Publish Date: Tue, 20 Nov 2018 (14:36 IST)
Updated Date: Tue, 20 Nov 2018 (14:40 IST)
पन्ना। मध्यप्रदेश सरकार में कैबिनेट मंत्री रहीं कुसुम सिंह मेहदेले ने पन्ना सीट से टिकट काटे जाने के बाद अब केंद्रीय मंत्री उमा भारती के क्षेत्र में सभाओं पर सवाल उठाए हैं।
मेहदेले ने ऐसी खबरों को ट्वीट किया है, जिनमें सुश्री भारती के राजनीतिक कद पर निशाना साधा गया है। खबरों में कहा गया है कि सुश्री भारती को एक जाति विशेष के वोटों को आकर्षित करने के लिए ही चुनाव प्रचार के मैदान में लाया गया है। उमा भारती बुंदेलखंड क्षेत्र से ही आती हैं। वे विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा की स्टार प्रचारक हैं।
भारती ने कल शाम पन्ना जिले की तीन विधानसभा सीटों के प्रत्याशियों के लिए चुनावी सभाएं की थीं। उसके फौरन बाद मेहदेले ने ये ट्वीट किया। मेहदेले ने इसके पहले अपने टिकट काटे जाने के बाद भी सवाल उठाए थे।