Hanuman Chalisa

SC-ST एक्ट ने बिगाड़ा भाजपा का चुनावी गणित

प्रीति सोनी
अक्सर समाज में जब-तब उठने वाले राष्ट्रव्यापी ज्वलंत मुद्दों का खामियाजा प्रदेशों को बड़े नुकसान के तौर पर भुगतना पड़ता है। और जब साल चुनावी हो, तो संबंधित प्रदेशों की राजनीति के माथे पर चिंता की लकीरों से इन्कार नहीं किया जा सकता। 
 
वर्तमान में एससी-एक्ट कानून में बदलाव को लेकर सुलगते मुद्दे भी कुछ यही इशारा कर रहे हैं। एससी/एसटी कानून को लेकर कुछ सवर्ण संगठनों द्वारा 6 सितम्बर को ‘भारत बंद’बुलाया गया है जिस के चलते पूरे मध्यप्रदेश में पुलिस अलर्ट है। प्रदेश के तीन जिलों मुरैना, भिण्ड एवं शिवपुरी में तत्काल प्रभाव से धारा 144 लगा दी गई है और यह 7 सितम्बर तक प्रभावी रहेगी। इसके साथ ही प्रदेश के सभी 51 जिलों के पुलिस अधीक्षकों को सतर्क रहने के निर्देश भी दिए गए हैं।
 
खास बात यह है कि इस साल के अंत में मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़ और राजस्थान में विधानसभा चुनाव होने हैं और सत्ताधारी पार्टी के माथे पर चिंता की लकीरें हैं। राजनीतिक पार्टियों को जाति आधारित राजनीति करना जितना आसान लगता है, उतना ही मुश्किल उनके लिए एससी एसटी एक्ट जैसे मुद्दों पर जनता पर पकड़ बनाना है।

 
एक‍ तरफ सत्ताधारी पार्टी के लिए चुनौती यह है कि चुनावी साल में वह किसी को नाखुश नहीं कर सकती, अन्यथा वर्ग विशेष के वोटों से उसे हाथ भी धोना पड़ सकता है। ऐसे में पार्टी की कोशिश जरूर बीच का रास्ता निकालने की होगी और विपक्ष इन मुद्दों को अपने पक्ष में भुनाने की भरपूर कोशिश में है।   

 
मध्यप्रदेश में तो किसान आंदोलन सत्ता के लिए चुनौती बना ही हुआ है। ऐसे में फिर कोई आंदोलन छिड़ता है तो चुनाव की राह कम से कम बीजेपी के लिए तो आसान नहीं होगी।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

बरेली में आंधी का खौफनाक मंजर! टीनशेड के साथ 50 फीट हवा में उड़े नन्हे मियां, हाथ-पैर टूटे

CM बनते ही शुभेन्दु अधिकारी का एक्शन, खुले में नहीं कटेंगे पशु, नहीं माना आदेश तो जाना पड़ेगा जेल

Vivo X300 Ultra और X300 FE की भारत में बिक्री शुरू, 200MP कैमरा और ZEISS लेंस के साथ मिल रहे बड़े ऑफर्स

क्या ताइवान पर टकराएंगे चीन और अमेरिका? जिनपिंग ने राष्ट्रपति ट्रंप को दी सीधी चेतावनी

ईरान में अमेरिका की ‘शह और मात’ भारत के लिए क्या मायने रखती है?

सभी देखें

नवीनतम

धार भोजशाला विवाद पर आएगा कोर्ट का फैसला, मंदिर या कमाल मौला मस्जिद, निर्णय पर टिकी सबकी नजर

फसल और पशुधन नुकसान पर किसानों के साथ योगी सरकार, CM योगी ने राहत और मुआवजे के दिए सख्त निर्देश

CM योगी की प्रेरणा से साइकिल पर विधानसभा पहुंचे मंत्री सुरेश खन्ना, ईंधन बचत का दिया संदेश, काशी में दिखा असर

PM मोदी की अपील पर CM मोहन यादव ने दिल्ली मेट्रो में किया सफर, सादगी का वीडियो वायरल

सौभाग्य सिंह के सैकड़ों गाड़ियों के काफिले पर CM मोहन यादव का बड़ा एक्शन, दिया नोटिस, वित्तीय अधिकार भी छीने

अगला लेख