Hanuman Chalisa

मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव से पहले भाजपा को लगा झटका, कांग्रेस ने दिखाया दम

Webdunia
मंगलवार, 7 अगस्त 2018 (13:29 IST)
भोपाल/ इंदौर। मध्यप्रदेश में वर्ष 2018 में विधानसभा चुनाव होना हैं और कई सर्वे भाजपा को ताकतवर मान रहे हैं, लेकिन चुनावों से कुछ माह पहले ही नगर पालिका और नगर पंचायत के उप चुनावों में कांग्रेस के जोरदार प्रदर्शन से भाजपा नेताओं की पेशानी पर बल ला दिया है। इनमें से कई सीटों पर भाजपा को हार का सामना करना पड़ा है। मप्र के नगरीय निकाय में हुए उपचुनाव की कुल 14 सीटों में से 9 पर कांग्रेस, 4 पर भाजपा और 1 पर निर्दलीय ने चुनाव जीते।
 
भोपाल बैरसिया नगर पालिका वार्ड नं. 13 उपचुनाव कांग्रेस की भाग्यश्री चंचल खत्री ने भाजपा के राधेश्याम शिल्पकार को 598 वोट से हराया। कांग्रेस की भाग्यश्री चंचल खत्री को 767 वोट और राधेश्याम शिल्पकार को 169 वोट मिले। 
 
ग्वालियर/डबरा नगर पालिका पार्षद उपचुनाब कांग्रेस की रानी रावत 22 मतों से जीत हासिल की है। रानी रावत को 1102 भाजपा की अनीता प्रजापति को 1080 मत मिले। नीमच सरवानिया महाराज नगर परिषद के वार्ड उपचुनाव में कांग्रेस 2 मतों से विजय हुईं। मंदसौर शामगढ़ उप चुनाव वार्ड 1 में भाजपा के दिलीप प्रजापति 48 मतों से विजय हुए।
 
सिंगरौली में नगर निगम वार्ड 35 में कांग्रेस को 251 वोट तथा भाजपा को 201 वोट प्राप्त हुए। इसमें कांग्रेस ने 50 वोटों से जीत हासिल की। इसी तरह अनूपपुर-बिजुरी में भाजपा प्रत्याशी संजय कोल 52 मतों से विजयी हुए। सतना नगर निगम वार्ड क्रमांक 10 के चुनाव में भी कांग्रेस 940 से जीत हासिल की है।
 
इंदौर की प्रतिष्ठित सीट राऊ विधानसभा क्षेत्र में जिला पंचायत के वार्ड 3 का नतीजा सबसे चौंकाने वाला आया है। यहां उप चुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी जीतू ठाकुर 2294 वोट से जीते। तमाम बड़े नेताओं और संगठन की मजबूत ताकत के बावजूद राऊ विधानसभा क्षेत्र के जिला पंचायत वार्ड 3 के उपचुनाव में भाजपा को हार का सामना करना पड़ा।
 
यहां पूर्व विधायक जीतू जिराती, पूर्व महापौर मधु वर्मा, कविता पाटीदार, गोपालसिंह चौधरी, रवि रावलिया, जिलाध्यक्ष अशोक सोमानी, देवराजसिंह परिहार,रमेश मेंदोला और आकाश विजयवर्गीय यहां भाजपा की जीत के लिए दम लगाए हुए थे।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

बंगाल में अवैध घुसपैठ पर मोदी सरकार सख्‍त, हाईलेवल कमेटी ऑन डेमोग्राफिक चेंज का गठन, अवैध बांग्लादेशियों में हड़कंप

चीन में बैठे सर्जन ने हैदराबाद में किया ऑपरेशन, क्या 5G और रोबोटिक्स बदल देंगे दुनिया की सर्जरी का भविष्य?

जैसलमेर में 500 गायों के शव मिलने से हड़कंप: सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद एक्शन

बलात्कारी बाबा, बार-बार पैरोल, क्या भारत में कानून सिर्फ आम लोगों के लिए है?

कचरे के साथ उड़ा दिए 8.70 करोड़! बैंक ने जब CCTV खंगाला, तो उड़ गए सबके होश

सभी देखें

नवीनतम

सिंहस्थ 2028 को लेकर CM डॉ. यादव का बड़ा ऐलान, श्रद्धालुओं को मिलेगा मां शिप्रा के जल से स्नान का पुण्य लाभ

इंदौर में पानी को लेकर फूटा गुस्सा, कांग्रेस का राजबाड़ा पर बड़ा प्रदर्शन, महापौर के इस्तीफे की मांग

Maharashtra : धुले में एंबुलेंस से गौ-तस्करी का प्रयास नाकाम, 10 गायें बचाई गईं

Karnataka Congress में फिर बढ़ी सियासी खींचतान, सिद्धारमैया-डीके शिवकुमार विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा

China को टक्कर देने की तैयारी, भारत-अमेरिका के कौनसे समझौते से उड़ी ड्रेगन की नींद, दबदबा होगा खत्म

अगला लेख