Hanuman Chalisa

SC/ST एक्ट पर बढ़ सकती है भाजपा की मुश्किलें, घेराव करेगी करणी सेना

विशेष प्रतिनिधि
रविवार, 9 सितम्बर 2018 (14:28 IST)
भोपाल। SC/ST एक्ट को लेकर अब बीजेपी मुश्किल में दिख रही है। राजस्थान और मध्यप्रदेश में अपना खासा दबदबा रखने वाली करणी सेना के संस्थापक लोकेंद्र सिंह कालवी ने आरक्षण और एट्रोसिटी सिटी बिल की समीक्षा की मांग की है। कालवी ने एक्ट को लेकर बीजेपी पर निशाना साधते हुए कहा कि केंद्र सरकार द्वारा एट्रोसिटी को पास करने उसका दोहरा चरित्र सबके सामने उजागर हो गया है।
 
 
भाजपा को घेरते हुए कालवी ने कहा कि राम मंदिर और धारा 370 पर सरकार मामला कोर्ट में होने का हवाला देती है, दूसरी ओर सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद भी एट्रोसिटी बिल पास हो जाता है। कालवी ने आरक्षण का समर्थन तो किया, लेकिन एट्रोसिटी बिल का विरोध जताया, वहीं 23 सितंबर को करणी सेना के स्थापना दिवस के अवसर पर चित्तौड़ में क्षत्रिय समाज का अभी तक का सबसे बड़ा सम्मेलन आयोजित किया जाएगा। इसमें 3 मुख्य विषयों पर चर्चा की जाएगी। फिल्म 'पद्मावत' की समीक्षा, आरक्षण के 70 साल और एट्रोसिटी बिल पर समीक्षा की जाएगी। 
इसी के साथ ही उन्होंने यह स्पष्ट कहा कि करणी सेना आरक्षण का विरोध नहीं कर रही है, लेकिन एट्रोसिटी बिल के विरोध में है। आरक्षण पिछड़ों को विकास की धारा से जोड़ने के लिए कुछ सालों के लिए लागू किया गया था, जो डॉ. अंबेडकर ने भी संविधान में लिखा है। इसलिए अब समय आ गया है कि आरक्षण की समीक्षा होनी ही चाहिए। इसके साथ ही करणी सेना ने आर्थिक आधार पर आरक्षण की मांग की है, वहीं करणी सेना अपनी मांगों को लेकर उज्जैन में 16 सितंबर को बड़ी रैली करेगी।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

बंगाल में अवैध घुसपैठ पर मोदी सरकार सख्‍त, हाईलेवल कमेटी ऑन डेमोग्राफिक चेंज का गठन, अवैध बांग्लादेशियों में हड़कंप

चीन में बैठे सर्जन ने हैदराबाद में किया ऑपरेशन, क्या 5G और रोबोटिक्स बदल देंगे दुनिया की सर्जरी का भविष्य?

जैसलमेर में 500 गायों के शव मिलने से हड़कंप: सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद एक्शन

बलात्कारी बाबा, बार-बार पैरोल, क्या भारत में कानून सिर्फ आम लोगों के लिए है?

कचरे के साथ उड़ा दिए 8.70 करोड़! बैंक ने जब CCTV खंगाला, तो उड़ गए सबके होश

सभी देखें

नवीनतम

Karnataka Congress में फिर बढ़ी सियासी खींचतान, सिद्धारमैया-डीके शिवकुमार विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा

China को टक्कर देने की तैयारी, भारत-अमेरिका के कौनसे समझौते से उड़ी ड्रेगन की नींद, दबदबा होगा खत्म

CM योगी बोले- मां गंगा की धारा की तरह बढ़ रही विकास यात्रा, प्रयागराज को मिली नई वैश्विक पहचान

EPFO का बड़ा अपडेट! अब UPI से मिनटों में निकाल सकेंगे PF का पैसा, टेस्टिंग पूरी, कैसे काम करेगी नई सुविधा

मुख्यमंत्री योगी की पाती, दिया इको फ्रेंडली पर्यटन का मंत्र

अगला लेख