Hanuman Chalisa

Infinix Note 30 VIP : 12GB रैम, 108MP कैमरा, 5000mAh बैटरी के साथ धमाकेदार फीचर्स, कीमत जानकर हो जाएंगे हैरान

Webdunia
मंगलवार, 13 जून 2023 (18:16 IST)
Infinix Note 30 VIP
Infinix Note 30 VIP को लॉन्च कर दिया गया है। Infinix  में कई खूबियां हैं। स्मार्टफोन में 12GB रैम दी गई है। मीडियाटेक का डाइमेंसिटी 8050 प्रोसेसर लगाया गया है। एंड्रॉयड 13 ऑपरेटिंग सिस्‍टम पर चलने वाले Infinix Note 30 VIP में 108 मेगापिक्‍सल का प्राइमरी कैमरा और 32 मेगापिक्‍सल का सेल्‍फी कैमरा दिया गया है। मैजिक ब्लैक और ग्लेशियर ब्लू में लॉन्च किया गया है। हालांकि भारत में यह कब लॉन्च किया गया है, इसकी जानकारी नहीं दी गई है। 
 
कितनी है कीमत : Infinix Note 30 VIP की कीमत ग्‍लोबल मार्केट्स में 299 डॉलर (लगभग 24,700 रुपए) है। Infinix Note 30 VIP एक 5जी स्‍मार्टफोन है। इसमें 6.67 इंच का फुल एचडी प्‍लस एमोलेड डिस्‍प्‍ले दिया गया है। 
इसमें 120Hz का रिफ्रेश रेट मिलता है। यह फोन 900nits की पीक ब्राइटनैस के साथ आता है। Infinix Note 30 VIP में मीडियाटेक का डाइमेंसिटी 8050 प्रोसेसर लगाया गया है। 12 जीबी रैम है और 256 जीबी इंटरनल स्‍टोरेज दिया गया है।
 
दमदार बैटरी : स्मार्टफोन में 5000 एमएएच की बैटरी दी गई है जो 68 वॉट की वायर्ड चार्जिंग को सपोर्ट करती है। फोन में 50W की वायरलैस चार्जिंग भी दी गई है। स्मार्टफोन में 5जी, डुअल 4जी वीओएलटीई, वाई-फाई 802.11एसी, ब्लूटूथ 5.2, जीपीएस/ग्लोनास, एनएफसी और यूएसबी टाइप-सी का सपोर्ट जैसे फीचर्स शामिल हैं।
 
कैसा है कैमरा : स्‍मार्टफोन में 108 मेगापिक्‍सल का प्राइमरी रियर कैमरा मिलता है। साथ में 2 एमपी का मैक्रो और 2 एमपी का ही पोर्ट्रेट सेंसर भी है। फोन में 32 मेगापिक्सल का फ्रंट फेसिंग कैमरा दिया गया है। Infinix Note 30 VIP को जेबीएल-ट्यून्ड डुअल स्पीकर से सजाया गया है। इन-डिस्‍प्‍ले फिंगरप्रिंट सेंसर की सुविधा भी है। Edited By : Sudhir Sharma

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Donald Trump ने Pakistan से किया किनारा, अचानक क्यों बदल दिया Iran पर हमले का प्लान, जानिए क्या है पूरी कहानी

बिना बैंक अकाउंट अब Teenagers भी कर सकेंगे UPI पेमेंट, Paytm ने लॉन्च किया नया Pocket Money फीचर

Inder Kaur murder case : इंस्टाग्राम पर दोस्ती, शादी का दबाव, पंजाबी सिंगर इंदर कौर की किडनैपिंग के बाद हत्या, नहर में मिला शव, आरोपी कनाडा फरार

ट्रंप-शी वार्ता ने भारत के लिए क्यों बजाई खतरे की घंटी? बदलती दुनिया में कितना तैयार है भारत

क्या मंदिरों के सोने पर है मोदी सरकार की नजर? वित्त मंत्रालय ने बताया सच

सभी देखें

नवीनतम

गुजरात सरकार का बड़ा फैसला, ईंधन बचाने के लिए सरकारी कर्मचारियों के प्रवास पर कड़े प्रतिबंध

महापौर का इस्तीफा मांगेगी कांग्रेस, अपर आयुक्त बदलने के लिए मिलेंगे कमिश्नर से, राजबाड़ा पर होगा बड़ा प्रदर्शन

जनरल खंडूड़ी को मुख्यमंत्री धामी ने दी भावभीनी श्रद्धांजलि

मेलोडी टॉफी गिफ्ट पर भड़के राहुल गांधी: आर्थिक तूफान सिर पर है और पीएम इटली में टॉफी बांट रहे हैं

CM विजय थलपति से ही सीख लें दूसरे राज्यों के मुख्‍यमंत्री और मंत्री, नहीं होगा ट्रैफिक जाम

अगला लेख