Hanuman Chalisa

इंदौर जिले में अंतिम दिन बागी प्रीति समेत 15 उम्मीदवारों ने नाम वापस लिए

Webdunia
बुधवार, 14 नवंबर 2018 (21:20 IST)
इंदौर। इंदौर जिले में विधानसभा निर्वाचन के लिए नाम वापसी के अंतिम दिन बुधवार को 15 उम्मीदवारों ने अपने नाम वापस लिए। जिले में सभी 9 विधानसभा क्षेत्रों के लिए अब 96 उम्मीदवार चुनाव मैदान में शेष हैं। नाम वापस लेने वालों में प्रमुख हैं- कांग्रेस की बागी उम्मीदवार प्रीति अग्निहोत्री, कमलेश खंडेलवाल और भाजपा के ललित पोरवाल। सभी बागी उम्मीदवार स्वतंत्र चुनाव लड़ने का दावा कर रहे थे लेकिन आखिरी दिन उन्होंने हथियार डाल दिए।
 
 
जिला निर्वाचन कार्यालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार बुधवार को विधानसभा क्षेत्र देपालपुर में मोतीसिंह पटेल, राजेन्द्र सिंह तथा यशवंतसिंह चौधरी, इंदौर-1 से प्रीति अग्निहोत्री, कमलेश खंडेलवाल तथा सीमा सतीश मलिक, इंदौर-3 से किशोर मीणा, जगदीश चौथमल, मोहम्मद यूनुस तथा ललित पोरवाल, इंदौर-4 से वरुण शर्मा, इंदौर-5 से मुकेश यादव, राऊ से ओमप्रकाश यादव, डॉ. अम्बेडकर नगर (महू) से रामचन्द्र दास तथा विधानसभा क्षेत्र सांवेर से सुनील परमार ने अपना नाम वापस ले लिया है।
 
नाम वापसी के पश्चात जिले में अब कुल 96 उम्मीदवार चुनाव मैदान में शेष है। इनमें से विधानसभा क्षेत्र देपालपुर में 12, इंदौर-1 में 11, इंदौर-2 में 9, इंदौर-3 में 10, इंदौर-4 में 11, इंदौर-5 में 13, राऊ में 10, डॉ. अम्बेडकर नगर (महू) में 11 तथा विधानसभा क्षेत्र सांवेर में 9 उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं।
 
गौरतलब है कि मध्यप्रदेश विधानसभा की 230 सीटों के लिए एक ही चरण में 28 नवंबर को मतदान होना है और नतीजे 11 दिसंबर को घोषित किए जाएंगे।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

चांदी को लेकर मोदी सरकार का बड़ा फैसला, आयात के नियम किए सख्‍त, जानिए क्यों उठाया यह कदम?

ट्रंप का जिनपिंग से बदला या अतिरिक्त सावधानी? एयरपोर्ट पर ही फेंक दिए चीनी उपहार

नीदरलैंड ने भारत को दिया खास तोहफा, PM मोदी को लौटाई ये बेशकीमती चीज, चोल राजवंश से है कनेक्‍शन

भारत में जब्त हुई 182 करोड़ की कैप्टागन, इसे क्यों कहा जाता है जिहादी ड्रग, क्या हैं इसके साइड इफेक्ट

एयरपोर्ट पर हाई-वोल्टेज ड्रामा: एयर फोर्स वन पर चढ़ने से पहले अमेरिकी स्टाफ ने चीनी गिफ्ट्स को डस्टबिन में क्यों फेंका?

सभी देखें

नवीनतम

केरल में UDF सरकार का ऐलान, वीडी सतीशन कल लेंगे CM पद की शपथ, राज्यपाल को सौंपी 20 नामों की लिस्ट

आर्मी चीफ द्विवेदी की चेतावनी पर भड़का पाकिस्तान, फिर दी यह गीदड़भभकी, कहा- भारत को समझना चाहिए...

इंदौर के DAVV में छात्रों का हंगामा, हॉस्टल में की तोड़फोड़, अर्धनग्न होकर किया डांस, वीडियो वायरल

एक और जहाज पहुंचा भारत, आसान नहीं था होर्मुज पार करना, 20000 टन LPG से लदा है टैंकर

NEET-UG 2026 Leak Probe : पेपर लीक मामले में पुणे की सीनियर बॉटनी टीचर गिरफ्तार, अब तक 9 गिरफ्तारियां

अगला लेख