Samsung ने लांच किए Galaxy Z Fold 3 और Samsung Galaxy Z Flip 3, जानिए फीचर्स और कीमत

Webdunia
गुरुवार, 12 अगस्त 2021 (19:09 IST)
Samsung ने Galaxy Z Fold 3 और Galaxy Z Flip 3 Galaxy Unpacked इवेंट में लॉन्च किया गया। गैलेक्सी जेड फोल्ड 3 पिछले Galaxy Z Fold 2 का अपग्रेड है और गैलेक्सी ज़ेड फ्लिप 3 को Galaxy Z Flip और Galaxy Z Flip 5G के अपग्रेड के रूप में लॉन्च किया गया है।

दोनों नए फोल्डेबल फोन वाटर-रेसिस्टेंट IPX8 बिल्ड के साथ आते हैं, जो सैमसंग के आर्मर एल्युमिनियम से बना है। गैलेक्सी जेड फोल्ड 3 में S Pen सपोर्ट भी है। Samsung का दावा है कि उसने नए मॉडलों पर उपलब्ध अपने फ्लेक्सिबल डिस्प्ले की स्टेबिलिटी को पिछले फोल्डेबल फोन्स की तुलना में लगभग 80 प्रतिशत तक बढ़ा दिया है। इसमें एक नई प्रोटेक्टिव फिल्म प्रयोग किया गया है।

दोनों फोन को अमेरिका, यूरोप और दक्षिण कोरिया सहित अन्य चुनिंदा बाज़ारों में 27 अगस्त से बेचा जाएगा। प्री-ऑर्डर आज से शुरू हो चुके हैं। भारत में Samsung Galaxy Z Fold 3 और Galaxy Z Flip 3 की कीमत और उपलब्धता के बारे में जानकारी आना बाकी है।
 
Samsung Galaxy Z Fold 3 के फीचर्स : सैमसंग (Samsung) गैलेक्सी ज़ेड फोल्ड 3 Android 11 पर आधारित One UI पर चलता है। इसमें 7.6-इंच का प्राइमरी QXGA+ (2,208x1,768 पिक्सल) डायनामिक एमोलेड 2X इन्फिनिटी फ्लेक्स डिस्प्ले दिया गया है, जो 120Hz अडैप्टिव रिफ्रेश रेट, 22.5:18 आस्पेक्ट रेशियो और 374ppi पिक्सल डेनसिटी सपोर्ट करता है।

स्मार्टफोन में 6.2-इंच का HD+ (832x2,268 पिक्सल) डायनेमिक एमोलेड 2X सेकंडरी डिस्प्ले भी है, जो 120Hz अडैप्टिव रिफ्रेश रेट, 24.5:9 आस्पेक्ट रेशियो और 387ppi पिक्सल डेनसिटी सपोर्ट करता है। Galaxy Z Fold 2 और नया फोल्डेबल फोन डिस्प्ले साइज में एक समान हैं।

Samsung ने बेहतर क्वालिटी के लिए इस बार रिज़ॉल्यूशन को बढ़ाया है। नए मॉडल की कवर स्क्रीन को भी 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ अपग्रेड किया गया है। Samsung Galaxy Z Fold 3 की कीमत अमेरिका में 1,799.99 डॉलर (लगभग 1,33,600 रुपए) रखी गई है। फोन फैंटम ब्लैक, फैंटम ग्रीन और फैंटम सिल्वर कलर ऑप्शन में आएगा। फोन को 12GB + 256GB और 12GB + 512GB स्टोरेज कॉन्फिगरेशन में लॉन्च किया गया है। 
 
Samsung Galaxy Z Flip 3 के फीचर्स : Samsung Galaxy Z Flip 3 की कीमत 999.99 डॉलर (लगभग 74,200 रुपए) से शुरू होती है। फोन क्रीम, ग्रीन, ग्रे, लैवेंडर, फैंटम ब्लैक, पिंक और व्हाइट कलर ऑप्शन में आएगा। सैमसंग गैलेक्सी जेड फ्लिप 3 Android 11 पर आधारित One UI पर चलता है।


इसमें 6.7 इंच का प्राइमरी फुल-एचडी+ (1,080x2,640 पिक्सल) डायनेमिक एमोलेड 2X इन्फिनिटी फ्लेक्स डिस्प्ले मिलता है, जो 120Hz अडैप्टिव रिफ्रेश रेट, 22:9 आस्पेक्ट रेशियो और 425ppi पिक्सल डेंसिटी सपोर्ट करता है।

प्राइमरी डिस्प्ले का साइज़ 1.9-इंच है। इसमें 260x512 पिक्सल रिज़ॉल्यूशन और 302ppi पिक्सल डेंसिटी मिलती है। सैमसंग ने गैलेक्सी ज़ेड फ्लिप 3 पर 5nm ऑक्टा-कोर SoC दिया, जिसकी अधिकतम क्लॉक स्पीड 2.84GHz है। गैलेक्सी जेड फोल्ड 3 की तरह, आप उम्मीद कर सकते हैं कि यह Qualcomm Snapdragon 888 चिपसेट होगा।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

Rajkot Gaming Zone Fire: HC की फटकार के बाद सरकार का एक्शन, राजकोट के कमिश्नर सहित 6 IPS अधिकारियों का ट्रांसफर

क्यों INDIA गठबंधन बैठक में शामिल नहीं होंगी ममता बनर्जी, बताया कारण

Maruti Alto EV सस्ता और धमाकेदार मॉडल होने जा रहा है लॉन्च, जानिए क्या हो सकती है कीमत

Prajwal Revanna : सेक्स स्कैंडल में फंसे प्रज्वल रेवन्ना का पहला बयान, 31 मई को SIT के सामने आऊंगा

चक्रवाती तूफान रेमल का कहर, बंगाल में 15000 घर तबाह, 2 लोगों की मौत

Rajkot Gaming Zone Fire : 3 आरोपियों को 14 दिन की हिरासत, जांच में नहीं कर रहे सहयोग

Weather Updates : देश में 17 स्थानों पर पारा 48 के पार, 3 दिन बाद इन इलाकों में मिल सकती है राहत

AAP सांसद स्वाति मालीवाल से मारपीट के आरोपी विभव कुमार को कोर्ट से झटका, जमानत याचिका खारिज

अखिलेश यादव के करीबी मेरठ के एसपी MLA रफीक अंसारी गिरफ्तार

Rajkot Gaming Zone Fire: HC की फटकार के बाद सरकार का एक्शन, राजकोट के कमिश्नर सहित 6 IPS अधिकारियों का ट्रांसफर

अगला लेख