Hanuman Chalisa

आईवूमी ने पेश किए सस्ते स्मार्ट फोन

Webdunia
मंगलवार, 25 अप्रैल 2017 (23:08 IST)
नई दिल्ली। चीन की ओईएम और ओडीएम इलेक्ट्रानिक कंपनी आईवूमी ने भारतीय बाजार में मी सीरीज के स्मार्टफोन पेश करने की घोषणा करते हुए मी वन और मी वन पल्स स्मार्टफोन पेश किए।
 
आईवूमी इंडिया के मुख्य कार्यकारी अधिकारी अश्विनी भंडारी ने यहां इन स्मार्टफोन को पेश करते हुए कहा कि अत्याधुनिक प्रौद्योगकी पर आधारित ये स्मार्टफोन किफायती दाम पर उतारे गए हैं। मी वन की कीमत 3999 रुपए है जबकि मी वन पल्स की कीमत 4999 रुपए है। इसकी बिक्री ऑनलाइन मार्केटप्लेस शॉपक्लूज पर आज आधी रात से शुरू होगी। 
उन्होंने कहा कि 30 देशों में कारोबार के बाद भारतीय बाजार में प्रवेश किया गया है। शॉपक्लूज डॉट कॉम की सह संस्थापक एवं मुख्य बिजनेस अधिकारी राधिका अग्रवाल ने इस मौके पर कहा कि आईवूमी के किफायती स्मार्टफोन की मांग टियर टू और टियर थ्री शहरों में अधिक होगी और उनके ऑनलाइन मार्केट प्लेस की पहुंच इन शहरों में अच्छी होने से आईवूमी को लाभ होगा।
 
भंडारी ने कहा कि मी वन और मी वन पल्स एंड्रायड 6.0 ऑपरेटिंग सिस्टम पर आधारित है जिसे एंड्रायड 7.0 में अपग्रेड करने की सुविधा है। इन दोनों स्मार्टफोन का स्क्रीन 5 इंच है। दोनों की फोन में 1.2 गीगाहर्ट्ज क्वाड कोर प्रोसेसर है। 
 
मी वन में एक जीबी रैम और आठ जीबी मेमोरी, पांच एमपी रियर और पांच एमपी फ्रंट कैमरा है। इसमें 3000 एमएएच की बैटरी है। इसी तरह से मी वन पल्स में दो जीबी रैम और 16 जीबी इंटरनल मेमोरी आठ एमपी रियर और पांच एमपी फ्रंट कैमरा के साथ ही फास्ट चार्जिंग वाला 3000 एमएएच बैटरी है। (वार्ता) 

Show comments

जरूर पढ़ें

नई धमकी! अब दुनिया के इंटरनेट कनेक्शन पर खतरा, आखिर चाहता क्या है ईरान

NEET UG paper Leak में कौन है केमिस्ट्री टीचर 'M Sir', CBI ने किया गिरफ्तार

8000 सैनिक, 16 फाइटर जेट, मध्यस्थता की आड़ में कौनसा गेम खेल रहा Pakistan? US और ईरान के साथ विश्वासघात

मानसून की एंट्री के बीच उत्तर भारत में भीषण गर्मी का टॉर्चर! बांदा सबसे गर्म, इन राज्यों में आंधी-बारिश का अलर्ट

'सड़कें चलने के लिए हैं, नमाज के लिए नहीं': सीएम योगी आदित्यनाथ की सख्त चेतावनी, कहा- प्यार से मानो, वरना दूसरा तरीका भी है

सभी देखें

नवीनतम

आवारा कुत्तों के आतंक पर सुप्रीम कोर्ट सख्त; कहा- खतरनाक कुत्तों को मारने पर हो विचार, सार्वजनिक जगहों से तुरंत हटाएं

4 दिन में 4 रुपए महंगा हुआ पेट्रोल, कांग्रेस का दावा- 'महंगाई मैन अभी और वसूली करेगा'

आईजीआरएस बना जनता की आवाज, योगी सरकार में शिकायतों का तेज निस्तारण

आखिरी वक्त में रुका ईरान पर अमेरिकी हमला! ट्रंप ने सोशल मीडिया पर बताई अंदर की कहानी

ईयू में जेट फ्यूल की कमी का खतरा, उड़ानें हो सकती हैं रद्द

अगला लेख