Hanuman Chalisa

दो रियर कैमरों वाला सस्ता स्मार्ट फोन, जानिए फीचर्स

Webdunia
सोमवार, 12 मार्च 2018 (11:50 IST)
भारतीय कंपनी स्वाइट टेक्नोलॉजीज ने एक नया स्मार्टफोन लांच किया है। Swipe Elite Dual नाम से लांच हुए इस स्मार्टफोन की कीमत 3,999 रुपए है। कम कीमत में आने के बाद भी इस स्मार्टफोन में 2 रियर कैमरे दिए गए हैं। इसके अलावा फोन को सुरक्षा देने के लिए इसमें शैटरप्रूफ ग्लास का इस्तेमाल किया गया है।
 
जियो फुटबॉल ऑफर के जरिए इस स्मार्टफोन को खरीदने वालों को जियो की तरफ से 2,200 रुपए का कैशबैक मिलेगा जिसके बाद इसकी प्रभावी कीमत सिर्फ 1,799 रुपए रह जाती है। Swipe Elite Dual में 5 इंच का डिस्प्ले दिया गया है। एंड्राइड नूगा 7.0 पर काम करने वाले इस स्मार्टफोन में 1.3 गीगाहर्ट्ज क्वॉड-कोर प्रोसेसर मौजूद है। फोन में 1GB RAM और 8GB इंटरनल स्टोरेज दिया गया है।
 
फोन की इंटरनल मेमरी को माइक्रो एसडी कार्ड के लिए और 64GB तक बढ़ाया जा सकता है। फोन के रियर में 2 कैमरे दिए गए हैं जिनमें से एक 8MP जबकि दूसरा 2MP का है। फोन का फ्रंट कैमरा 5 मेगापिक्सल का है और फ्लैश से लैस है।
 
कनेक्टिविटी फीचर्स की बात करें तो इस स्मार्टफोन में Wi-Fi, GPS, Bluetooth, 3G और 4G को सपोर्ट करता है। Swipe Elite Dual में 3,000 एमएएच की बैटरी दी गई है। फोन को सिल्वर, गोल्ड और ब्लैक कलर ऑप्शंस में उतारा गया है। कंपनी के मुताबिक भारतीय बाजार में 2 रियर कैमरों के साथ आने वाला सबसे सस्ता स्मार्टफोन है।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

कांगो में इबोला वायरस का नया खौफ, बच्चों में संक्रमण बढ़ने की आशंका, WHO का अलर्ट

वित्‍तमंत्री सीतारमण ने राहुल गांधी पर साधा निशाना, बोलीं- सिर्फ आलोचना करते हैं, नहीं दिखती भारत की तरक्की

Mamata Banerjee : TMC में बगावत तेज, काकोली घोष दस्तीदार के बेटे ने ममता बनर्जी समेत 5 नेताओं पर ठोका मानहानि का मुकदमा

क्या समाप्त होने वाला ईरान-अमेरिका युद्ध, समझौते के कितने करीब दोनों देश, होर्मुज पर किसका कंट्रोल

ईरान ने शांति समझौते से किया इनकार, कहा- अभी तारीख तय नहीं, किसने कहा था 24 घंटे में होगी डील?

सभी देखें

नवीनतम

महाराष्ट्र के सोलापुर में भीषण हादसा, कुएं में गिरी श्रद्धालुओं से भरी वैन, 4 बच्‍चों समेत 8 की मौत

लाड़ली बहना योजना : 'खूब लड़ी मर्दानी वो तो..,' गाकर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन ने 1.25 करोड़ बहनों को दी राशि, कांग्रेस को लताड़ा

कांगो में इबोला वायरस का नया खौफ, बच्चों में संक्रमण बढ़ने की आशंका, WHO का अलर्ट

MP के मुरैना में बड़ा हादसा, यात्रियों में फैली आग की अफवाह, चलती ट्रेन से कूदने पर 4 की मौत

ग्लोबल पेटेंट रैंकिंग के टॉप-20 में पहुंची Jio, ऐसा करने वाली अकेली भारतीय टेक कंपनी बनी

अगला लेख