Hanuman Chalisa

मध्यप्रदेश के चुनावी रण में हिंदू-मुस्लिम सियासत की एंट्री, कमलनाथ के वायरल वीडियो पर बवाल

Webdunia
गुरुवार, 15 नवंबर 2018 (09:24 IST)
भोपाल। मध्यप्रदेश चुनाव में वोटों के ध्रुवीकरण के लिए अब हिंदू-मुस्लिम सियासत की एंट्री हो गई है। सोशल  मीडिया पर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ का एक विवादित वीडियो वायरल हुआ है। इसमें कमलनाथ संघ को  लेकर ऐसा कुछ कह रहे हैं जिसे मुद्दा बनाकर भाजपा अब कांग्रेस और कमलनाथ पर तुष्टिकरण करने की  राजनीति का आरोप लगा रही है।
 
वायरल वीडियो में कमलनाथ कह रहे हैं कि आज इनका आरएसएस वोटर क्या कर रहा है। आरएसएस के जो  कार्यकर्ता हैं वो क्या कर रहे हैं? मुझे जानकारी है आरएसएस के लोग उन्होंने फैलाए हुए हैं। मैं तो छिंदवाड़ा की बात करूं, मुझे तो उनके लोग आकर बता देते हैं।
 
वीडियो में कमलनाथ कह रहे हैं कि आरएसएस नागपुर से जुड़ा हुआ है। वहां तो उनके लिए सुबह जाओ, रात  को चले आओ और उनका एक ही स्लोगन है, अगर हिंदू को वोट नहीं है तो हिन्दू शेर मोदी को वोट दो, अगर  मुसलमान को वोट देना है तो कांग्रेस को वोट दो, केवल दो लाइन और कोई पाठ पढ़ाने नहीं जाते, ये इनकी  रणनीति है और इसमें आप सबको बड़ा सतर्क रहना पड़ेगा, आपको उलझाने की कोशिश करेंगे, हम निपट लेंगे  इनसे बाद में, लेकिन मतदान के दिन तक आपको सब कुछ सहना पड़ेगा।
 
कमलनाथ के इस वीडियो के वायरल होने के बाद सूबे की सियासत गर्मा गई है। भाजपा ने कमलनाथ पर प्रदेश की फिजा खराब करने का आरोप लगाया है। पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता संबित पात्रा ने कहा कि कमलनाथ हिन्दुओं  के सामने मुसलमानों को भला-बुरा और मुसलमानों के समाने हिन्दुओं को भला-बुरा कहते हैं और यही कांग्रेस  का असली चरित्र है।
 
संबित पात्रा ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि वह देश में फूट डालो और राज करो की नीति को लेकर  चल रही है और कमलनाथ जिस प्रकार से चुनाव के बाद हिन्दुओं और आरएसएस को निपटा देने की बात कर  रहे हैं, वह बहुत ही निंदनीय है।
 
बाद में वायरल वीडियो पर सफाई देने के लिए खुद कमलनाथ आगे आए और उन्होंने कहा कि वीडियो तीन  महीने पुराना है जिसमें वे लोगों को समझा रहे हैं और हर समाज की रक्षा का वादा कर रहे हैं।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

बंगाल में अवैध घुसपैठ पर मोदी सरकार सख्‍त, हाईलेवल कमेटी ऑन डेमोग्राफिक चेंज का गठन, अवैध बांग्लादेशियों में हड़कंप

चीन में बैठे सर्जन ने हैदराबाद में किया ऑपरेशन, क्या 5G और रोबोटिक्स बदल देंगे दुनिया की सर्जरी का भविष्य?

जैसलमेर में 500 गायों के शव मिलने से हड़कंप: सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद एक्शन

बलात्कारी बाबा, बार-बार पैरोल, क्या भारत में कानून सिर्फ आम लोगों के लिए है?

कचरे के साथ उड़ा दिए 8.70 करोड़! बैंक ने जब CCTV खंगाला, तो उड़ गए सबके होश

सभी देखें

नवीनतम

Gold : इतना सस्ता हुआ सोना, क्या आगे और गिरेंगी कीमतें

असम में भी पास हुआ UCC विधेयक, क्‍या लव जिहाद पर लगेगी रोक, कानून पर क्‍या बोले CM हिमंता?

जमानत पर बॉलीवुड गाने पर डांस कर रहा परिवार, पुणे पोर्श कार से ली थी 2 इंजीनियरों की जान, लोगों ने कहा- कितने बेशर्म हो !

HMD Vibe 2 5G : AI फीचर्स और 6000mAh बैटरी से मचाएगा धमाल मचाएगा सस्ता स्मार्टफोन

अगला लेख