Hanuman Chalisa

सिर्फ 399 रुपए में मिलेगा यह फीचर फोन

Webdunia
रविवार, 18 फ़रवरी 2018 (18:08 IST)
नई दिल्ली। गुडगांव की घरेलू फीचर फोन विनिर्माता कंपनी डीटल ने अपना नया मॉडल डी-1 प्लस मात्र 399 रुपए में पेश किया है। इससे पहले कंपनी ने 299 रुपए में डीटल डी-1 पेश किया था जिसकी उसने 6 लाख से अधिक इकाइयां बेची हैं।

 
कंपनी के प्रबंध निदेशक योगेश भाटिया ने कहा कि हम वास्तव में लागत मूल्य पर ही इस मोबाइल फोन को बेच रहे हैं। कंपनी के अन्य खर्चे एवं मुनाफे के लिए अन्य मॉडल और फोन एसेसरीज को हमने डीटल ब्रांड के तहत बाजार में उतारा है।

उल्लेखनीय है कि वर्ष 2016 में नोएडा की एक कंपनी रिंगिंग बेल्स ने भी फ्रीडम-251 नाम से 251 रुपए में स्मार्टफोन बेचने का दावा किया था, लेकिन वह बाद में इस काम में विफल रही थी। इसी संबंध में प्रश्न किए जाने पर भाटिया ने कहा कि डीटल की मातृ कंपनी एसजी कॉर्पोरेट मोबिलिटी ग्रुप 1991 से बाजार में मौजूद है। हम अपने फोन ऑफलाइन बाजार में बेचते हैं। हमने पहले डीटल डी-1 मॉडल 299 रुपए में पेश किया था। इसकी हमने 6 लाख इकाइयां बेचीं।

भाटिया ने कहा कि अभी उनकी कंपनी सस्ते दामों पर एलईडी टीवी, स्मार्ट टीवी बेचने पर ध्यान लगा रही है। वह भविष्य में एयर प्यूरीफायर कारोबार में उतरने की संभावनाएं भी तलाश रही है। कंपनी ने अब तक 30 करोड़ रुपए निवेश किए हैं और वर्ष 2020 तक कंपनी ने 5 करोड़ फोन बेचने का लक्ष्य रखा है।

अभी कंपनी ने देशभर में 140 डीलरशिप पॉइंट बनाए हैं। सरकार की 'मेक इन इंडिया' योजना के तहत वह विभिन्न मोबाइल विनिर्माता कंपनियों के साथ साझेदारी में इनकी असेंबलिंग कराती है। इनमें कोंडली की सुगो और नोएडा की सिलिजॉन प्रमुख हैं। (भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

जिसे समझ रहे थे 'MAGA Queen' वो निकली AI Girlfriend: UP के लड़के ने हजारों अमेरिकियों को कैसे बनाया 'महामूर्ख’?

उत्तर भारत में ‘Heat Dome’ का कहर: 45°C पार जाएगा पारा, जानें आपके शहर के लिए IMD का रेड अलर्ट!

ईरान युद्ध का असर, महंगे होंगे कंडोम, दुनिया की सबसे बड़ी निर्माता कंपनी ने 20-30% दाम बढ़ाने का किया ऐलान

ईरान में पिटने के बाद US का 'Dirty Game' शुरू, साइकलॉजिकल ऑपरेशंस से करेगा आपके दिमाग पर कंट्रोल!

वोटिंग के बीच सुवेंदू अधिकारी ने खेला हिंदू कार्ड, बोले- रोने लगी हिंदू शादीशुदा दीदी

सभी देखें

नवीनतम

बंगाल में बंपर वोटिंग के पीछे क्या वजह? ममता बनर्जी या BJP- किसे मिलेगा फायदा

Hell-Hole : 'नरक' वाले आपत्तिजनक पोस्ट पर विवाद के बाद 24 घंटे में ही डोनाल्ड ट्रंप का यू-टर्न, भारत ने क्या कहा

CM मोहन यादव की पहल रंग लाई, गेहूं खरीदी का कोटा 100 लाख मीट्रिक टन, किसानों को बड़ी राहत

Election 2026 : पश्चिम बंगाल में वोटिंग का रिकॉर्ड टूटा, 92 प्रतिशत मतदान, तमिलनाडु में 84 प्रतिशत

डोमिनगढ़ फोरलेन सड़क और रेल ओवरब्रिज का CM योगी ने किया निरीक्षण, निर्माण तेज करने के निर्देश

अगला लेख