Hanuman Chalisa

जानिए कब लांच होगा दुनिया का सबसे सस्ता स्मार्टफोन JioPhone Next

Webdunia
मंगलवार, 26 अक्टूबर 2021 (14:48 IST)
नई दिल्ली। जियोफोन नेक्स्ट (JioPhone Next) को लेकर लोगों की उत्सुकता लगातार बढ़ती ही जा रही है। लोग यह जानना चाहते हैं कि दुनिया का सबसे सस्ता स्मार्टफोन कब लांच होगा। कहा जा रहा है कि यह स्मार्टफोन 4 नवंबर को दिवाली वाले दिन ही लॉन्च होगा।

एक रिपोर्ट के अनुसार, 4 नवंबर के दिन कंपनी इस स्मार्टफोन को लॉन्च करने के साथ ही इसकी कीमत और उपलब्धता की भी जानकारी देगी।
 
जियो ने इस साल आयोजित हुई अपनी 44वीं AGM में अपने नए स्मार्टफोन JioPhone Next से पर्दा उठाया था। इस स्मार्टफोन को Jio ने Google के साथ मिलकर तैयार किया है। पहले यह स्मार्टफोन 10 सितंबर को बाजार में लॉन्च किया जाना था, लेकिन कुछ कारणों से कंपनी ने इसकी लॉन्च डेट को टाल दिया।
 
इस सबसे सस्ते 4G स्मार्टफोन की कीमत का खुलासा लॉन्च के दिन ही किया जाएगा। हालांकि कहा जा रहा है कि इस स्मार्टफोन की कीमत 5 हजार रुपए से कम होगी।
 
जियोफोन नेक्स्ट अपनी तरह का पहला उपकरण है, जिसमें एंड्राइड और प्ले स्टोर पर आधारित ऑप्टिमाइज्ड ऑपरेटिंग सिस्टम है।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

CCSU के वैज्ञानिकों की बड़ी खोज, प्याज-लहसुन परिवार की इन 2 प्रजातियों में मिले कैंसर और डायबिटीज से बचाव के गुण

WhatsApp ला रहा 2 बड़े फीचर्स, ऑनलाइन यूजर्स को पहचानना और बैकअप मैनेज करना होगा आसान, जानिए कैसे करेंगे काम

कौन थे भरत तिवारी, 17 जून को क्या हुआ था, क्यों सुप्रीम कोर्ट पहुंचा एनकाउंटर मामला, कैसे मची बिहार की सियासत में खलबली

राम मंदिर चढ़ावा चोरी प्रकरण, 150 पन्नों की रिपोर्ट तैयार, ट्रस्ट के पुनर्गठन के भी संकेत

बिना लाइसेंस चला सकेंगे यह सस्ता इलेक्ट्रिक स्कूटर, फीचर्स भी हैं दमदार

सभी देखें

नवीनतम

लखनऊ अग्निकांड : मरने वालों की संख्या 15 पहुंची, 4 अधिकारी सस्पेंड, CM योगी ने 5-5 लाख रुपए मुआवजे और SIT जांच का किया ऐलान

CM मोहन यादव की समीक्षा बैठक, स्वतंत्रता दिवस पर उपलब्धियां बताएंगे प्रभारी मंत्री

UCC पर आगे बढ़ी मोहन यादव सरकार, कमेटी ने आम नागरिकों, धर्मगुरुओं और राजनीतिक दलों से मांगी राय

कांग्रेस ने चिंटू चौकसे को इंदौर नगर निगम नेता प्रतिपक्ष पद हटाया, सोनिला मिमरोट को मिली जिम्मेदारी

WhatsApp के नए प्रमुख बने CRED के संस्थापक कुणाल शाह, Meta ने किया बड़ा नेतृत्व परिवर्तन

अगला लेख