Hanuman Chalisa

भाजपा का मिशन मध्यप्रदेश, उज्जैन महाकाल दरबार से अमित शाह करेंगे शुरुआत...

प्रीति सोनी
जैसे-जैसे विधानसभा चुनाव नजदीक आ रहे हैं, वैसे-वैसे राजनीतिक हलकों में हलचल भी तेज होती जा रही है। एक तरफ कांग्रेस ज्यादा से ज्यादा युवा सदस्यों को जोड़ने और सोशल मीडिया पर फोकस कर रही है, वहीं प्रदेश में भाजपा का चेहरा बन चुके मुख्यमंत्री शिवराज जनआशीर्वाद यात्रा के जरिए जनता संपर्क साधने में जुटे हैं। 
 
आगामी चुनाव के मद्देनजर भाजपा ने राष्ट्रीय स्तर पर उन सभी प्रदेशों के लिए कमर कस ली है, जहां साल के अंत में विधानसभा चुनाव होने हैं। इसी के चलते पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह 12 सितंबर को मध्यप्रदेश के दौरे पर रहेंगे और सभी संभागों में जनता की नब्ज टटोलेंगे। 
 
अमित शाह अपने मध्यप्रदेश दौरे की शुरुआत उज्जैन महाकाल के दरबार से करेंगे जहां पूजा अर्चना के बाद संभागीय बैठक में शामिल होंगे। इसके बाद वे 15, 19 एवं 30 सितंबर को क्रमश: ग्वालियर, रीवा, शहडोल में बैठक लेंगे। शाह का यह मध्यप्रदेश मिशन अक्टूबर में भी जारी रहेगा जिसमें 2, 3 एवं 6 अक्टूबर को जबलपुर, सागर औेर इंदौर संभाग में कार्यकर्ताओं के साथ बैठक करेंगे। 
 
गौरतलब है कि दिल्ली में रहते हुए भी शाह, पार्टी की चुनावी तैयारियों पर नजर बनाए हुए हैं। इससे पहले भी वे राष्ट्रीय संगठन महामंत्री रामलाल और महामंत्री अनिल जैन से चुनावी तैयारियों को लेकर फीडबैक ले चुके हैं और अब मध्यप्रदेश दौरे के दौरान वे संभागीय बैठकों के जरिए सीधे जिला एवं ब्लॉक पदाधिकारियों से मुलाकात कर जमीनी फीडबैक लेंगे।


भाजपा सूत्रों के मुताबिक पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह के प्रदेश दौरे के संबंध में दिल्ली में मंथन चल रहा है। जाहिर सी बात है गुजरात विधानसभा चुनाव के नतीजों के बाद पार्टी आगामी चुनावों की तैयारियों में किसी तरह की कमी नहीं छोड़ना चाहती।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

किस मामले को लेकर बौखलाया चीन, भारत से कहा- बीच में मत पड़ो, यह हमारा मामला

'महंगाई मैन' का फिर हमला, राहुल गांधी का पेट्रोल मूल्यवृद्धि के बाद मोदी पर तीखा तंज

पेट्रोल-डीजल की बढ़ी कीमतों पर वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण का बयान, कब तक मिलेगी राहत

मासूम की चीखों पर 'बेशर्म' मुस्कुराहट, 10 साल की बच्ची का यौन उत्पीड़न, हत्या के बाद मंत्री और पुलिस अधिकारियों के व्यवहार पर भड़के लोग

जस्टिस स्वर्णकांता ने किया बहिष्कार तो माने अरविंद केजरीवाल, मनीष सिसोदिया ने भी की हां

सभी देखें

नवीनतम

Petrol Diesel Crisis : क्या देश में बढ़ रहा ईंधन संकट? सरकार ने बताया- देश में कितने दिनों का स्टॉक मौजूद

Padma awards 2026 : राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने 66 हस्तियों को किया सम्मानित, धर्मेंद्र को मिला पद्म विभूषण, सम्मान लेते हुए भावुक हुईं हेमा मालिनी

Donald Trump : क्या ईरान से समझौता कर पाएंगे डोनाल्ड ट्रंप, बराक ओबामा को क्यों किया याद

NEET paper leak : डॉक्टर बनने का सपना बना बोझ? 12 दिनों में 5 स्टूडेंट्स ने दी जान, सिर्फ जांच और गिरफ्‍तारियां, जिम्मेदार मौन

यूपी के इतिहास में इस समय सबसे ज्यादा बिजली सप्लाई, पीक डिमांड आपूर्ति में योगी सरकार अव्वल

अगला लेख