Hanuman Chalisa

भाजयुमो की चुनौती, मध्यप्रदेश में सीएम उम्मीदवार घोषित करे कांग्रेस

Webdunia
बुधवार, 20 जून 2018 (12:59 IST)
इंदौर। मध्य प्रदेश में कांग्रेस की 'एकता' और 'क्षमता' पर सवाल उठाते हुए सत्तारूढ़ भाजपा की युवा इकाई ने आज सूबे के प्रमुख विपक्षी दल को सीधी चुनौती दी।
 
भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) ने कहा कि कांग्रेस इस साल के आखिर में होने वाले ​विधानसभा चुनावों में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के खिलाफ इस पद का उम्मीदवार घोषित करके दिखाए।
 
भाजयुमो के प्रदेश अध्यक्ष अभिलाष पांडे ने कहा, 'हम शिवराज के नाम पर आगामी विधानसभा चुनाव लड़ने जा रहे हैं। मैं कांग्रेस से आह्वान करता हूं कि अगर उसमें एकता और क्षमता है, तो वह ​शिवराज के खिलाफ मुख्यमंत्री पद का चेहरा घोषित करके दिखाए।'
 
उन्होंने प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ पर निशाना साधते हुए कहा, 'कमलनाथ प्रदेश स्तर के नहीं, बल्कि केवल छिंदवाड़ा शहर के नेता हैं। वह शिवराज का मुकाबला नहीं कर सकेंगे। शिवराज किसान के बेटे हैं, जबकि कमलनाथ उद्योगपतियों की नुमाइंदगी करते हैं।'
 
शिक्षा, नौकरियों और पदोन्नति में आरक्षण की व्यवस्था के खिलाफ प्रदेश में सामान्य वर्ग के संगठनों के सक्रिय होने के बारे में पूछे जाने पर भाजयुमो अध्यक्ष ने कहा कि आरक्षण का मामला न्यायपालिका के सामने लंबित है। हम न्यायपालिका के आदेश का सम्मान करते हैं। हालांकि, हमारी पार्टी की सरकार सभी वर्गो के हितों की रक्षा करती है।'
 
गुजरात के पाटीदार आरक्षण आंदोलन के युवा नेता हार्दिक पटेल की आगामी विधानसभा चुनावों से पहले मध्य प्रदेश में बढ़ती सक्रियता पर पांडे ने कहा, 'गुजरात में हार्दिक की मदद के कारण ही कांग्रेस को हार का सामना करना पड़ा था। वह मध्य प्रदेश में भी कांग्रेस की मदद करेंगे, तो हम उन्हें फिर नाकाम कर देंगे।'
 
पांडे ने एक सवाल पर स्वरोजगार को बेरोजगारी की समस्या का एकमात्र हल बताया। उन्होंने कहा कि प्रदेश की भाजपा सरकार युवाओं का कौशल विकास कर उनके स्वरोजगार की दिशा में कई कदम उठा रही है।
 
सूबे के आगामी विधानसभा चुनावों में भाजपा के कई नेता पुत्रों की उम्मीदवारी की अटकलों पर पांडे ने कहा, 'नेता पुत्र होना किसी व्यक्ति की खूबी या खामी नहीं है। जिसमें चुनाव जीतने की क्षमता होगी, भाजपा उसे टिकट देगी।'
 
उन्होंने यह भी बताया कि वह भाजयुमो के 'युवा संकल्प अभियान' के तहत सूबे के 37 जिलों के उन 110 विधानसभा क्षेत्रों की यात्रा कर रहे हैं जहां वर्ष 2013 के पिछले विधानसभा चुनावों में भाजपा की जीत या हार का अंतर 5,000 मतों तक का रहा था। करीब 4,000 किलोमीटर की यह यात्रा आगर-मालवा जिले के नलखेड़ा से 15 जून से शुरू हुई थी और तीन जुलाई को छिंदवाड़ा में समाप्त होगी। (भाषा) 
 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Gold : इतना सस्ता हुआ सोना, क्या आगे और गिरेंगी कीमतें

ट्रंप का Abraham Accord आखिर क्या है? पाकिस्तान में क्यों मचा सियासी तूफान

HMD Vibe 2 5G : AI फीचर्स और 6000mAh बैटरी से मचाएगा धमाल मचाएगा सस्ता स्मार्टफोन

अवैध घुसपैठ पर कैसे काम करेगा हाईपावर्ड डेमोग्राफी मिशन, गृह मंत्री शाह के सीमाओं के 15 KM दायरे में जीरो टॉलरेंस के निर्देश

ट्रंप के जाल में फंसे मुनीर, लश्कर की खुली चेतावनी, पाकिस्तान में भड़क सकता है गृहयुद्ध

सभी देखें

नवीनतम

गुजरात सरकार की किसानों को बड़ी सौगात: अब 300 रुपए प्रति मीटर तार फेंसिंग सहायता

गुजरात सचिवालय में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: 36 सेक्शन अधिकारियों के तबादले, 81 DySO को प्रमोशन

LIVE: भाजपा ने 4 राज्यों को दिए नए अध्यक्ष, हर्ष मल्होत्रा को दिल्ली की कमान

कर्नाटक में बड़ा सियासी उलटफेर: CM सिद्धारमैया आज दोपहर 3 बजे देंगे इस्तीफा, DK शिवकुमार के पैर छूने वाली तस्वीर वायरल!

योगी सरकार का डिजिटल विजन तेज रफ्तार पर, प्रोजेक्ट गंगा जल्द होगा 'लाइव'

अगला लेख