Jio का नया सस्ता फोन, Bharat J1 4G को किया लॉन्च, लाइव टीवी के साथ UPI सपोर्ट

Webdunia
गुरुवार, 25 जुलाई 2024 (19:33 IST)
Jio Bharat J1 4G : जियो ने नया 4G फोन लॉन्च किया। कंपनी ने पिछले साल भारत में अपने जियो भारत फोन की लाइनअप की घोषणा की थी। इसमें भारत V2 और जियो भारत V2 कार्बन को पेश किया गया था। इसके बाद कंपनी ने जियो भारत B1 को भी लॉन्च किया था।
ALSO READ: सस्ता स्मार्टफोन Cool 50 लॉन्च हुआ 4GB रैम, 4700mAh बैटरी के साथ, जानें क्या है कीमत
यह एक 4G कीपैड फोन है, जो नए डिजाइन और फीचर्स के साथ आता है। इस डिवाइस में आपको जियो ऐप और सर्विस मिलते हैं। इसमें UPI ट्रांजेक्शन के लिए जियोपे, कंटेंट स्ट्रीमिंग के लिए जियो सिनेमा आदि का सपोर्ट शामिल है। जियो भारत J1 4G की कीमत 1,799 रुपए है और ये सिंगल ब्लैक/ग्रे कलर ऑप्शन में आता है। अगर आप इसे खरीदा चाहते हैं तो यह डिवाइस Amazon पर उपलब्ध है। 
 
Jio Bharat J1 4G  के फीचर्स : Jio Bharat J1 4G में आपको नया डिजाइन मिलता है, जिसमें थोड़ा बड़ा फॉर्म फैक्टर और बड़ी स्क्रीन मिलती है। इसमें 2.8 इंच का डिस्प्ले है। Jio Bharat J1 4G  में 2,500mAh की बड़ी बैटरी भी दी गई है। Jio ने अपने नए फोन में JioCinema को प्री-इंस्टॉल किया है। इसके अलावा यूजर Jio TV ऐप का भी इस्तेमाल कर सकते हैं।
ALSO READ: HP का धमाकेदार AI लेपटॉप लॉन्च, कीमत सुनकर चौंक उठेंगे, मिलेगा पर्सनल कम्प्यूटर जैसा अनुभव
सीधी भाषा में कहें तो यूजर दोनों ऐप की मदद से फोन पर लाइव स्पोर्ट्स और लाइव टीवी कंटेंट देख सकेंगे। इस डिवाइस में पीछे की तरफ फ्लैशलाइट के बिना एक डिजिटल कैमरा दिया गया है। कंपनी ने डिवाइस में JioPay का ऑप्शन दिया गया है। इसकी सहायता से आप बिना किसी परेशानी के यूपीआई पेमेंट कर सकते हैं। Jio यूजर्स इस डिवाइस को Jio Bharat प्लान के साथ रिचार्ज कर सकते हैं, जिसकी कीमत 123 रुपये है। इसमें आपको अनलिमिटेड कॉल, महीने में 14GB 4G डेटा और Jio ऐप्स और सेवाओं का एक्सेस मिलता है।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

मोदी के हनुमान के तीखे तेवर, जातिगत जनगणना को लेकर चिराग पासवान का बड़ा बयान

जमात-ए-इस्लामी पर लगा प्रतिबंध, फिर चुनाव मैदान में उतारेगी आजाद उम्मीदवार

UPS में U का मतलब मोदी सरकार का यू-टर्न', नई पेंशन स्कीम को लेकर बोली कांग्रेस

दिल्ली में AAP को बड़ा झटका, 5 पार्षद भाजपा में शामिल

क्या है यूनिफाइड पेंशन स्कीम, क्या है फायदा, क्यों हो रहा है विरोध?

सभी देखें

नवीनतम

Kolkata Rape Murder Case : पॉलीग्राफ टेस्ट, CBI पूछताछ और रेड, क्या 2 हफ्ते बाद सामने आ पाएगा डॉक्टर की हत्या का सच?

caste census : कोई भी शक्ति जाति जनगणना नहीं रोक सकती, राहुल गांधी का दावा

त्रिपुरा में 12 बांग्लादेशी नागरिक गिरफ्तार, सीमा पर लगातार हो रही घुसपैठ की कोशिश

Israel और Hezbollah के बीच युद्ध तेज, 320 ड्रोन हमले के जवाब में इजराइल की 100 से ज्यादा ठिकानों पर एयरस्ट्राइक

राहुल गांधी की मिस इंडिया वाली लिस्ट पर बवाल, क्या बोली BJP

अगला लेख