Hanuman Chalisa

लोनावला हिल स्टेशन, यहां झीलों को देखने से मन हो जाएगा रोमांचित

अनिरुद्ध जोशी
हिल स्टेशन को मनोरम पहाड़ी इलाका कहते हैं। भारत में पहाड़ियों की विशालतम, लंबी, सुंदर और अद्भुत श्रृंखलाएं हैं। एक और जहां विध्यांचल, सतपुड़ा की पहाड़ियां है, तो दूसरी ओर आरावली की पहाड़ियां। कश्मीर से लेकर कन्याकुमारी तक भारत में एक से एक शानदार पहाड़ हैं, पहाड़ों की श्रृंखलाएं हैं और सुंदर एवं मनोरम घाटियां हैं। आओ जानते हैं भारत के टॉप हिल स्टेशनों में से एक लोनावला हिल स्टेशन के बारे में रोचक जानकारी।
 
 
लोनावला हिल स्टेशन : ( Lonavala hill station ) :
 
1. महाराष्ट्र में मुंबई से करीब 96 किलोमीटर और खंडाला से लगभग 5 कीलोमीटर दूर स्थित है लोनावला (लोणावळा) हिल स्टेशन। पूणे से मात्र 2 घंटे का रास्ता है। इसे झीलों का जिला कहते हैं। मुंबई और पूना वासियों के लिए यह उनका फेवरिट डेस्टिनेशन है। 
 
2. इस हिल स्टेशन क्षेत्र में लोनावला झील, तिगौती झील, मानसून झील और वाल्वन झील प्रमुख हैं, जिन्हें देखना बहुत ही अद्भुत है। खासकर वाल्वन झील पर बना वाल्वन बांध एक बेहतरीन पिकनिक स्पॉट है।
 
3. लोनावला को सह्याद्रि पर्वत मालाओं की मणि और मुंबई-पुणे का प्रवेश द्वार भी कहते हैं। 
 
4. लोनावला से महज 6 किलोमीटर की दूरी पर स्थित बुशी डैम। पर्यटकों के लिए यह एक बेहतरीन स्पॉट है। 
 
5. लोनावला के मुख्‍य बाजार के ठीक पीछे स्थित रेवुड पार्क एक भी देखना ना भूलें यह एक खूबसूरत जैविक उद्यान है।
 
6. लोनावला जा रहे हैं तो यहां के किले देखना ना भूलें। लौहगढ़, विशपुर, तुंग किला और तिकोना किला जरूर देखें। 
 
7. लौहगढ़ एक अपराजेय किले के तौर पर जाना जाता है, वहीं तिकोना किले के शिखर पर बौद्ध गुफा और जल कुंड हैं। लोनावाला से पुणे जाने के मार्ग पर बौद्ध धर्म से संबंधित पत्थरों का काटकर बनाई गई कई गुफाएं हैं। कार्ले तथा भज गुफा उसमें से प्रमुख है। 
 
8. तिकोना किले के पास ही पावना झील है जिसमें तिकोना किले का प्रतिबिंब बेहद खूबसूरत दिखाई देता है
 
9. यहां की चिक्की की काफी प्रसिद्ध है। चिक्की मूंगफली, तिल, काजू, बादाम, पिस्‍ता, अखरोट आदि को गुड़ या शक्कर में मिलाकर बनाई जाती हैं।
 
10. यहां एक बहुत ही सुंदर पहाड़ी पत्थर है जिसे ड्यूक नोज के नाम से जाता है। इसे नागफनी के नाम से भी जाना जाता है। खंडाला स्टेशन से इसके शिखर पर आसानी से पैदल चढ़ा जा सकता है। इस पहाड़ी के समीप ही सौसेज हिल और आईएनएस शिवाजी है। सौसेज हिल पर एक छोटा सा जंगल है। यहां पक्षियों की विभिन्न प्रजातियां देखी जा सकती हैं।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

बॉलीवुड हलचल

अनन्या पांडे से पश्मीना रोशन तक, ब्लैक कट-आउट ड्रेस में छाईं बॉलीवुड डीवाज

रणवीर सिंह ने रचा इतिहास, पोस्ट-कोविड दौर में 3700 करोड़ क्लब में पहुंचने वाले भारत के पहले सुपरस्टार बने

'किंग' में विलेन बन शाहरुख खान को कड़ी टक्कर देंगे अभिषेक बच्चन, सेट से लीक हुआ पावरफुल लुक

मल्टी-कलर बिकिनी में पूजा हेगड़े का बोल्ड लुक, शॉर्ट्स का बटन खोल सिजलिंग अंदाज में दिए पोज

करिश्मा के अरबपति हसबैंड संजय कपूर की मौत से सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर 'द स्किन डॉक्टर' का क्या कनेक्शन

सभी देखें

जरूर पढ़ें

श्वेता तिवारी ने गोल्डन साड़ी में ढाया कहर, डीप नेक ब्लाउज पहन लगाया बोल्डनेस का तड़का

कृति सेनन का समंदर किनारे बोल्ड अवतार, बढ़ाया इंटरनेट का तापमान

लाल परी बन पलक तिवारी ने ढाया कहर, फेदर मिनी ड्रेस में दिखाई बोल्ड अदाएं

दिशा पाटनी ने ट्रैकसूट में दिखाया बोल्ड अवतार, क्रॉप हुडी में फ्लॉन्ट किए टोन्ड एब्स

मालदीव में निक्की तंबोली का बोल्ड अवतार, रेड बिकिनी में बढ़ाया इंटरनेट का तापमान

अगला लेख