Biodata Maker

जियोनी ने लांच किए धमाकेदार स्मार्ट फोन

Webdunia
गुरुवार, 26 अप्रैल 2018 (22:03 IST)
स्मार्टफोन बनाने वाली कंपनी जियोनी ने भारतीय बाजार में दो नए स्मार्टफोन एफ 205 और एस 11 लाइट लांच करने की घोषणा की। इसकी कीमत क्रमश: 8,999 रुपए और 13,999 रुपए है। कंपनी के निदेशक (नेशनल सेल्स) आलोक श्रीवास्तव ने यह घोषणा करते हुए कहा कि चालू वित्त वर्ष में कंपनी ने 15 हजार रुपए मूल्य से नीचे की श्रेणी में नए स्मार्टफोन लांच किया है जो डिजाइन और प्रौद्योगिकी के मामले में प्रीमियम श्रेणी के स्मार्टफोन जैसा है।

उन्होंने कहा कि नए स्मार्टफोन फुल व्यू डिस्प्ले के साथ ही फेस अनलॉक, फिंगरप्रिंट शटर जैसी प्रौद्योगिकी से लैस है। उन्होंने कहा कि एस 11 लाइट में डुअल रियर कैमरा है जिसमें एक 13 एमपी और दूसरा दो एमपी का है। इसके साथ ही सेल्फी के दीवानों के लिए इसमें 16 एमपी का फ्रंट कैमरा दिया गया है।

इसमें 3030 एमएएच की बैटरी है। इसका रैम 4 जीबी और इंटरनल मेमोरी 64 जीबी है। इसमें 1.4 गीगाहर्ट्ज क्वॉलकॉम स्नैपड्रैगन एमएसएम 8937 प्रोसेसर है। इसका मूल्य 13,999 रुपए है। इसी तरह से कंपनी ने नया स्मार्टफोन एफ 205 भी उतारा है जिसमें पांच एमपी सेल्फी कैमरा है। इसमें 1.3 गीगाहर्ट्ज मेडिकेट क्वाड कोर प्रोसेसर है। इसमें दो जीबी रैम और 16 जीबी इंटरनल मेमोरी है। इसमें  2670 एमएएच की बैटरी है।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

WhatsApp Data Privacy Case: सुप्रीम कोर्ट में Meta का हलफनामा, जानिए अब यूजर्स के डेटा और विज्ञापन शेयरिंग पर क्या बदलेंगे नियम

UP में स्वास्थ्य क्रांति : अब AI संभालेगा आपकी सेहत, लखनऊ, गोरखपुर, वाराणसी और प्रयागराज के लिए बड़ी खुशखबरी

tejas fighter jet crash पर HAL का बयान, यह केवल जमीन पर हुई एक मामूली तकनीकी घटना थी

कानपुर हाईवे पर युवतियों ने किया नागिन डांस, पुलिस बनी 'सपेरा', दर्ज हुई FIR (वीडियो)

PRAHAAR : MHA की राष्ट्रीय आतंकवाद नीति जारी, जानिए कैसे होगी आपके हितों की रक्षा

सभी देखें

नवीनतम

Lathmar Holi 2026: बरसाना में उमड़ा जनसैलाब, लड्डू मार होली के रंग में रंगे श्रद्धालु,

CM योगी के सिंगापुर दौरे पर हुई बड़ी रणनीतिक साझेदारी, UP और MCE के बीच MOU पर हुए हस्ताक्षर

गिफ्ट सिटी के लिए खुशखबरी! PM मोदी ने दी अहमदाबाद मेट्रो विस्तार को मंजूरी, अब शाहपुर तक दौड़ेगी ट्रेन

PM Surya Ghar Yojana : घर की छत पर लगाएं Solar Panel, पाएं 300 Units तक Free Electricity और भारी Subsidy

CM योगी ने सिंगापुर के उपप्रधानमंत्री व गृहमंत्री से की मुलाकात, निवेशकों को UP में निवेश का दिया न्‍योता

अगला लेख