Hanuman Chalisa

मंदसौर में इस बार कांटे का मुकाबला, कांग्रेस ने पूर्व मंत्री को उतारा

मुस्तफा हुसैन
मध्यप्रदेश की मंदसौर विधानसभा सीटों की गिनती हाई प्रोफाइल सीटों में होती है। यहां से कांग्रेस ने पूर्व मंत्री नरेन्द्र नाहटा को उम्मीदवार बनाया है, वहीं भाजपा ने तीसरी बार यशपाल सिसोदिया को मैदान में उतारा है। दोनों ही तगड़े उम्मीदवार हैं। ऐसे में यहां मुकाबला कांटे का हो गया है। अपने उम्मीदवारों को मजबूती प्रदान करने के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी अल्पसंख्यक और कारोबारी जमात के वोट बाहुल्य वाली इस सीट पर नरेंद्र मोदी 24 अप्रैल को आमसभा करेंगे।
 
पिछले चुनाव में भाजपा के यशपालसिंह सिसोदिया ने कांग्रेस के महेन्द्र सिंह गुर्जर को मोदी लहर में लगभग 24 हजार वोटों से हराया था। हालांकि इस बार राज्य में कोई लहर नहीं है और मतदाता भी मौन है। ऐसे में दोनों ही पार्टियां जीत के दावे तो कर रही हैं, लेकिन अंदर से दोनों ही परिणाम को लेकर डरी हुई हैं। अभी कोई नहीं जानता कि मतदाता का झुकाव किस तरह रहेगा। 
भाजपा उम्मीदवार सिसोदिया ने वेबदुनिया से बातचीत में कहा कि मोदी सरकार ने लोगों को पक्के मकान, बिजली और उज्जवला योजना के तहत गैस उपलब्ध करवाई। क्षेत्र में विकास कार्य भी काफी हुए हैं और जो शेष काम बचे हुए हैं, उन कामों को सरकार बनने के बाद पूरा करेंगे। राज्य में बदलाव की बात पर सिसोदिया कहते हैं कि बदलाव तो जनता करती है, कांग्रेस के कहने से बदलाव नहीं होगा। 
दूसरी ओर कांग्रेस सरकार में कैबीनेट मंत्री रहे नरेन्द्र नाहटा ने कहा कि भाजपा सरकार ने कुछ उद्योगपतियों को फायदा पहुंचाने के लिए किसानों की कमर तोड़ दी है। डोडा चूरा के नाम पर गरीब किसानों को तस्कर बना दिया गया है। उन्होंने कहा कि मध्यप्रदेश में बदलाव तय है, 28 नवंबर को तो सिर्फ औपचारिकता होगी। 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

डोनाल्ड ट्रंप पर लगा 200 डॉलर का जुर्माना, इन नियमों का किया उल्‍लंघन, शेयर मार्केट से है कनेक्‍शन

आर्मी चीफ द्विवेदी की चेतावनी पर भड़का पाकिस्तान, फिर दी यह गीदड़भभकी, कहा- भारत को समझना चाहिए...

एक और जहाज पहुंचा भारत, आसान नहीं था होर्मुज पार करना, 20000 टन LPG से लदा है टैंकर

Hormuz के लिए ईरान का नया चक्रव्यूह, भारत पर क्या होगा असर, ट्रंप ने दी नई धमकी

कोरोना महामारी आई, फिर युद्ध शुरू हुए और अब ऊर्जा संकट, PM मोदी ने दुनिया को किस बात को लेकर दी चेतावनी

सभी देखें

नवीनतम

केरल में 10 साल बाद बदला राज: वीडी सतीशन ने ली मुख्यमंत्री पद की शपथ, राहुल गांधी ने गले लगाकर दी बधाई

लखीमपुर खीरी में सुबह-सुबह मौत का तांडव: ट्रक और मैजिक की भीषण भिड़ंत में 9 मजदूरों की मौत

NEET पेपर लीक मामले में बड़ा खुलासा! रिजर्व वाला दूसरा पेपर भी हुआ था लीक

यूपी में 'ऑपरेशन-4' : स्वदेशी गायों से डेयरी सेक्टर में बड़ा बदलाव, गो पालन पर 50% तक सब्सिडी

LIVE: केरल में वीडी सतीशन की ताजपोशी, राज्यपाल ने दिलाई पद और गोपनियता की शपथ

अगला लेख