Hanuman Chalisa

इतना सस्ता मिल रहा है ड्‍यूल सेल्फी कैमरा फोन, जानिए फीचर्स

Webdunia
मंगलवार, 1 मई 2018 (18:29 IST)
Coolpad Note 6 भारत में बिक्री के लिए तैयार है। कंपनी ने इसे दो स्टोरेज में उतारा है।  Coolpad Note 6 दो स्टोरेज विकल्प में आया है - 32 जीबी व 64 जीबी। इसे ऑफलाइन बाजार में उतारा गया है। गोल्ड और ग्रे रंग वेरिएंट में Coolpad Note 6 की बिक्री 1 मई से 8 राज्यों के तकरीबन 300 से ज्यादा मल्टी-ब्रांड स्टोर पर शुरू होगी। इसमें 32 जीबी वेरिएंट की कीमत क्रमश: 8,999 रुपए और 64 जीबी की 9,999 रुपए है।
 
इस स्मार्टफोन के फ्रंट में डुअल कैमरा सेटअप दिया गया है। इसका प्राइमरी सेंसर 8 मेगापिक्सल का है और वहीं इसका सेकेंडरी सेंसर 5 मेगापिक्सल का है। बैक में 13 मेगापिक्सल का ऑटोफोकस कैमरा है।
 
फीचर्स की बात करें तो डुअल सिम वाला Coolpad Note 6 स्मार्टफोन एंड्रॉयड 7.1 नूगा पर चलता है। इसमें 5.5 इंच का फुल एचडी डिस्प्ले है। यह फोन ऑक्टा कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 435 प्रोसेसर पर काम करता है। इसकी सर्वाधिक क्लॉक स्पीड 1.4 गीगाहर्ट्ज़ है। एड्रेनो 505 जीपीयू और 4 जीबी रैम।
 
स्टोरेज को 128 जीबी तक बढ़ाया जाना संभव है। कनेक्टिविटी के लिहाज़ से फोन में 4जी वीओएलटीई, वाई-फाई, ब्लूटूथ, जीपीएस और माइक्रो-यूएसबी पोर्ट दिए गए हैं। पर्याप्त सेंसर के साथ फोन को पावर देती है 4070 एमएएच की बैटरी। स्मार्टफोन का कुल वज़न 170 ग्राम है। 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Honor करने वाला है धमाका, आने वाला है 10,000mAh बैटरी और 10,000 Nits ब्राइटनेस वाला सस्ता स्मार्टफोन

महंगाई का महाविस्फोट: 9.68% पर पहुंची भारत की थोक महंगाई, ईंधन और खाने-पीने की चीजों ने बिगाड़ा बजट

पंजाब में सियासी भूचाल, अकाल तख्त ने सीएम भगवंत मान को घोषित किया 'गुरु दोषी'

Indian Army Uniforms 2026 : भारतीय सेना ने बदले यूनिफॉर्म नियम, अब बंडी जैकेट को मिली मंजूरी

बेटे का शव देख मां की थम गईं सांसें, एक साथ उठी दोनों की अर्थियां, जिसने देखा रो दिया, जाते-जाते मिसाल पेश कर गए

सभी देखें

नवीनतम

अमेरिका-ईरान डील मानने से इजराइल का साफ इनकार, 300 अरब डॉलर के फंड पर ट्रंप के बयान से मचा बवाल

LIVE: NEET परीक्षा से पहले सरकार का बड़ा फैसला, टेलीग्राम पर रोक

फ्रांस के एवियन में पीएम मोदी, G7 समिट के इतर ट्रंप समेत इन ग्लोबल लीडर्स से होगी महामुलाकात!

टेकऑफ के कुछ ही सेकंड बाद आग का गोला बना अमेरिकी B-52 बॉम्बर, कैलिफोर्निया में 8 लोगों की दर्दनाक मौत

Top News 16 June : अमेरिका-ईरान समझौता, B-52 विमान हादसा, G-7 में मोदी और जयपुर थप्पड़कांड ने बटोरी सुर्खियां

अगला लेख