परेशानी
 
1. स्कूल के बारे में बात न करना: अगर आपका बच्चा स्कूल में परेशान है तो वो स्कूल के बारे में बात करना पसंद नहीं करेगा। इस बात को तब नोटिस किया जा सकता है जब आपका बच्चा बहुत बातचीत करता हो और अचानक उसने बात करना बंद कर दिया हो। ऐसी स्थिति में आपको बच्चे और उसकी स्कूल की बातें जानने में समस्या हो सकती है। 

 
2. व्यवहार में बदलाव: स्कूल जाने के बाद आप अपने बच्चे के व्यवहार में बदलाव देख सकते हैं। अगर आपके बच्चे का सकारात्मक व्यवहार है और अचानक वह चिड-चिड़ा हो गया है तो आपको इस बात पर ध्यान देने की ज़रूरत है। ऐसी परिस्थिति में बच्चे अकेला रहना पसंद करते हैं या ज्यादा बात नहीं करते हैं। 
 
3. फिजिकल लक्षण दिखना: आपके बच्चे में आपको फिजिकल लक्षण भी देखने को मिल सकते हैं। आपके बच्चे में स्ट्रेस या टेंशन बढ़ सकती है। स्ट्रेस बढ़ने के कारण बच्चे की नींद प्रभावित हो सकती है। साथ ही सिर दर्द, पेट दर्द या मन अच्छा न रहना भी फिजिकल लक्षण हो सकते हैं। 
 
4. टीचर का नेगेटिव फीडबैक: अक्सर पेरेंट्स टीचर का नेगेटिव फीडबैक नज़रंदाज़ कर देते हैं या बच्चे को डांटे लगते हैं। अगर टीचर आपके बच्चे के बारे में कुछ बता रही है तो उसे ध्यान से समझें। साथ ही बच्चे से उस बारे में बात करें और उसे समझने की कोशिश करें। 
 
5. गलत व्यवहार करना: बच्चों का मन चंचल होता है इसलिए कई बार बच्चे शरारत करते हैं। पर शरारत और बतामिज़ी में काफी अंतर होता है। अगर आपका बच्चा किसी चीज से परेशान है तो उसका गुस्सा टीचर या किसी स्टूडेंट पर भी निकाल सकता है।बतामिज़ी पर बच्चे को डांटना उचित है लेकिन उसके इस व्यवहार को समझना ज्यादा ज़रूरी है। 
ALSO READ: बच्चों का नहीं लगता है पढ़ाई में मन? इन टिप्स को करें फॉलो

सम्बंधित जानकारी

Show comments
सभी देखें

जरुर पढ़ें

गर्मी में यदि लू लग जाए तो करें ये घरेलू उपचार

Vastu tips: किराए के घर में रह रहे हैं? तो जान लें ये 8 वास्तु टिप्स, जो बदल देंगे आपकी किस्मत

cold water: ज्यादा ठंडा पानी पीना सही है या गलत? जानें सच

सफर में गर्मी से बचना है? अपनाएं ये 5 आसान देसी उपाय, नहीं होगा हीट स्ट्रोक

Summer health tips: गर्मी में धूप से बचने के 10 प्रभावी उपाय

सभी देखें

नवीनतम

Watermelon Granita: तरबूज के छिलकों को फेंकने से पहले देखें यह रेसिपी, बन जाएगी शानदार डिश

Lord Shantinath jayanti: जैन धर्म के 16वें तीर्थंकर भगवान शांतिनाथ की जयंती

International Family Day: अंतरराष्ट्रीय परिवार दिवस, जानें डिजिटल युग में परिवार के साथ जुड़ाव बनाए रखने के तरीके

वास्तु टिप्स: खुशहाल घर और खुशहाल जीवन के 10 सरल उपाय vastu tips

स्वस्थ एवं सशक्त भारत की बुनियाद बनेगा 'स्वस्थ भारत पोर्टल'

अगला लेख