Sikkim Tour : सिक्किम की 5 खूबसूरत और ठंडी जगहों पर जाएं घूमने, जिंदगी भर याद रखेंगे वो लम्हा

WD Feature Desk
शनिवार, 18 मई 2024 (17:38 IST)
photo courtesy Sikkim tourism
Sikkim Tour and travels: सिक्किम में घूमने का प्लान बना रहे हैं तो मार्च से जून और अक्टूबर से सितंबर के बीच जाएं। इस वक्त यहां का मौसम सुहाना रहता है। यहां जाने का खर्चा आप जहां रहते हैं उस पर डिपेंड करता है लेकिन दिल्ली से सिक्किम जाने के लिए हवाई जहाज का किराया करीब 9700 रुपए प्रति यात्री है। दिल्ली से जलपाईगुड़ी या बागडोगरा के लिए फ्लाइट सर्च करें। आप दिल्ली से सस्ते टूर पैकेज भी ले सकते हैं। दिल्ली से नई दिल्ली-न्यू जलपाईगुड़ी एक्सप्रेस ट्रेन चलती है वहां से गंगटोक के लिए जा सकते हैं। 
ALSO READ: मालदीव्स छोड़ो मॉरिशस जाओ, जानिए जानें पर्यटन स्थलों के साथ ही रुकने की खास जगहें
बागडोगरा या जलपाईगुड़ी से दार्जीलिंग जाना होगा। बागडोगरा से कोर्सियांग होते हुए दार्जीलिंग का सफर करीब साढ़े तीन घंटे का है। दार्जीलिंग से गंगटोक जाना होगा। करीब 4 घंटे का सफर है। गंगकोट में हवाई मार्ग, रेलवे मार्ग और सड़क मार्ग तीनों के माध्यम से पहुंच सकते हैं। सिक्किम के पर्यटक स्थलों के आसपास सभी तरह के होटल्स और होमेस्टे फैसिलिटी अवेलेबल है। आपको नेपाल, भूटान, तिब्बत और भारत के कई व्यंजन उपलब्ध हो जाएंगे। 
 
गंगटोक : गंगटोक में आर्किड गार्डन, छांगू झील और नाथूला देखें। छांगू झील जहां पथरीली, बर्फ जमी चट्टानों से आच्छादित रहती हैं। वहीं कंपकंपाती ठंड में नाथूला पास को देखें। गंगटोक यहां की राजधानी है। राज्य के चार जिलों में उत्तर में मागन, दक्षिण में नामची, पूर्व में गंगटोक और पश्चिम में ग्यालसिंग जिला मुख्यालय हैं।
ALSO READ: महाकाल और ओंकारेश्वर दर्शन, सिर्फ 1 दिन में, पीएम श्री धार्मिक पर्यटन हेली सेवा शुरू
हिल्स : श्वेत की सर्वाधिक आकर्षक पर्वत श्रृंखलाएँ-सिंगेलेला और चोला हैं, जिनमें से कंचनजंगा का सबसे ऊँचा शिखर भी शामिल है। सिंगेलेला अगर राज्य के पश्चिमी सीमा पर है तो चोला पूर्वी सीमा पर स्थित है। इनमें सिनीलोछू, पाडिंम, नरसिंग, काबरू, पिरामिड और नेपाल पर्वत शिखर शामिल हैं। पूर्वी हिमालय में स्थित राज्य का एक हिस्सा उत्तर में तिब्बत के स्वशासी राज्य से लगा है। पूर्व में तिब्बत और पश्चिमी भूटान, पश्चिम में पूर्वी नेपाल और दक्षिण में पश्चिम बंगाल के दार्जिलिंग गोरखा हिल्स हैं।
ALSO READ: Tour & travels: भारत के 6 खास समुद्रीय पर्यटन स्थल, गर्मी में एडवेंचर का लें मजा
सिक्किम में क्या देख सकते हैं?
  1. त्सोमो झील सिक्किम (स्वर्ग का नजारा)
  2. ज़ुलुक घाटी (सूर्यादय और सूर्यास्त के लिए बेस्ट स्पॉट)
  3. युमथांग घाटी (बर्फीले चोटियों और फूलों की घाटी)
  4. गुरुडोंगमार झील (सुंदर पहाड़ियों के बीच पवित्र झील)
  5. नाथुला पास (चीन की सीमा से लगा दर्रा)
  6. नामची धार्मिक स्थल टॉप ऑफ़ द स्काई
  7. पेलिंग (माउंटेन बाइकिंग, रॉक क्लाइम्बिंग के लिए बेस्ट)
  8. लाचेन गांव (बड़ा दर्रा, ट्रैकिंग, ग्रीन लेक, कंचनजंगा नेशनल पार्क, हॉलिडे डेस्टिनेशन और मठ,)
  9. सेवन-सिस्टर्स वाटर फॉल्स ( खूबसूरत सेवेन सिस्टर्स झरना गंगकोट के पास)
ALSO READ: महाकाल और ओंकारेश्वर दर्शन, सिर्फ 1 दिन में, पीएम श्री धार्मिक पर्यटन हेली सेवा शुरू
खूबसूरत वादियों, जंगलों, फूलों, झीलों, बर्फीले पहाड़ों और घुमावदार सड़कों के साथ प्रकृति की ऐसी सुंदरता आपको किसी अन्य राज्य में देखने को नहीं मिलेगी। यहां जाकर आपको लगेगा कि आप स्वर्ग में आ गए हैं। पूरे रास्ते भर में आपकी आंखे बंद नहीं होगी। हाईवे से गुज़रने वाले यात्री एक बार प्रकृति की इस नायाब सुंदरता को अपनी आंखों और कैमरों में कैद ज़रूर कर लेते हैं।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

बॉलीवुड हलचल

सलमान खान की सिकंदर आखिर क्यों की जा रही है नापसंद, एक नहीं कई हैं कारण

MS धोनी और सलमान खान उम्र के इस पड़ाव पर कर रहे यह 3 गलतियां

सिकंदर के कलेक्शन ईद की छुट्टी होने के बाद भी सिर्फ 11% बढ़े, सलमान खान की फिल्म का जानें बॉक्स ऑफिस प्रदर्शन

जीवन का अपमान है AI, भारत में फैला Ghibli क्रेज, सालों तक एनीमेशन को हाथ से बनाने वाले हयाओ मियाजाकी नाराज, छिड़ी जंग

अप्रैल 2025 मूवी कैलेंडर: केसरी 2 से लेकर जाट तक, इस महीने ये फिल्में होगी रिलीज

सभी देखें

जरूर पढ़ें

Loveyapa review: मोबाइल की अदला-बदली से मचा स्यापा

देवा मूवी रिव्यू: शाहिद कपूर और टेक्नीशियन्स की मेहनत पर स्क्रीनप्ले लिखने वालों ने पानी फेरा

Sky Force review: एयर फोर्स के जांबाज योद्धाओं की कहानी

आज़ाद मूवी रिव्यू: अमन-साशा की बिगड़ी शुरुआत, क्यों की अजय देवगन ने यह फिल्म

इमरजेंसी मूवी रिव्यू: कंगना रनौट की एक्टिंग ही फिल्म का एकमात्र मजबूत पक्ष

अगला लेख