Hanuman Chalisa

शियोमी ने लांच किया सस्ता सेल्फी फोन

Webdunia
मंगलवार, 7 नवंबर 2017 (08:33 IST)
इन दिनों युवाओं पर सेल्फी का जुनून छाया हुआ है और इसी जुनून को भुनाने के लिए शिओमी ने नया स्मार्ट फोन लांच शियोमी रेडमी Y1 लांच किया है। इस स्मार्ट फोन में 16 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा है। इसे कंपनी ने खास सेल्फी वालों को ध्यान में रखकर बनाया है। 
 
इस फोन की खूबी यह है कि शियोमी के MIUI 9 ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करेंगे। इन फोन्स को ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों तरीके से सेल किया जाएगा। यह फोन ऑफलाइन रिलायंस डिजिटल पर सेल के लिए उपलब्ध होंगे। इन फोन्स को गोल्ड और डार्क ग्रे कलर में सेल के लिए उपलब्ध कराया जाएगा। 
 
इन फोन्स के साथ आइडिया यूजर्स को 280 जीबी का डेटा का ऑफर भी मिलेगा। रेडमी Y1 के कंपनी ने दो मॉडल लॉन्च किए हैं। इसके 3 जीबी रैम वाले मॉडल की कीमत 8,999 रुपए और 4 जीबी रैम वाले मॉडल की कीमत 10,999 रुपए है। वहीं रेडमी Y1 Lite की कीमत 6,999 रुपए है।   
 
फीचर्स की बात करें तो Y1 में 5.5 इंच की डिस्प्ले दी गई है। डिस्प्ले पर गोरिल्ला ग्लास प्रोटेक्शन दिया गया है। फोन को पावर देने के लिए इसमें क्वालकॉम स्नैपड्रेगन ऑक्टाकोर 435 प्रोसेसर दिया गया है। इसमें 3 जीबी रैम के साथ 32 जीबी की इंटरनल मेमोरी दी गई है। वहीं दूसरे मॉडल में 4 जीबीकी रैम के साथ 64 जीबी की इंटरनल मैमोरी दी गई है। दोनों की ही इंटरनल मैमोरी को माइक्रोएसडी कार्ड से 128 जीबी तक बढ़ाया जा सकता है। फोटोग्राफी के लिए फोन में एलईडी फ्लैश के साथ 16 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। फोन का रियर कैमरा 13 मेगापिक्सल का है। इसके रियर कैमरे के साथ भी फ्लैश लाइट दी गई है। 
 
म्यूजिक के शौकीनों के लिए इसमें 3.5mm का ऑडियो जैक भी दिया गया है। इसके अलावा कनेक्टिविटी के लिए यह 4G वोल्ट नेटवर्क सपोर्ट के साथ आते हैं। इसके अलावा ब्लूटुथ, वाई फाई, हॉट स्पॉट जैसे फीचर भी दिए गए हैं। फोन को पावर देने के लिए इसमें 3,080 एमएएच की बैटरी दी गई है। फोन में सिक्योरिटी के लिए फिंगरप्रिंट स्कैनर भी दिया गया है।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

ट्विशा शर्मा केस की Supreme Court करेगा सुनवाई, AIIMS की टीम पहुंची भोपाल, दोबारा होगा पोस्टमार्टम

पहलगाम हमले पर NIA का बड़ा खुलासा, लश्‍कर ने रची थी साजिश, किसने दी आतंकियों को पनाह?

लद्दाख में सेना का 'चीता' हेलीकॉप्टर क्रैश, मौत को मात देकर मेजर जनरल ने ली चमत्कारी सेल्फी, तस्वीर वायरल

ईरान नहीं, असली निशाने पर था चीन: कैसे फेल हुआ ड्रैगन को घेरने का ‘ट्रंप कार्ड’

PM मोदी पर टिप्पणी कर फंसे यूपी कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय, FIR दर्ज हुई तो दिया यह बड़ा बयान

सभी देखें

नवीनतम

Cockroach janta party पर सियासी घमासान, पाकिस्तान और जॉर्ज सोरोस का समर्थन, रिजिजू के आरोपों पर क्या बोले अभिजीत दिपके

उत्तराखंड CM धामी ने 483 युवाओं को बांटे नियुक्ति पत्र, बोले- मेहनत से मिल रही नौकरी

गुजरात सरकार की पहल से कॉक्लियर इम्प्लांट बच्चों को मिली नई जिंदगी, फिर गूंजी सुनने और बोलने की आवाज

भारत में बनेंगे 100 नए इंडस्ट्रियल पार्क, BHAVYA योजना पर सरकार ने जारी किए बड़े दिशा-निर्देश

कौन था White House में फायरिंग करने वाला शख्स और हमले के पीछे क्या था उसका मकसद, कैसे हुई पूरी घटना, कहां थे Donald Trump

अगला लेख