Hanuman Chalisa

Samsung Galaxy J2 Core स्मार्ट फोन, डेटा कंट्रोल और अल्ट्रा डेटा सेविंग मोड जैसे कमाल के फीचर्स

Webdunia
बुधवार, 29 अगस्त 2018 (09:48 IST)
Samsung ने Galaxy J2 Core कोर को लांच कर दिया है। यह कंपनी की सबसे ज्‍यादा बिकने वाली गैलेक्‍सी जे स्‍मार्टफोन श्रृंखला में नया फोन है। गैलेक्‍सी जे2 कोर सैमसंग का नया एंट्री-लेवल स्‍मार्टफोन है। इस फोन की कीमत करीब 6190 रुपए है। ये फोन सभी रिटेल स्‍टोर्स और सैमसंग ई-शॉप वेबसाइट पर उपलब्‍ध होगा। फोन गोल्ड, ब्लू और ब्लैक रंग में मिलेगा।
 
कमाल के फीचर्स : Samsung Galaxy J2 Core कोर एंड्रॉयड 8.1 ओरियो (गो एडिशन) पर रन करता है। इसके अलावा फोन में ऑप्टिमाइज़्ड डेटा कंट्रोल और अल्ट्रा डेटा सेविंग मोड है।
 
कैसा है कैमरा : स्मार्टफोन में 5 इंच का क्यूएचडी (540x960 पिक्सल) टीएफटी डिस्प्ले है। हैंडसेट में  क्वाड-कोर एक्सीनॉस 7570 प्रोसेसर के साथ 1 जीबी रैम दिया गया है। पिछले हिस्से पर एफ/2.2 अपर्चर वाला  8 मेगापिक्सल का कैमरा है। इसके साथ एलईडी फ्लैश भी मौज़ूद है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए  Galaxy J2 Core में 5 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है। हैंडसेट में ब्यूटी मोड भी है जो सेल्फी के लिए एक बेहतरीन फीचर है।
 
कितनी है स्पेस : सैमसंग के इस फोन की इनबिल्ट स्टोरेज 8 जीबी है। माइक्रोएसडी कार्ड से इसे बढ़ाया जा सकता है। 4जी वीओएलटीई, वाई-फाई 802.11 बी/जी/एन, ब्लूटूथ 4.2, जीपीएस/ ए-जीपीएस, माइक्रो-यूएसबी और 3.5 एमएम हेडफोन जैक जैसे कनेक्टिविटी फीचर्स भी फोन में हैं। एक्सेलेरोमीटर और प्रॉक्सिमिटी सेंसर इस फोन का हिस्सा हैं। फोन में बैटरी 2600 एमएएच की है। कंपनी के मुताबिक एक बार चार्ज करने पर यह पूरे दिन चलेगी।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

राम मंदिर चढ़ावा विवाद में FIR दर्ज, 8 नामजद आरोपी, SIT रिपोर्ट के बाद बड़ा एक्शन, चंपत राय का नाम नहीं

कैफे में रची गई साजिश, CCTV से खुली पोल, एक बॉलीवुड फिल्म की तर्ज पर हुआ केतन का मर्डर

Passport : क्या पासपोर्ट भी नागरिकता का सबूत नहीं? जानिए भारत में कौन-से दस्तावेज साबित करते हैं आपकी पहचान

LPG को लेकर आई बड़ी खुशखबरी, सरकार ने दी बड़ी राहत

50000 से कम में मिल रहा है यह शानदार इलेक्ट्रिक स्कूटर, सिंगल चार्ज में पूरे दिन का सफर

सभी देखें

नवीनतम

राम मंदिर चढ़ावा विवाद में FIR दर्ज, 8 नामजद आरोपी, SIT रिपोर्ट के बाद बड़ा एक्शन, चंपत राय का नाम नहीं

लोकतंत्र सेनानियों को प्रतिवर्ष मिलेगी 5 लाख की कैशलेस स्वास्थ्य सुविधा : योगी आदित्यनाथ

योगी सरकार की छात्रवृत्ति योजना से लाखों छात्रों को मिला संबल, प्रयागराज सबसे आगे

LPG को लेकर आई बड़ी खुशखबरी, सरकार ने दी बड़ी राहत

Passport : 1 जुलाई से पासपोर्ट बनवाना होगा महंगा! केंद्र सरकार ने बढ़ाई फीस, जानिए नई दरें

अगला लेख