Dharma Sangrah

iPhone यूजर्स के लिए खतरा, भारत सरकार ने जारी की चेतावनी

Webdunia
शनिवार, 24 जून 2023 (18:32 IST)
iPhone Update : भारत सरकार ने कुछ खास आईफोन हैंडसेट यूजर्स के लिए चेतावनी जारी की है। सरकार ने कहा है कि उन्हें जल्द से जल्द अपना फोन अपडेट कर लेना चाहिए, वरना ये उन्हें भारी पड़ सकता है। मिनिस्ट्री ऑफ इलेक्ट्रॉनिक्स एंड इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी के तहत आने वाले इंडियन कंप्यूटर एमर्जेंसी रेस्पॉन्स टीम (CERT-In) ने भारत के iPhone यूजर्स को हैकर्स से सचेत रहने को कहा है और उन्हें तुरंत अपने डिवाइस को अपडेट करने की सलाह दी है। 
ALSO READ: iPhone 15 को लेकर बड़ी खबर, क्या Apple करने जा रहा है बड़ा बदलाव
तुरंत बदलें अपने मॉडल्स : आधिकारिक वेबसाइट पर CERT-In ने कहा है कि पुराने मॉडल्स जैसे कि iPhone 6s, iPhone 7 सीरीज, iPhone 8 सीरीज और iPhone SE फर्स्ट जेन हैंडसेट को यूज करने वाले यूजर्स तुरंत अपने डिवाइस को बदल दें।

iPad यूजर्स, जो iPad Air, Pro और Mini का उपयोग कर रहे हैं। उन्हें भी iPadOS के लेटेस्ट वर्जन पर स्विच करने की सलाह दी गई है। 
 
अपडेट करने की सलाह : CERT-In ने बताया है कि Apple iOS और iPadOS पर चलने वाले आईफोन और आईपैड के करनेल और वेबकिट में परेशानियां हैं।

करनेल (kernel) किसी भी ऑपरेटिंग सिस्टम का कोर होता है, वहीं वेबकिट (WebKit) एप्पल सफारी ब्राउजर के पीछे की कोर टेक्नोलॉजी है।
ALSO READ: Apple iPhone 15 लॉन्च से पहले भारतीय ग्राहकों के लिए आई एक खुशखबर
सिक्योरिटी एजेंसी ने कहा है कि ऊपर दिए गए हैंडसेट में इन दोनों में वलनरेबिलिटीज पाई गई हैं। इसका अर्थ यह हुआ कि इन हैंडसेट्स को अटैकर्स आसानी से अपने कब्जे में ले सकते हैं। सरकार ने इन हैंडसेट यूजर्स के लिए अलर्ट जारी किया है और उन्हें तुरंत अपडेट करने को कहा है। Edited By : Sudhir Sharma

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Budget 2026 : 9 बजट, 9 राज्यों की साड़ियां, निर्मला सीतारमण की साड़ी का 2026 में किस राज्य से था कनेक्शन

Stock Market Crash : बजट धमाका या बाजार को झटका, निवेशकों के 10 लाख करोड़ स्वाहा, क्या STT बना विलेन, क्यों मचा शेयर बाजार में कोहराम

Budget 2026 Defence: रक्षा बजट में 1 लाख करोड़ का इजाफा, सेना की बढ़ेगी ताकत

Union Budget 2026-27 : Nirmala Sitharaman का बजट धमाका! 10 बड़े ऐलान जिन्होंने सबको चौंका दिया

Old vs New Tax Regime: बजट 2026 के बाद कौन सी टैक्स व्यवस्था है आपके लिए बेस्ट?

सभी देखें

नवीनतम

SIR के खिलाफ Supreme Court पहुंचीं ममता बनर्जी, CEC ज्ञानेश के खिलाफ दायर की याचिका

ईरान के चाबहार प्रोजेक्ट बजट में नहीं मिला पैसा, बांग्‍लादेश पर गिरी गाज

केंद्रीय बजट को चिदंबरम ने बताया बकवास, पूर्व वित्तमंत्री बोले- आर्थिक सर्वे भूल गई सरकार...

T20 World Cup में नहीं होगा भारत-पाक मैच, Pakistan ने किया खेलने से इंकार

Budget 2026 : 9 बजट, 9 राज्यों की साड़ियां, निर्मला सीतारमण की साड़ी का 2026 में किस राज्य से था कनेक्शन

अगला लेख