Hanuman Chalisa

1 करोड़ रुपए जीतने का मौका, Samsung ने शुरू की 'Solve for Tomorrow' प्रतियोगिता

Webdunia
शनिवार, 11 जून 2022 (18:50 IST)
सैमसंग (Samsung) ने भारत के युवाओं के लिए राष्ट्रीय स्तर की शिक्षण एवं नवोन्मेष प्रतियोगिता शुरू की है जिसमें उन्हें जमीनी स्तर की समस्याओं के समाधान के लिए नवाचारी विचारों का खाका पेश करना होगा। 'सॉल्व फॉर टुमॉरो' प्रतियोगिता में शामिल होने के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू हो गई है और 31 जुलाई तक आवेदन किए जा सकते हैं।
 
सैमसंग ने बयान में कहा कि साल भर चलने वाले इस कार्यक्रम का अंत तीन राष्ट्रीय विजेताओं के ऐलान के साथ होगा। इन युवाओं के पास एक करोड़ रुपये तक का अनुदान पाने और भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी) दिल्ली के विशेषज्ञों के मार्गदर्शन में अपने विचार को अगले मुकाम तक ले जाने का मौका होगा।
 
सैमसंग इंडिया ने एक बयान में 'सॉल्व फॉर टुमॉरो' प्रतियोगिता के पहले सीजन की शुरुआत की घोषणा करते हुए कहा कि वह देश के युवाओं को आम लोगों की जिंदगी में आमूलचूल बदलाव लाने वाले नवाचारी विचार पेश करने के लिए आमंत्रित करती है।
 
इस प्रतियोगिता के पहले साल में शिक्षा, पर्यावरण, स्वास्थ्य देखभाल और कृषि क्षेत्रों से जुड़ी बुनियादी समस्याओं को दूर करने वाले नवाचारी विचार आमंत्रित किए गए हैं। संयुक्त राष्ट्र ने भी भारत के लिए घोषित टिकाऊ विकास लक्ष्यों में इन क्षेत्रों को प्राथमिकता दी हुई है।
 
प्रतियोगिता में शीर्ष 10 स्थान पर रहने वाली टीमों को सैमसंग इंडिया के कार्यालय, शोध एवं विकास केंद्र और बेंगलुरु स्थित सैमसंग ओपेरा हाउस जाने का मौका भी मिलेगा। वहां पर ये युवा प्रतियोगी सैमसंग के शोधकर्ताओं एवं कर्मचारियों से संवाद भी कर सकेंगे।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

भोजशाला कमाल मौला मस्जिद नहीं माता वाग्देवी मंदिर, हाईकोर्ट के फैसले की 8 बड़ी बातें

पेट्रोल-डीजल के बाद मोबाइल रिचार्ज भी हो सकता है महंगा, 5G टावरों की बढ़ी लागत से बढ़ी चिंता

720 साल बाद हाईकोर्ट का भोजशाला को हिंद मंदिर बताना सनातन की विजय, बोले गोपाल शर्मा, परिसर में कमाल मौला की मजार अवैध

दूध, सोना, पेट्रोल-डीजल के बाद अब किन चीजों पर लगेगा महंगाई का झटका, क्या कदम उठा रही है मोदी सरकार

UAE पर मोदी के दौरे से भारत को कैसे होगा फायदा? LPG संकट से भी मिलेगी राहत

सभी देखें

नवीनतम

चांदी को लेकर मोदी सरकार का बड़ा फैसला, आयात के नियम किए सख्‍त, जानिए क्यों उठाया यह कदम?

योगी सरकार आयुष छात्रों को देगी 3-डी एनाटोमेज टेबल की सुविधा

चिल्ला एलिवेटेड रोड परियोजना से एनसीआर के ट्रैफिक में लोगों को मिलेगी बड़ी राहत

ट्रंप का जिनपिंग से बदला या अतिरिक्त सावधानी? एयरपोर्ट पर ही फेंक दिए चीनी उपहार

आजम खान को कोर्ट से झटका, 2 साल की हुई जेल, दिया था यह विवादित बयान

अगला लेख