Hanuman Chalisa

भाजपा की फर्जी सूची हुई वायरल, लिस्ट में सभी इंदौर के प्रत्याशी

Webdunia
सोमवार, 5 नवंबर 2018 (17:07 IST)
भोपाल। इंदौर जिले की 9 विधानसभा सीटों की सूची वायरल हो गई, लेकिन यह सूची धमाका करने से पहले ही फुस्सी साबित हो गई।


इस सूची में सभी नाम इंदौर जिले की 9 विधानसभा सीटों के थे। हालांकि पहली नजर में ही यह सूची फर्जी नजर आ रही थी, लेकिन फिर भी लोगों ने माहौल बनाना शुरू कर दिया। इतना ही नहीं एएनआई ने इस सूची को ट्‍वीट भी कर दिया, लेकिन बाद में उन्होंने भी इस सूची को गलत बताते हुए पुराने ट्‍वीट को हटा लिया।

यह सूची इसलिए भी लोगों को आश्चर्य में डाल रही थी क्योंकि इसमें आकाश विजयवर्गीय (इंदौर-2) और कैलाश विजयवर्गीय (महू) दोनों के ही नाम शामिल थे। यह बात लोगों के गले इसलिए भी नहीं उतर रही थी कि पार्टी के नियमानुसार पिता और पुत्र अथवा एक ही परिवार के दो व्यक्तियों को विधानसभा टिकट नहीं दिया जाएगा।

पिछली सूची में ऐसा जरूर हुआ है कि पिता के स्थान पर पुत्र को टिकट दे दिया गया, लेकिन दोनों को एक साथ नहीं दिया गया। सांची से गौरीशंकर शेजवार के स्थान पर उनके बेटे को टिकट दिया गया है। दूसरा इस सूची में जीतू जिराती का नाम भी लोगों को खटक रहा था क्योंकि जिराती का नाम तो दावेदारों में भी शामिल नहीं था।   

यह भी कहा जा रहा है कि इस सूची को लोगों का मन टटोलने के लिए जानबूझकर जारी किया गया है। 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

CBSE की नई भाषा नीति लागू, जानिए किन छात्रों पर नहीं होंगे नए नियम और किसे पढ़नी होगी अतिरिक्त भारतीय भाषा

China की भारत के साथ चालाकी, बांग्लादेश के तीस्ता प्रोजेक्ट पर बयान, आखिर क्यों बढ़ी भारत की चिंता

Bajaj Chetak, Ola S1 Pro, TVS iQube, Hero Vida V2 को टक्कर देने आ रहा है सस्ता विएतनामी इलेक्ट्रिक स्कूटर

अकाल तख्त का भगवंत मान सरकार को बड़ा अल्टीमेटम, 1 महीने में बेअदबी कानून बदलने का दिया आदेश

कौन हैं रिटायर्ड IAS योगेश्वर राम मिश्रा, जो हो सकते हैं राम मंदिर के CEO?

सभी देखें

नवीनतम

मथुरा में यमुना एक्सप्रेसवे पर दर्दनाक हादसा: दिल्ली जा रही बस ट्रेलर में घुसी, 4 की मौत

राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस में बड़ा एक्शन: चंपत राय और कृष्ण मोहन से 3 घंटे पूछताछ

भीषण गर्मी के चलते पेरिस के मुर्दाघरों में जगह कम पड़ी

Top News : चढ़ावा चोरी मामले में चंपत राय से 3 घंटे पूछताछ, भारत-अमेरिका ट्रेड डील लगभग तय

क्या अरुणाचल में चीन ने बना लिया कैंप? घुसपैठ की खबरों पर भारतीय सेना का बड़ा बयान

अगला लेख