Hanuman Chalisa

कांग्रेस की सरकार आई तो मध्यप्रदेश में RSS पर लगेगा प्रतिबंध

विशेष प्रतिनिधि
भोपाल। मध्यप्रदेश चुनाव में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ एक बार फिर चर्चा में आ गया है। कांग्रेस एक बार फिर संघ को लेकर हमलावर हो गई है। कांग्रेस महासचिव दिग्विजय सिंह ने कहा कि कांग्रेस के सत्ता में आते ही सरकारी कर्मचारियों के संघ की शाखा में जाने पर प्रतिबंध लगेगा। यही नहीं, सरकारी परिसरों में संघ की शाखा लगाने पर भी कांग्रेस की सरकार प्रतिबंध लगाएगी। 
 
 
ऐसा नहीं है कि ये बयान दिग्विजय सिंह ने निजी तौर पर दिया है। इससे पहले कांग्रेस ने अपने वचन-पत्र में सरकारी दफ्तरों में संघ की शाखा लगाने पर प्रतिबंध लगाने और सरकारी कर्मचारियों के संघ की शाखाओं में जाने पर प्रतिबंध लगाने की बात कही थी। कांग्रेस के वचन-पत्र में संघ को लेकर इस तरह की बातें कहे जाने को लेकर अब सियासत तेज हो गई है। प्रदेश में सत्तारूढ़ दल भाजपा अब खुलकर संघ के समर्थन में खड़ा हो गया है
। 
 
प्रदेश भाजपा अध्यक्ष राकेश सिंह ने कहा कि संघ एक सामजिक संगठन है, जो लोगों को राष्ट्रवाद सिखाता है और हर कोई संघ की शाखा में जा सकता है। राकेश सिंह ने कांग्रेस को चुनौती देते हुए कहा कि कांग्रेस आरएसएस पर प्रतिबंध लगाकर दिखाए। 
 
भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता संबित पात्रा ने संघ को लेकर कांग्रेस के वचन-पत्र पर बोलते हुए सीधे राहुल गांधी पर हमला बोला। पात्रा ने आरएसएस को सामाजिक संगठन की बजाए राजनीतिक संगठन बताने पर राहुल गांधी और पूरी कांग्रेस से माफी की मांग की है। पात्रा ने कांग्रेस को हिंदू विरोधी बताते हुए कहा कि सोनिया गांधी और राहुल गांधी नहीं चाहते की आयोध्या में राम मंदिर बने।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

चांदी को लेकर मोदी सरकार का बड़ा फैसला, आयात के नियम किए सख्‍त, जानिए क्यों उठाया यह कदम?

ट्रंप का जिनपिंग से बदला या अतिरिक्त सावधानी? एयरपोर्ट पर ही फेंक दिए चीनी उपहार

नीदरलैंड ने भारत को दिया खास तोहफा, PM मोदी को लौटाई ये बेशकीमती चीज, चोल राजवंश से है कनेक्‍शन

भारत में जब्त हुई 182 करोड़ की कैप्टागन, इसे क्यों कहा जाता है जिहादी ड्रग, क्या हैं इसके साइड इफेक्ट

एयरपोर्ट पर हाई-वोल्टेज ड्रामा: एयर फोर्स वन पर चढ़ने से पहले अमेरिकी स्टाफ ने चीनी गिफ्ट्स को डस्टबिन में क्यों फेंका?

सभी देखें

नवीनतम

NEET मामले पर भड़के राहुल गांधी, बोले- 22 लाख बच्चों के साथ हुआ धोखा, शिक्षा मंत्री प्रधान दें इस्तीफा...

योगी सरकार की उत्साहवर्धक खेल नीति से 9 वर्षों में प्रदेश बना खेलों की नई ताकत

मुख्यमंत्री योगी के नेतृत्व में यूपी ने बनाई नई मजबूत पहचान : हरदीप सिंह पुरी

चांदी को लेकर मोदी सरकार का बड़ा फैसला, आयात के नियम किए सख्‍त, जानिए क्यों उठाया यह कदम?

योगी सरकार आयुष छात्रों को देगी 3-डी एनाटोमेज टेबल की सुविधा

अगला लेख