Hanuman Chalisa

भाजपा अध्यक्ष अमित शाह के चुनावी शंखनाद में भाड़े पर लाए झंडे उठाने वाले

Webdunia
सोमवार, 8 अक्टूबर 2018 (00:21 IST)
इंदौर। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने मध्यप्रदेश में 28 नवम्बर को विधानसभा चुनाव की तारीख का ऐलान के चंद घंटे पूर्व चुनावी शंखनाद करने आए थे लेकिन हैरत की बात है कि उनके सामने भीड़ जुटाने के लिए भाड़े पर उन लोगों को पार्टी का झंडा उठाकर खड़ा कर दिया, जो मजदूर थे, मंदिर में भीख मांगते थे और बैंड-बाजा में काम करने वाले लोग थे। सोशल मीडिया में इस पूरे नजारे वीडियो वायरल होने के बाद वह सुर्खियां बटोर रहा है।
 
 
शनिवार को भाजपा अध्यक्ष शाह इंदौर में थे लेकिन उनके आने के ठीक एक दिन पहले एयरपोर्ट इलाके में नगर निगम के कर्मचारी भाजपा की झंडियां लगाते कैमरों में कैद कर लिए गए। सरकारी मशीनरी का दुरुपयोग करने के कारण भाजपा की भद हो ही रही थी कि अगले दिन राजबाड़ा से चुनावी शंखनाद करने की शाह की मुहीम पर एक और काला दाग लग गया।
भाड़ेतियों का भाजपा से दूर-दूर तक कोई लेना देना नहीं : राजबाड़ा पर बगीचे के सामने अलग-अलग शख्सियतों के लोग भाजपा का झंडा उठाए खड़े थे। ये लोग कहीं से भाजपा के कार्यकर्ता नहीं लग रहे थे। जब उनसे कैमरे के सामने के बातचीत की गई तो उन्होंने बताया कि उन्हें 2-3 घंटों के लिए भाड़े पर लाया गया है। बदले में उन्हें 200-250 रुपए मिलेंगे, वो भी बाद में। मजदूर चौक और राजकमल बैंड में लाइट उठाकर चलने वाले इन भाड़ेतियों का भाजपा से दूर-दूर तक कोई लेना देना नहीं था।
 
पापी पेट का सवाल : इंदौर में कई जगह मजदूर चौक बने हैं, जहां सुबह से ही मजदूरों की भीड़ जमा हो जाती है, जो सुबह से शाम तक डटे रहते हैं। चंद लोगों को काम मिल जाता है, बाकी के मायूस खाली जेब घर लौट जाते हैं। भाजपा के अध्यक्ष के सामने खड़े होने वाले कुछ मजदूर भी इन्हीं में से थे, जिनसे कहा गया था कि कुछ घंटे खड़े रहना है, बदले में रुपए मिलेंगे। पापी पेट की खातिर इन मजदूरों ने भाजपा का झंडा हाथ में लेकर खड़े रहने में कोई गुरेज नहीं था।
मंदिरों के बाहर भीख मांगने वालों को कर दिया खड़ा : यह भी आश्चर्य करने वाली बात है कि भाजपा के इंदौरी नेताओं ने मंदिर के बाहर रुपए-दो रुपए की भीख मांगने वालों को भी नहीं छोड़ा। मंदिर के बाहर खड़े रहकर भीख मांगने वाले कुछ भिखारियों को भी राजबाड़ा पर झंडे लेकर अमित शाह के सामने पेश कर दिया। शाह समझते रहे कि ये लोग कार्यकर्ता है लेकिन असलियत कुछ और ही थी।
 
स्थानीय नेताओं के जिम्मे था भीड़ का ठेका : भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष इंदौर में हो तो उनके सामने झांकी जमाने का अवसर कोई भाजपाई नहीं छोड़ता। अपने अपने तरीके से उन्हें लुभाने के प्रयास किए जाते रहे हैं। शनिवार को भी बहुत बड़ी भीड़ जुटाने का लक्ष्य रखा गया था लेकिन इंदौरियों ने उन्हें कोई खास तवज्जो नहीं दी। भाजपा नेता बड़ी भीड़ जुटाने में पूरी तरह नाकाम रहे। रही-सही कसर भाड़े पर लाए गए लोगों ने खुलासा करके पूरी कर दी। 
पूरे राजबाड़ा को भाजपाई रंग : शहर के दिल कहे जाने वाले राजबाड़ा एक ऐसा स्थान है, जहां पर पाकिस्तान के खिलाफ क्रिकेट मैच जीतने के बाद या फिर 15 अगस्त-26 जनवरी जैसे राष्ट्रीय पर्व की पूर्व संध्या पर आयोजित होने वाले देशभक्ति के कार्यक्रम में पैर रखने की जगह नहीं मिलती है।

यहीं से भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष का आगामी विधानसभा चुनाव के लिए शंखनाद था। पूरे राजबाड़ा को झंडे बैनर से भाजपाई जरूर रंग दे दिया था लेकिन वैसा नजारा कहीं नहीं दिखा जो किसी मैच के जीतने पर दिखाई देता है। शहर के आम लोगों को तो अपनी दाल-रोटी की फिक्र थी, लिहाजा उनका शाह से कोई सरोकार नहीं था...

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

भोजशाला कमाल मौला मस्जिद नहीं माता वाग्देवी मंदिर, हाईकोर्ट के फैसले की 8 बड़ी बातें

पेट्रोल-डीजल के बाद मोबाइल रिचार्ज भी हो सकता है महंगा, 5G टावरों की बढ़ी लागत से बढ़ी चिंता

720 साल बाद हाईकोर्ट का भोजशाला को हिंद मंदिर बताना सनातन की विजय, बोले गोपाल शर्मा, परिसर में कमाल मौला की मजार अवैध

दूध, सोना, पेट्रोल-डीजल के बाद अब किन चीजों पर लगेगा महंगाई का झटका, क्या कदम उठा रही है मोदी सरकार

UAE पर मोदी के दौरे से भारत को कैसे होगा फायदा? LPG संकट से भी मिलेगी राहत

सभी देखें

नवीनतम

मोदी सरकार का बड़ा फैसला: पेट्रोल निर्यात पर लगा 3 रुपए विंडफॉल टैक्स, डीजल और ATF ड्यूटी में भारी कटौती

Top News 16 May: पेट्रोल पर विंडफॉल टैक्स लगा, NEET पेपर लीक का मास्टरमाइंड गिरफ्तार, नीदरलैंड्स दौरे पर पीएम मोदी

UP में 31 साल की महिला ने 5 दिनों में 4 बच्चों को दिया जन्म, डॉक्टर्स भी हैरान

विदेश यात्रा पर टैक्स लगाने की अफवाहों पर आया सरकार का बयान, PM मोदी ने क्या कहा

CJI सूर्यकांत की बड़ी टिप्पणी, कुछ बेरोजगार युवा ‘कॉकरोच’ की तरह हैं, व्यवस्था पर हमला करते हैं

अगला लेख