Hanuman Chalisa

शिओमी ने भारत में बेचे रिकॉर्ड 10 लाख हैंडसेट

Webdunia
गुरुवार, 20 अक्टूबर 2016 (18:06 IST)
बीजिंग। चीन की मोबाइल हैंडसेट बनाने वाली शिओमी ने भारत में इस महीने दिवाली त्यौहार से पहले 18 दिनों में रिकॉर्ड 10 लाख स्मार्टफोन बेचे हैं। देश में चीनी वस्तुओं के बहिष्कार के आह्वान के बावजूद कंपनी के हैंडसेट की रिकॉर्ड बिक्री हुई।
शिओमी के संस्थापक और मुख्य कार्यपालक अधिकारी लेई जुन ने कहा कि चीन की कंपनी का अब अगले तीन से पांच साल में दुनिया में मोबाइल हैंडसेट के मामले में तीव्र वृद्धि वाला बाजार भारत में सबसे बड़ी स्मार्टफोन कंपनी बनने का लक्ष्य है। 
 
अखबार चाइना डेली की रिपोर्ट के मुताबिक लेई ने कल एक आंतरिक पत्र में घोषणा की कि कंपनी ने भारत में इस महीने के पहले 18 दिन में 10 लाख स्मार्टफोन बेचे। उन्होंने कहा, शिओमी की वैश्वीकरण रणनीति में भारत अत्यंत महत्वपूर्ण बाजार है। यह चीन के बाहर हमारा सबसे बड़ा बाजार है।
 
हाल में ही में हुआवेई टेक्नोलाजीज कंपनी लि. ने कहा है कि वह अक्तूबर से भारत में फोन की एसेंबली शुरू करेगी। उसके बाद शिओमी ने यह घोषणा की है। (भाषा)

Show comments

जरूर पढ़ें

बंगाल में ममता सरकार पर भड़के राहुल गांधी, कार्यकर्ता की हत्‍या पर बोले- TMC का चल रहा गुंडा राज, नहीं झुकेगी कांग्रेस...

दबाव में नहीं आएगा तेहरान, धमकियों के आगे नहीं झुकेगा, अमेरिका से वार्ता पर बोले ईरानी राष्ट्रपति

विरोध के बाद धीरेंद्र शास्त्री ने मांगी माफी, विवाद पर दी यह सफाई,जानिए क्‍या है मामला?

पवन खेड़ा पहुंचे सुप्रीम कोर्ट, हाईकोर्ट के फैसले को दी चुनौती, क्‍या बच पाएंगे गिरफ्तारी से?

डोनाल्ड ट्रंप पर हमला? 4 बार मौत को दे चुके हैं मात, कौन था हमलावर, ईरान का हाथ या फिर और कोई चाल, क्या बोली सुरक्षा एजेंसियां

सभी देखें

नवीनतम

PM,CM और मंत्रियों को पद से हटाने वाले संशोधन विधेयक पर JPC आज करेगी चर्चा

उत्‍तर प्रदेश में 6 जिलों की 55 हजार से ज्यादा महिलाएं बनीं सफल उद्यमी

आरटीई : योगी सरकार की सख्ती का असर, आदेश के बाद महज 4 दिनों में 15679 नामांकन

बेटियों ने पुलिस ट्रेनिंग में दिया मजबूती, तत्परता, समर्पण व अनुशासन का परिचय : योगी आदित्यनाथ

विरोध के बाद धीरेंद्र शास्त्री ने मांगी माफी, विवाद पर दी यह सफाई,जानिए क्‍या है मामला?

अगला लेख