भारत के 7 अनदेखे पर्यटन स्थल, आप भी हैरान रह जाएंगे

अनिरुद्ध जोशी
Unknown Tourist Places of India: भारत में ऐसे हजारों पर्यटन स्थल या प्राकृतिक स्थल होंगे जो आपने अब तक नहीं देखे होंगे। हो सकता है कि यह आप जैसे और भी कई लोगों ने नहीं देखे होंगे। आओ जानते हैं ऐसे ही 7 अनदेखे स्थलों के बारे में संक्षिप्त जानकारी। यदि आप छुट्टियों में यहां घूमने जाना चाहते हैं तो पूरी जानकारी हासिल करके जा सकते हो।
 
चोप्टा : वैसे तो उत्तराखंड में कई अनदेखे स्थान हो सकते हैं परंतु आप चोप्टा जाएंगे तो आनंद आ जाएगा। चोप्टा बर्फीली चादर से ढकी बेहद ही सुंदर जगह है। यहां पर प्रकृति दो आप देखते ही रह जाएंगे। यहां चारों तरफ घने जंगल और लंबे-लंबे वृक्ष को देखकर आपको किसी स्वर्ग में होने का अहसास होगा। प्रकृति का यहां पर अद्भुत नजारा देख सकते हो।
 
मौसिनराम : भारतीय राज्य मेघालय का यह स्थान भी चेरापूंजी की तरह सुंदर है। यहां वर्षा का मजा लिया जा सकता है। यह दुनिया के सबसे खूबसूरत स्थानों में से एक है। शिवलिंग के आकार का बना गांव चेरापूंजी के पास ही है। 
 
कोवलम : केरल का यह स्थान समुद्री तट तिरुवनन्तपुरम सिटी से 16 किमी दूर है। यहां का समुद्र तट बहुत ही सुंदर है। यहां देखने और घुमने के लिए कई प्राकृतिक और सुंदर स्थान है। यदि आप शांति की तलाश कर रहे हैं तो आपको यहां अवश्य आना चाहिए।
 
माजुली : माजुली ब्रम्हपुत्र नदी पर बना एक बहुत ही सुंदर आइसलैंड है। एकांतप्रिय लोगों को यहां की सैर करना चाहिए। ये दुनिया का सबसे बड़ा रिवर आइसलैंड है। असम जाने पर आप माजुली जरूर जाएं।
 
दमरो : अरुणाचल के दमरो में बांस से बना देश का सबसे लंबा हैंगिंग ब्रिज है। इस पर चलने का जो रोमांच है उसे आप जीवनभर नहीं भूल जाएंगे क्योंकि नीचे नदी बहती है। प्राकृतिक नजारों से भरपूर ये जगह आपको एकदम रोमांचित कर देगी। यहां बांस के सुंदर घरों के साथ ही कई आदिवासी और जनजातियां देखने को मिलेंगी।
 
संदक्फू चोटी : पश्चिम बंगाल की सबसे ऊंची चोटी है। खास बात यह है कि यहां से हिमालय की दूसरी चोटियां एवरेस्ट और कंचनजंघा के शिखर देखे जा सकते हैं। 
 
कैम्पबॅल बे राष्ट्रीय उद्यान : यह राष्ट्रीय उद्यान भारत के केंद्रशासित राज्य अंडमान-निकोबार द्वीप समूह पर स्थित है। यह द्वीप समूह हिन्द महासागर (बंगाल की खाड़ी) में स्थित है। निकोबार द्वीप समूह के सबसे बड़े द्वीप ग्रेट निकोबार पर स्थित एक राष्ट्रीय उद्यान है जिसे सन् 1992 में भारत के एक राष्ट्रीय उद्यान के रूप में अधिकृत किया गया और अब यह ग्रेट निकोबार बायोस्फीयर रिजर्व का हिस्सा है। पार्क का कुल क्षेत्रफल लगभग 426.23 वर्ग किमी है और एक 12 किमी चौड़े वन बफर जोन से छोटे गैलेथिआ राष्ट्रीय उद्यान से अलग होता है। गैलेथिआ राष्ट्रीय उद्यान का कुल क्षेत्रफल लगभग 110 वर्ग किमी है।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

बॉलीवुड हलचल

मलाइका अरोड़ा से तमन्ना भाटिया तक, इन हसीनाओं से शादी और त्योहारों के सीजन में ले सेलिब्रिटी लहंगा इंस्पिरेशन

घर लाते ही पिता की हो गई मौत, बिग बॉस फेम अर्चना गौतम ने बताया लबुबू डॉल से जुड़ा भयावह किस्सा

अहान पांडे और अनीत पड्डा ने क्यों नहीं किया सैयारा का प्रमोशन? निर्देशक मोहित सूरी ने खोला राज

'किंग' के सेट पर एक्शन करते वक्त घायल हुए शाहरुख खान, इलाज के लिए अमेरिका रवाना!

हार्दिक पांड्या का फिर टूटा दिल, जैस्मिन वालिया संग हुआ ब्रेकअप!

सभी देखें

जरूर पढ़ें

सितारे ज़मीन पर रिव्यू: आमिर खान ने नहीं, इन 10 बच्चों ने लूटी फिल्म की महफिल

बिकिनी क्वीन दिशा या फैशन डीवा कियारा? जानें हॉटनेस और स्टाइल में कौन है आगे

तमन्ना भाटिया: क्या आइटम सॉन्ग्स में सिमट रहा है एक टैलेंटेड अभिनेत्री का करियर?

मैं सिर्फ ट्रॉफी थी: करिश्मा कपूर के पूर्व पति संजय की मौत पर फिर छाए पुराने जख्म

Housefull 5 हिट या फ्लॉप? कितने करोड़ का करना होगा कलेक्शन? जानिए क्यों खतरे में है अक्षय की फिल्म

अगला लेख