Nokia 110 4G और Nokia 105 4G फीचर फोन लॉन्च, कम कीमत में मिलेंगे लेटेस्ट फीचर्स

Webdunia
बुधवार, 16 जून 2021 (18:05 IST)
नोकिया ने अपने दो फीचर फोन्स को 4G टेक्नोलॉजी के साथ एक बार फिर बाजार में लांच किया है। कंपनी ने Nokia 110 4G और Nokia 105 4G को लॉन्च कर दिया है। सिंगल सिम और डुअल सिम दोनों ही वेरिएंट में पेश किया है। दोनों फोन को कंपनी ने साल 2019 में लॉन्च किया था। अब इन्हें एक फिर 4G LTE सपोर्ट के साथ लॉन्च किया है। 
ALSO READ: 2500 से कम कीमत में लांच हुआ 4G फोन, बड़ा डिस्प्ले और वाई-फाई सपोर्ट जैसे फीचर्स
नोकिया ने अभी तक इन फोन्स की कीमत के बारे में जानकारी नहीं दी है। टेक वेबसाइट्‍स के मुताबिक Nokia 110 4G की कीमत 39.90 यूरो यानी करीब 3600 रुपए और Nokia 105 4G की कीमत 34.90 यूरो यानी करीब 3100 रुपए हो सकती है। Nokia 110 4G फीचर फोन ब्लैक, येलो और एक्वा रंगों में मिलेंगे है, वहीं Nokia 105 4G फोन ब्लैक, ब्लू और रेड कलर्स ऑप्शंस में अवेलेबल है।
 
फीचर्स की बात करें तो Nokia 110 4G और Nokia 105 4G में 1.8-इंच का डिस्प्ले दिया गया है। इसका रिजॉल्यूशन  120x160 पिक्सल है। इनमें म्यूजिक सपोर्ट के साथ FM रेडियो भी दिया गया है। इनमें 32 GB तक मेमोरी बढ़ा सकते हैं। नोकिया के इन दोनों फोन्स में एलईडी फ्लैश दिया गया है जो टॉर्च का काम करती है। इनमें 1020 mAh की बैटरी दी गई है जो कई दिन तक आपका काम चला सकती है।
 
इनमें VGA कैमरा मौजूद है। इसके अलावा फोन में 3.5mm हेडफोन जैक भी लगा है। यह KaiOS पर काम नहीं करते हैं यानी कि यह रेग्यूलर फीचर फोन सॉफ्टवेयर के साथ आते हैं. इनमें Readout Assist फीचर भी दिया गया है, जो कि किसी भी टेक्सट या मेन्यू को पढ़कर सुनाएगा।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

UP : आगरा में जूता कारोबारियों के ठिकानों पर इनकम टैक्स की छापेमारी, 30 करोड़ बरामद

Swati Maliwal Case : स्वाति मालीवाल बोली- एक गुंडे के दबाव में झुकी AAP, अब मेरे चरित्र पर सवाल उठा रही है

छत्तीसगढ़ में एक ही परिवार के 5 लोगों की हत्‍या, फांसी पर लटका मिला एक अन्‍य शव

कोर्ट ने क्यों खारिज की विभव कुमार की जमानत याचिका, बताया कारण

अमेठी में इस बार आसान नहीं है केन्द्रीय मंत्री स्मृति ईरानी की राह

JDS सांसद प्रज्वल रेवन्ना की मुश्किल बढ़ी, जारी हुआ गिरफ्तारी वारंट

बेंगलुरु से कोच्चि जा रहे विमान के इंजन में आग, इमरजेंसी लैंडिंग

गर्मी का कहर, 20 स्थानों पर पारा 45 के पार, 4 राज्यों में रेड अलर्ट

Live : 12 बजे भाजपा मुख्‍यालय जाएंगे केजरीवाल, भाजपा को दी चुनौती

जम्मू-कश्मीर में 2 जगह आतंकी हमला, शोपियां में पूर्व सरपंच की हत्या

अगला लेख