न्यू ईयर सेलिब्रेट करने की सबसे खूबसूरत 5 जगहें, जहां नहीं मिलेगी भीड़

Webdunia
बुधवार, 28 दिसंबर 2022 (18:34 IST)
New year celebration 2023: कई लोग नए वर्ष पर डीजे पर बहुत नाच-गाना और मौज-मस्ती करते हैं। गोवा, मुंबई, कोलकाता, नई दिल्ली आदि जैसी जगहों न्यू ईयर का स्वागत बहुत ही धूमधाम से होता है। कई लोग इसे पसंद नहीं करते हैं। उन्हें शोर शराबा पसंद नहीं। यदि आप भी भीड़ वाले इलाके में जाकर नए वर्ष का जश्न नहीं मनाना चाहते हैं तो हम आपके लिए लाएं है देश की 5 शांत जगहें।
 
1. मसूरी : यदि आप पहाड़ों को पसंद करते हैं तो मसूरी बहुत ही शांत जगह है। यह देहरादून से 35 किलोमीटर और दिल्ली-एनसीआर से लगभग 250 किलोमीटर दूर है। इसे पहाड़ों की रानी कहा जाता है जो गंगोत्री का प्रवेश द्वार भी है।
 
2. लक्षद्वीप: यदि आप सर्दी में टापू का मजा लेना चाहते हैं और नए वर्ष को बेहतरीन बनाना चाहते हैं तो भारत में लक्ष्यद्वीप जरूर जाएं। यह थोड़ा दूर जरूर है लेकिन यहां के सभी समुद्री तट शांत और सुरम्य है। चारों और समुद्र है और एक से एक शानदार बीच हैं। यहां के मुख्य समुद्री तट हैं:- कावरती तट, कल्‍पेनी तट, मिनीकॉय तट, कदामत तट, अगाती तट और बंगाराम तट। यह प्रदूषण रहित वायु, स्‍वच्‍छ पानी और अतिथि सत्‍कार एवं सुविधा के लिए प्रसिद्ध स्थल है। यहां आप सी ड्रायविंग कर सकते हैं या चाहें तो प्राकृतिक आनंद और आराम का भरपूर मजा ले सकते हैं।
3. मुन्नार : केरल का मुन्नार हिल स्टेशन स्वर्ग के समान है। तीन पर्वतों की श्रृंखला- मुथिरपुझा, नल्लथन्नी और कुंडल, के मिलन स्थल पर स्थित है मुन्नार। इस हिल स्टेशन की पहचान है यहां के विस्तृत भू-भाग में फैली चाय की खेती, औपनिवेशिक बंगले, छोटी नदियां, झरनें और ठंडे मौसम।
 
4. डब्बल डेक्कर ब्रिज : यह मेघालय का काफी फेमस टूरिस्ट स्पॉट है। यहां हर साल लाखों पर्यटक इसे देखने के लिए आते हैं। यह ब्रिज लगभग 50 मीटर लंबा है और 1.5 मीटर चौड़ा है। इस ब्रिज के नीचे उमशियांग नदी बहती है और इस ब्रिज की जड़ों को मजबूत होने में 15 से 20 साल तक लग जाते हैं। मेघालय में खतरनाक बेम्बू ब्रिज भी है। यहां की प्रकृति बहुत ही शांत और निर्मल है।
 
5. कोलाड : कुंडलिका नदी के तट पर स्थित कोलाड यह मुंबई से 117 किमी दूर रायगढ़ जिले में स्थित है। यह स्थान व्हाइट वाटर राफ्टिंग के लिए प्रसिद्ध है। अपने झरने, हरी घास के मैदान और सह्याद्रिस की सुरम्य पहाड़ियों के लिए प्रसिद्ध कोलाड में राफ्टिंग, रैपलिंग और कयाकिंग के साथ ही कई साहसिक खेलों का मजा लिया जा सकता है।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

बॉलीवुड हलचल

क्या है ADHD मेंटल डिसऑर्डर जिससे जूझ रही बॉलीवुड अभिनेत्री आलिया भट्ट

कार्तिक आर्यन की फिल्म भूल भुलैया 3 का टाइटल ट्रैक रिलीज

भूल भुलैया 3 से लेकर पुष्पा 2 तक, साल 2024 के अंत में धमाका मचाएंगी ये फिल्में

वर्कआउट के दौरान रकुल प्रीत सिंह को लगी चोट, दर्द के बावजूद की फिल्म की शूटिंग

'कुछ कुछ होता है' में अंजलि का रोल नहीं करना चाहती थीं काजोल, करण जौहर से की थी यह डिमांड

सभी देखें

जरूर पढ़ें

स्त्री 2 फिल्म समीक्षा : विक्की की टीम का इस बार सरकटा से मुकाबला

खेल खेल में मूवी रिव्यू: अक्षय कुमार की कॉमिक टाइमिंग जोरदार, लेकिन ‍क्या फिल्म है मजेदार?

वेदा फिल्म समीक्षा: जातिवाद की चुनौती देती जॉन अब्राहम और शरवरी की फिल्म | Vedaa review

औरों में कहां दम था मूवी रिव्यू: अजय देवगन और तब्बू की फिल्म भी बेदम

Kill movie review: खून के कीचड़ से सनी सिंगल लोकेशन थ्रिलर किल

अगला लेख