Hanuman Chalisa

मप्र में 28 नवंबर को मतदान के दिन 1.80 लाख सुरक्षाकर्मी सुरक्षा की जिम्मेदारी संभालेंगे

Webdunia
सोमवार, 26 नवंबर 2018 (22:02 IST)
भोपाल। मध्यप्रदेश में 28 नवंबर को होने वाले विधानसभा चुनाव में 45,000 महिला कर्मचारियों की सेवाएं ली जाएंगी। इसके साथ ही मतदान के दिन 1.80 लाख सुरक्षाकर्मी सुरक्षा की जिम्मेदारी संभालेंगे।
 
प्रदेश के मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी (सीईओ) वीएल कांताराव ने सोमवार को यहां पत्रकारों को बताया कि प्रदेश में कुल 3,00,782 कर्मचारी चुनाव कार्य में लगेंगे। इनमें 45,904 महिला कर्मचारी शामिल हैं। प्रदेश में 65,367 मतदान केंद्रों पर चुनाव कराया जा रहा है। उन्होंने बताया कि इसके साथ ही स्वतंत्र और निष्पक्ष चुनाव कराने के लिए 1.80 लाख सुरक्षाकर्मी तैनात किए जाएंगे। इनमें केंद्रीय और राज्य के सुरक्षाकर्मी शामिल हैं।
 
सीईओ ने बताया कि प्रदेश में 160 मतदान केंद्र केवल दिव्यांग कर्मचारियों के जिम्मे रहेंगे। ये बूथ पूरी तरह दिव्यांग कर्मचारी ही संचालित करेंगे। इसके अलावा 3,046 मतदान केंद्र केवल महिला कर्मचारियों द्वारा संचालित किए जाएंगे तथा प्रदेश में 17,000 मतदान केंद्र संवेदनशील घोषित किए गए हैं। यहां केंद्रीय अर्द्धसैनिक बल और वेबकास्टिंग के साथ माइक्रो पर्यवेक्षक भी तैनात रहेंगे।
 
चुनाव आयोग के मुताबिक 28 नवंबर को विधानसभा की 230 सीटों पर होने वाले मतदान के लिए कुल 2,907 उम्मीदवार चुनावी मैदान में हैं। इनमें 1,102 निर्दलीय उम्मीदवार हैं। मध्यप्रदेश में मतदाता सूची के अंतिम प्रकाशन के बाद प्रदेश में कुल 5,04,95,251 मतदाता हैं। इनमें 2,63,01,300 पुरुष, 2,41,30,390 महिला एवं 1,389 थर्ड जेंडर के मतदाता हैं। इसके साथ ही इसमें 62,172 सेवारत मतदाता हैं, जो कि डाक मतपत्र से मतदान कर सकते हैं।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Iran Israel US Conflict : World War 3 का खतरा! मिडिल ईस्ट में मचे हाहाकार के बीच एक्शन में PM मोदी, UAE और बहरीन के सुल्तानों को मिलाया फोन, क्या भारत रुकेगा महायुद्ध?

चीनी एयर डिफेंस का फ्लॉप शो: ईरान में अमेरिका-इजराइल हमलों के आगे पस्त हुआ HQ-9B, 'ऑपरेशन सिंदूर' की यादें हुई ताजा

मिडिल-ईस्ट के महायुद्ध में भारतीय की दर्दनाक मौत, ओमान के पास तेल टैंकर पर भीषण ड्रोन हमला, कांप उठा समंदर

IAEA की बड़ी चेतावनी : रेडियोधर्मी रिसाव से गंभीर नतीजों का खतरा, बड़े शहरों को खाली कराने की नौबत आ सकती है

दुनिया के सबसे बड़े तेल डिपो Aramco पर अटैक, ईरान ने बोला सऊदी अरब पर बड़ा हमला... और खतरनाक हुई जंग

सभी देखें

नवीनतम

नेत्रम रैंकिंग में जूनागढ़, गांधीनगर और गांधीधाम का दबदबा, DGP राव ने अवॉर्ड देकर पुलिस की थपथपाई पीठ

ईरान-अमेरिका तनाव से कच्चे तेल में आग, ब्रेंट 80 डॉलर पार, क्या होगा भारत पर असर?

CM धामी ने लोक कलाकारों संग खेली होली, प्रदेशवासियों को दी शुभकामनाएं, पर्व को बताया सांस्कृतिक समरसता का प्रतीक

बुंदेलखंड बना नया 'सिलिकॉन वैली'! झांसी में BVS एक्सपो-2026 ने दुनिया को दिखाया दम; अब स्टार्टअप्स पर बरस रहा निवेशकों का पैसा!

गुजरात भाजपा में 'PK' का उदय: युवा मोर्चा के नेतृत्व से सबसे शक्तिशाली महासचिव तक का रोमांचक सफर

अगला लेख