Hanuman Chalisa

ऐसे बनाएं अपने बच्चों का डेली टाइम टेबल

Webdunia
सभी पैरेंट्स चाहते हैं कि उनके बच्चे स्कूल में अच्छा परफॉर्म करें, लेकिन उनका अच्छा परफॉर्म करना केवल कुछ दिन की तैयारी से संभव नहीं हो सकता। कुछ दिन की तैयारी से वे परीक्षा में पास जरूर हो सकते हैं, लेकिन यह उन्हें जिंदगी में ज्यादा काम आने वाला नहीं है। जरुरी ये है कि बच्चे किताब में दी गई बातों को रटने से पहले उन्हें ठीक तरह से समझकर मन में उतारें और यह सब संभव हो पाएगा जब हर बात को समझने के लिए उनके पास पर्याप्त समय होगा। 
 
ऐसे में जरुरी है कि बच्चों का पूरे साल का टाइम टेबल बना दिया जाए। चाहे परीक्षा स्कूल वाले कभी भी लें लेकिन आपके बच्चों की दिनचर्या आप ऐसी बनाएं कि किसी भी दिन उन पर पढ़ाई का बोझ न पड़े और वे हर दिन कुछ नया भी सीखते जाएं।      
 
आइए जानते हैं आपके बच्चे का टाइम टेबल कैसा हो : 
 
1. हर साल की योजना बनाइए 
 
अपने बच्चे के साथ बैठिए और उसके साथ बातचीत करके पूरे एकेडिमिक ईयर को शुरुआत में ही प्लान कर लीजिए, जिससे आपके और बच्चे के पास भरपूर वक्त रहे। अपने बच्चे के कमजोर क्षेत्रों को पहचानें। उसका पिछले साल का रिपोर्ट कार्ड और उसका अनुभव इसमें आपकी मदद करेगा। इस हिस्से पर आपको और बच्चे को अधिक काम करना है।
 
2. हर काम के घंटे बांटिए 
 
इस बार टाइमटेबल में उन गल्तियों को जगह न दें जो पिछले साल परेशानी का सबब बन गईं थीं। हो सकता है पिछले साल बच्चे का सोने और होमवर्क का समय एक ही हो ऐसे में टीवी के टाइम में कटौती कर थोड़ा पहले होमवर्क करना समझदारीभरा कदम होगा। 
 
3. होमवर्क को फन एक्टिविटी बनाने की कोशिश करें 
 
यदि बच्चा न पढ़ने के बहाने ढूंढने लगता है, तब बच्चे को दूसरे बच्चे के उदाहरण देने के बजाए पढ़ाई को खेल-खेल में सिखाने की कोशिश करें। ऐसे नए तरीके खोजने की कोशिश करें जिसमें बच्चे का मन लगे। आप अपने बच्चे को सबसे बेहतर जानते हैं और आप ही उसकी पसंद की एक्टिविटी आसानी से खोज सकते हैं।
 
4. टाइम टेबल का बीच-बीच में आंकलन करें 
 
एकेडमिक ईयर की शुरुआत में बनाया गया प्लान हो सकता है सही न हो। इस समस्या के उपाय के तौर पर बीच-बीच में इस प्लान का मूल्यांकन करें। अपने बच्चे से सलाह-मशविरा करें और अगर जरूरी लगता है तो इसमें बदलाव करें। 
 
5. टाइम टेबल फॉलो हो इसका ध्यान रखें 
 
बच्चों को भी काम की अधिकता इतनी होती है कि अगर सही टाइमटेबल मैंटेन नहीं किया जाए तो काम इकट्ठा हो जाता है और समस्या बहुत बढ़ जाती है। होमवर्क सही तरीके से होता रहे इसके लिए जरूरी है कि आप टाइम टेबल फॉलो होने पर ध्यान दें।
 
6. स्कूल के बाद दें आधे घंटे का ब्रेक 
 
स्कूल से लौटने के बाद बच्चे को आधे घंटे का ब्रेक दें। इस दौरान बच्चा न तो टीवी देखे, न इमेल चेक करे और न ही वीडियो गेम्स खेलना शुरू करें। अगर बच्चा इन सबमें लग जाता है तो वह आधे घंटे के बाद उठने से रहा। बजाय रात में होमवर्क के बच्चे को दिन में अधिकतर काम निपटा लेने के लिए प्रेरित करें। रात में घर के सभी सदस्य घर पर होने से बच्चे का मन टीवी और सभी के साथ बैठने का रहता है। ऐसे में अकेले बैठकर पढ़ना मुश्किल काम है। 
 
7. छुट्टी के दिन पढ़ाई का समय निश्चित करें 
 
सभी को एक ब्रेक की जरूरत होती है। बच्चे भी छुट्टी के दिन फ्री रहना चाहते हैं। ऐसे में टाइम टेबल के हिसाब से चलना नामुमकिन है। आप छुट्टी के दिन के लिए अलग से टाइम टेबल बनाएं, जिससे होमवर्क न रह जाए और बच्चे को छुट्टी का मजा भी मिले। 
 
8. बच्चे के होमवर्क पर रखें नजर
 
आपके बच्चे को केवल गणित में अच्छा ही नहीं होना है। अगर बच्चा काफी समय केवल एक ही विषय का होमवर्क करता है तो ध्यान दें कहीं उसे जरूरत से अधिक काम तो नहीं दिया जा रहा। होमवर्क की क्वालिटी पर भी ध्यान दें। होमवर्क ऐसा हो, जिसमें बच्चा सीखे।

सम्बंधित जानकारी

Show comments
सभी देखें

जरुर पढ़ें

सिर्फ एक अंडा! वैज्ञानिकों ने बताया दिमाग तेज करने का 'सीक्रेट फॉर्मूला'

पैरों की पिंडलियों को सुडौल और पतला करने हेतु आजमाएं ये 6 असरदार उपाय

ताड़ासन शरीर को फौलादी और सुडौल बनाने वाला योगासन, इसके हैं 5 फायदे

Summer diet plan: गर्मी से बचने के लिए जानें आयुर्वेदिक पेय और डाइट प्लान

गर्मी में शरीर को रखें ठंडा, रोज करें ये 3 असरदार प्राणायाम; तुरंत मिलेगा सुकून

सभी देखें

नवीनतम

Chhatrapati Shivaji Maharaj: 6 जून: श्रीमंत छत्रपति शिवाजी महाराज का राज्याभिषेक दिवस पर विशेष

World Environment Day 2026: विश्व पर्यावरण दिवस का इतिहास और थीम, जानें कौन कर रहा है मेजबानी?

World Environment Day Wishes: विश्व पर्यावरण दिवस पर हरियाली का संदेश: शुभकामनाएं, विचार और प्रेरक पंक्तियां

Environment and Health: पर्यावरण और सेहत का क्या है कनेक्शन, जानें दोनों क्यों हैं एक-दूजे के लिए जरूरी

पेड़-पौधों का ज्योतिष कनेक्शन: 100 यज्ञों के बराबर पुण्य देता है सिर्फ एक पौधा! जानें किस्मत चमकाने वाली 11 जादुई बातें

अगला लेख