Dharma Sangrah

कैलाश विजयवर्गीय का मनमोहन पर बड़ा हमला, सोनिया, राहुल के रिमोट कंट्रोल से चलते थे

Webdunia
बुधवार, 21 नवंबर 2018 (14:32 IST)
इंदौर। पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के मध्यप्रदेश के चुनावी दौरे के बीच भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय ने बुधवार को उन पर निशाना साधा। 
 
विजयवर्गीय ने कहा, 'मनमोहन सिंह प्रधानमंत्री के रूप में सोनिया गांधी और राहुल गांधी सरीखे कांग्रेस नेताओं के रिमोट कंट्रोल से चलते थे।' 
 
उन्होंने कोयला और दूरसंचार समेत विभिन्न क्षेत्रों में पूर्ववर्ती संप्रग सरकार के कार्यकाल में सामने आए घोटालों का हवाला देते हुए आरोप लगाया कि बतौर प्रधानमंत्री, मनमोहन उन्हीं मामलों में निर्णय लेते थे, जिनमें कुछ लोगों को बेजा आर्थिक फायदा होने की गुंजाइश होती थी। उनके प्रधानमंत्री रहने के दौरान देश में कुल 11 लाख करोड़ रुपए का भ्रष्टाचार किया गया था।
 
भाजपा महासचिव ने सवाल किया कि मनमोहन जवाब दें कि क्या वह प्रधानमंत्री पद पर रहने के दौरान कुछ लोगों के अनुचित दबाव में थे?
 
विजयवर्गीय ने कहा, 'मनमोहन मूलतः अर्थशास्त्री हैं। लेकिन प्रधानमंत्री के रूप में उनके कार्यकाल के दौरान देश की अर्थव्यवस्था की हालत बेहद खराब हो गई थी। मनमोहन सरकार में महंगाई और राजकोषीय घाटा बढ़ गया था, जबकि बुनियादी ढांचे के लिए सरकारी निवेश में गिरावट दर्ज की गई थी।' 
 
विदेश मंत्री सुषमा स्वराज की अगला लोकसभा चुनाव नहीं लड़ने की हालिया घोषणा के बारे में पूछे जाने पर भाजपा महासचिव ने कहा कि स्वराज ने हालांकि अपने किडनी प्रत्यारोपण के बाद उभरे स्वास्थ्य कारणों से चुनाव नहीं लड़ने की बात कही है। लेकिन भाजपा उन्हें चुनाव लड़ने का आदेश देती है, तो उन्हें इसका पालन करना होगा। (भाषा) 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

IPAC ऑफिस पर ED की रेड से गर्माई पश्चिम बंगाल की सियासत, फाइल उठा ले गईं ममता बनर्जी, अब किया विरोध मार्च का ऐलान

Turkman Gate : अफवाह, पत्थरबाजी और साजिश, तुर्कमान गेट हिंसा को लेकर दिल्ली पुलिस के चौंकाने वाले खुलासे

E-Passport भारत में लॉन्च, कौन कर सकता है एप्लाई, कितनी है फीस, कैसे होती है प्रोसेस, किन डॉक्टूमेंट्‍स की जरूरत, क्या है फायदा, सारे सवालों के जवाब

नहीं जानते कब वह रेप कर दे, तो क्या सभी पुरुषों को जेल में डाल दें

ट्रंप की ग्रीनलैंड 'कब्जे' की धमकी से NATO में हड़कंप: क्या टूटने की कगार पर है सैन्य गठबंधन?

सभी देखें

नवीनतम

MP के 799 स्कूलों का चयन PM Shri Scheme में, बनेंगे आधुनिक और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा केंद्र

CM डॉ. यादव ने असम में किया सुआलकुची का दौरा, रेशम उत्पादन की प्रक्रिया को करीब से देखा

असम से MP आएंगे 50 जंगली भैंसे, गैंडे का जोड़ा और कोबरा, बदले में भेजे जाएंगे रॉयल बंगाल टाइगर और 6 मगरमच्छ

IPAC ऑफिस पर ED की रेड से गर्माई पश्चिम बंगाल की सियासत, फाइल उठा ले गईं ममता बनर्जी, अब किया विरोध मार्च का ऐलान

मेरठ में दबंगों ने युवती को अगवा किया, विरोध करने पर मां को चाकू मारा

अगला लेख