shiv chalisa

कमलनाथ को भरोसा, 140 से अधिक सीटों पर जीतेगी कांग्रेस

Webdunia
मंगलवार, 27 नवंबर 2018 (16:05 IST)
भोपाल। कांग्रेस की मध्यप्रदेश इकाई के अध्यक्ष एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री कमलनाथ ने विश्वास जताते हुए कहा कि राज्य विधानसभा चुनाव में उनकी पार्टी की जीत सुनिश्चित है और कांग्रेस 140 से अधिक सीट हासिल करेगी।

 
राज्य की सभी 230 सीटों के लिए कल शाम चुनाव प्रचार अभियान की समाप्ति के बाद अपने गृहनगर छिंदवाड़ा पहुंचकर चुनाव संबंधी गतिविधियों पर नजर रख रहे कमलनाथ ने कहा, हमें पूरा विश्वास है कि हम स्पष्ट बहुमत के साथ सरकार बनाएंगे और 140 से अधिक सीटों पर विजयी होंगे।

राज्य में बुधवार को मतदान के एक दिन पहले कमलनाथ ने सभी मतदाताओं से वोट करने की अपील करते हुए कहा कि वे बदलाव के लिए अपने मताधिकार का उपयोग करें और किसी तरह के भ्रम में नहीं आएं। वरिष्ठ कांग्रेस नेता ने आरोप लगाया कि राज्य में 15 वर्षों के भारतीय जनता पार्टी शासनकाल से सभी लोग परेशान हो गए हैं।

उन्होंने अपने राजनीतिक जीवन में महिला, किसान, श्रमिक, युवा, गरीब और प्रत्येक वर्ग को इतना अधिक परेशान कभी नहीं देखा। भाजपा ने सिर्फ कलाकारी की राजनीति की है। उन्होंने उम्मीद जताई कि अब जनता भ्रमित नहीं होगी और राज्य में बेहतर सरकार चुनने के लिए वोट डालेगी।

कमलनाथ ने कहा कि पार्टी ने अपने वचन पत्र में जो भी वचन दिए हैं, उन्हें एक-एक कर पूरा किया जाएगा। वचन के अनुरूप किसानों का ऋण दस दिनों में माफ कर दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि कृषि क्षेत्र राज्य की अर्थव्यवस्था का आधार है। लगभग सत्तर प्रतिशत आबादी कृषि या इससे जुड़े व्यवसायों पर निर्भर है।

इसके साथ ही पेट्रोल, डीजल और रसोई गैस सिलेंडर के दाम भी कम किए जाएंगे। राज्य में सभी 230 सीटों के लिए बुधवार को मतदान होगा। भाजपा लगातार चौथी बार सत्ता में आने के लिए प्रयास कर रही है, वहीं कांग्रेस ने भी इस बार सत्ता में वापसी के लिए पूरी कोशिश की है।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Iran Israel US Conflict : World War 3 का खतरा! मिडिल ईस्ट में मचे हाहाकार के बीच एक्शन में PM मोदी, UAE और बहरीन के सुल्तानों को मिलाया फोन, क्या भारत रुकेगा महायुद्ध?

चीनी एयर डिफेंस का फ्लॉप शो: ईरान में अमेरिका-इजराइल हमलों के आगे पस्त हुआ HQ-9B, 'ऑपरेशन सिंदूर' की यादें हुई ताजा

मिडिल-ईस्ट के महायुद्ध में भारतीय की दर्दनाक मौत, ओमान के पास तेल टैंकर पर भीषण ड्रोन हमला, कांप उठा समंदर

IAEA की बड़ी चेतावनी : रेडियोधर्मी रिसाव से गंभीर नतीजों का खतरा, बड़े शहरों को खाली कराने की नौबत आ सकती है

दुनिया के सबसे बड़े तेल डिपो Aramco पर अटैक, ईरान ने बोला सऊदी अरब पर बड़ा हमला... और खतरनाक हुई जंग

सभी देखें

नवीनतम

जंग की तैयारी में हिन्दुस्तान, ईरान पर हमले के बाद घबराया पाकिस्तान, क्या बोले राष्ट्रपति जरदारी

Benjamin Netanyahu बोले- Donald Trump के साथ मिलकर दुनिया को 'तेहरान के तानाशाह' से बचा रहा है Israele

Middle East Crisis : IndiGo चलाएगा 10 स्पेशल फ्लाइट्स, एयर इंडिया एक्सप्रेस की मस्कट सेवा बहाल, 357 उड़ानें रद्द

अभी जिंदा है 88 अय्यातुल्ला खामनेई, यह लड़ाई लंबी चलेगी

LIVE: अब जरूरत पड़ी तो सेना भी उतारूंगा, डोनाल्ड ट्रंप की ईरान को चेतावनी

अगला लेख