Hanuman Chalisa

Apple ने अपने उपकरणों पर 5जी के लिए बीटा परीक्षण शुरू किया

Webdunia
रविवार, 13 नवंबर 2022 (17:21 IST)
नई दिल्ली। आईफोन (Apple) बनाने वाली कंपनी एप्पल इंक ने अपने उपकरणों को 5जी (5G) सक्षम बनाने के लिए बीटा परीक्षण कार्यक्रम शुरू किया है।
 
सूत्रों ने बताया कि यह परीक्षण कार्यक्रम उपयोगकर्ताओं को एप्पल के उपकरणों पर 5जी तकनीक की पहुंच देगा। इसके तहत सॉफ्टवेयर को अपग्रेड कर मौजूदा ग्राहक अपने एप्पल फोन पर 5जी दूरसंचार सेवाओं का इस्तेमाल कर पाएंगे।
 
इस सुविधा के लिए एप्पल यूजर्स को वेबसाइट पर बीटा प्रोग्राम के लिए नामांकन करना होगा और एक प्रोफाइल बनाना होगा। इसके बाद उन्हें सॉफ्टवेयर डाउनलोड करना होगा।
 
रिलायंस जियो, एयरटेल और वोडाफोन आइडिया की तरफ से 5जी सेवाओं की पेशकश किए जाने पर एप्पल के ग्राहक अपने उपकरणों पर उसका इस्तेमाल कर सकेंगे।
 
आईफोन 12 या उसके बाद के संस्करण वाले आईफोन रखने वाले जियो ग्राहक जियोट्रू5जी की सुविधा वाले शहर में होने पर 5जी सेवा का इस्तेमाल कर सकेंगे। जियो वेलकम ऑफर के तहत उपयोगकर्ताओं को बिना किसी अतिरिक्त शुल्क के एक जीबीपीएस तक की गति पर अनलिमिटेड 5जी डेटा मुहैया कराई जाती है। भाषा Edited by Sudhir Sharma

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Gold : इतना सस्ता हुआ सोना, क्या आगे और गिरेंगी कीमतें

ट्रंप का Abraham Accord आखिर क्या है? पाकिस्तान में क्यों मचा सियासी तूफान

HMD Vibe 2 5G : AI फीचर्स और 6000mAh बैटरी से मचाएगा धमाल मचाएगा सस्ता स्मार्टफोन

अवैध घुसपैठ पर कैसे काम करेगा हाईपावर्ड डेमोग्राफी मिशन, गृह मंत्री शाह के सीमाओं के 15 KM दायरे में जीरो टॉलरेंस के निर्देश

ट्रंप के जाल में फंसे मुनीर, लश्कर की खुली चेतावनी, पाकिस्तान में भड़क सकता है गृहयुद्ध

सभी देखें

नवीनतम

भारत के 5th Gen Fighter Jet AMCA प्रोजेक्ट को रफ्तार, मोदी सरकार ने निजी कंपनियों को भेजा टेंडर

Iran US peace : ईरान-अमेरिका शांति समझौते पर बड़ा विवाद, ट्रंप प्रशासन ने ईरानी मीडिया की रिपोर्ट को बताया फर्जी

Safety Tips : भीषण गर्मी में स्मार्टफोन बन सकता आग गोला! ओवरहीटिंग से बचाने के लिए अपनाएं ये आसान टिप्स

बालवाटिका से बदल रही यूपी में बुनियादी शिक्षा की तस्वीर

विजय ने PM मोदी से क्यों की मुलाकात, दोनों में आखिर क्या हुई बात, किस मुद्दे का तमिलनाडु के CM ने किया विरोध

अगला लेख