Biodata Maker

मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव : पिछले चुनाव की तुलना में इस बार 5 फीसदी बढ़े करोड़पति

Webdunia
सोमवार, 26 नवंबर 2018 (16:48 IST)
भोपाल। मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव में इस बार पिछले चुनाव की तुलना में करोड़पति प्रत्याशियों की संख्या 5 फीसदी बढ़ गई है। इलेक्शन वॉच और एसोसिएशन फॉर डेमोक्रेटिक रिफॉर्म्स ने प्रत्याशियों के शपथ पत्रों के अध्ययन के बाद सोमवार को ये आंकड़े जारी किए हैं। इस विधानसभा चुनाव में 2,716 उम्मीदवारों में से 656 (24 फीसदी) करोड़पति हैं, जबकि 2013 के चुनाव में 2,494 उम्मीदवारों में से 472 (19 फीसदी) करोड़पति थे।
 
 
भारतीय जनता पार्टी ने सर्वाधिक 81 फीसदी करोड़पति प्रत्याशी मैदान में उतारे हैं। भाजपा के 220 में से 179 प्रत्याशियों की संपत्ति 1 करोड़ रुपए से ज्यादा है। कांग्रेस में ये संख्या 78 फीसदी, समाजवादी पार्टी में 35 फीसदी और आम आदमी पार्टी के 18 फीसदी उम्मीदवार करोड़पति हैं। 7 उम्मीदवारों ने अपनी संपत्ति शून्य घोषित की है, हालांकि इनमें से 3 के पास पैन कार्ड है।
 
प्रदेश सरकार के मंत्री और भाजपा विधायक संजय पाठक 226 करोड़ रुपए की संपत्ति के साथ करोड़पतियों की सूची में सबसे ऊपर हैं। उनके बाद कांग्रेस के संजय शुक्ला 139 करोड़ रुपए के साथ दूसरे और संजय शर्मा 130 करोड़ रुपए के साथ तीसरे स्थान पर हैं।
 
कुल उम्मीदवारों में से 165 ने अपनी आय का स्रोत घोषित नहीं किया है। 63 फीसदी ने अपना आयकर विवरण घोषित नहीं किया है। अनूपपुर से भाजपा प्रत्याशी रामलाल रौतेल और इछावर से कांग्रेस प्रत्याशी शैलेंद्र पटेल ने क्रमश: 14 और 13 करोड़ रुपए की संपत्ति घोषित करने के बाद भी आयकर विवरण दाखिल नहीं किया है। (वार्ता)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

अटैक के बीच खामेनेई को सुरक्षित जगह भेजा, लोगों को घरों में रहने के निर्देश, क्‍या है इजरायल का ‘ऑपरेशन शील्‍ड ऑफ जुदाह?

यूपी के 1.86 करोड़ परिवारों को सीएम योगी का होली का उपहार

इजराइली एयरस्ट्राइक का कहर, ईरान का स्कूल बना कब्रिस्तान, 57 मासूम लड़कियों की मौत (वीडियो)

ईरान पर अमेरिका-इजराइल का बड़ा हमला : क्या मोदी की यात्रा और 'स्ट्राइक' की टाइमिंग महज इत्तेफाक है?

गुजरात की 5.5 लाख बेटियों को दी जाएगी मुफ्त सर्वाइकल कैंसर वैक्सीन

सभी देखें

नवीनतम

CM मोहन यादव ने गृहमंत्री शाह से की मुलाकात, बोले- किसानों को बनाएंगे आत्मनिर्भर

मध्यप्रदेश में 2 मार्च से होने वाली बस हड़ताल स्थगित, CM डॉ मोहन यादव से मिलने के बाद बस ऑनर्स एसोसिएशन का फैसला

मध्यप्रदेश में 2 मार्च से होने वाली बस हड़ताल स्थगित, CM यादव से मिलने के बाद बस ऑनर्स एसोसिएशन का ऐलान

ईरान पर हमलों को लेकर बड़ा दावा, जवाबी हमले में ईरानी रक्षा मंत्री की मौत, सेना का बड़ा कमांडर भी मारा गया

कोर ड्राइवर्स के दम पर एक ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था की ओर बढ़ रहा यूपी

अगला लेख