Vivo V60 5G India Price : वीवो के धांसू स्मार्टफोन की कीमत का खुलासा, जानिए क्या हैं फीचर्स

वेबदुनिया न्यूज डेस्क
सोमवार, 28 जुलाई 2025 (18:31 IST)
Vivo जल्द ही V60 लॉन्च करने जा रहा है। इससे पहले इसकी कीमत और फीचर्स का खुलासा हो चुका है। Vivo V60 भारत में लॉन्च के लिए कंपनी द्वारा तैयार किया गया एकमात्र स्मार्टफोन नहीं है। इसके लॉन्च से पहले, Vivo कथित तौर पर आने वाले दिनों में दो अन्य मॉडल - Vivo T4R और Vivo Y400 5G - पेश करने की तैयारी कर रहा है।
ALSO READ: iQOO Z10R 5G : 5,700mAh और 50MP कैमरे वाला सस्ता स्मार्टफोन
मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो Vivo V60 5G की भारत में कीमत 37,000 से 40,000 रुपए के बीच हो सकता है। हालांकि इसका अभी आधिकारिक ऐलान नहीं किया गया है। स्मार्टफोन में में 1.5K रेज़ोल्यूशन वाली 6.67-इंच की AMOLED स्क्रीन और 120Hz रिफ्रेश रेट हो सकती है।
<

Witness brilliance unfold in every curve, every corner and every move. Be ready to experience the all-new vivo V60 yourself.

Launching soon!https://t.co/s1eim7hA7v#vivoV60 #ZEISSPortraitSoPro #CelebratingLifeMoments pic.twitter.com/YWVVoSIP2Q

— vivo India (@Vivo_India) July 28, 2025 >
 इसके अतिरिक्त इसमें क्वालकॉम का स्नैपड्रैगन 7 जेनरेशन 4 प्रोसेसर, LPDDR4x रैम और UFS 2.2 इंटरनल स्टोरेज होने की संभावना है। सॉफ्टवेयर की बात करें तो, डिवाइस के एंड्रॉइड 16 पर आधारित FunTouch OS 16 पर चलने की उम्मीद है।

स्मार्टफोन में अंडर-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट स्कैनर, डुअल स्टीरियो स्पीकर और IP68/IP69 वाटर और डस्ट रेसिस्टेंस वाली एक मज़बूत बॉडी शामिल हो सकती है। वीवो वी60 तीन नए रंगों में आने की संभावना है - मिस्ट ग्रे, मूनलिट ब्लू और ऑस्पिशियस गोल्ड। लीक से पहले ही पहले दो रंगों का खुलासा हो चुका है, और दोनों ही रंगों में ZEISS ब्रांडिंग प्रमुखता से दिखाई देगी।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

50 साल बाद भी मानसिकता नहीं बदली, गांधी परिवार के खिलाफ किसने दिया यह बयान

सोने की चिड़िया की नहीं, भारत को अब शेर बनने का समय आ गया, केरल में ऐसा क्यों बोले RSS प्रमुख मोहन भागवत

रेव पार्टी पर छापा, पूर्व मंत्री खड़से के दामाद समेत 7 लोग हिरासत में

केंद्रीय विवि में नियुक्ति को लेकर Congress का केंद्र पर निशाना, कहा- OBC, SC-ST को नहीं दी नौकरियां

Mansa devi mandir stampede : हरिद्वार के मनसा देवी मंदिर में किस अफवाह के कारण मची भगदड़? सामने आया कारण, देखें वीडियो

Share Bazaar में तीसरे दिन भी गिरावट, Sensex 572 अंक लुढ़का, Nifty भी रहा नुकसान में

TCS में छंटनी पर केंद्र सरकार अलर्ट, कंपनी से संपर्क में है IT मंत्रालय

Operation Mahadev क्या है, जिसमें ढेर हुआ पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड हाशिम मूसा

ममता बनर्जी ने शुरू किया 'भाषा आंदोलन', बोलीं- मैं अपनी जान दे दूंगी, लेकिन भाषा छीनने की इजाजत नहीं दूंगी

झारखंड लिटिल चैंप्स फुटबॉल प्रतियोगिता आयोजित करने वाला पहला राज्य, हेमंत सोरेन के हाथों में नन्हों का भविष्य उज्ज्वल

अगला लेख