मध्यप्रदेश सरकार के 12 मंत्री पीछे, नेता प्रतिपक्ष कांग्रेस के अजय सिंह भी पिछड़े

Webdunia
मंगलवार, 11 दिसंबर 2018 (16:00 IST)
भोपाल। मध्यप्रदेश में भाजपा की शिवराज सरकार मतगणना के बाद विपक्षी दल कांग्रेस के साथ जहां सत्ता के लिए बराबरी का संघर्ष करती दिख रही है। वहीं अपराह्न तीन बजे तक प्राप्त रुझानों के अनुसार प्रदेश सरकार के 12 मंत्री अपनी-अपनी सीटों पर पीछे चल रहे हैं।


कांग्रेस उम्मीदवार और प्रदेश विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह भी अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी से पीछे चल रहे हैं। प्रदेश सरकार के मंत्री नरोत्तम मिश्रा दतिया सीट पर 6,200 मतों से तथा लाल सिंह आर्य भिंड जिले की गोहद सीट से 6,552 मतों से पीछे चल रहे हैं।

वहीं मुरैना सीट से मंत्री रुस्तम सिंह तीसरे स्थान पर चल रहे हैं। इसके अलावा खरगोन सीट से प्रदेश सरकार के मंत्री बालकृष्ण पाटीदार 3,792 मतों से, डिण्डोरी जिले की शाहपुरा सीट से ओमप्रकाश धुर्वे 8,255 मतों से तथा बड़वानी जिले की सेंधवा सीट से अंतर सिंह आर्य 3,626 मतों से पीछे चल रहे हैं।

देवास जिले की हाटपिप‍लिया सीट से दीपक जोशी 3,070 मतों से जबकि रायसेन जिले की सिलवानी सीट से रामपाल सिंह 3,063 मतों से पीछे हैं। प्रदेश सरकार की महिला विकास एवं बाल कल्याण मंत्री अर्चना चिटनीस भी बुरहानपुर सीट से 1,055 मतों के अंतर से पीछे चल रही हैं। प्रदेश सरकार में वित्तमंत्री जयंत मलैया भी दमोह सीट से 1,336 मतों से पीछे चल रहे हैं।

प्रदेश सरकार के एक अन्य मंत्री शरद जैन भी जबलपुर पूर्व सीट से 7,958 मतों से पीछे चल रहे हैं। ग्वालियर सीट से जयभान सिंह पवैया भी 5,489 मतों से पीछे हैं। पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी बाजपेयी के भतीजे और सांसद अनूप मिश्रा भितरवार सीट से 2,255 मतों से पीछे चल रहे हैं। कांग्रेस के उम्मीदवार और नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह अपनी परम्परागत सीट चुरहट से 3,032 मतों से भाजपा उम्मीदवार से पीछे चल रहे हैं।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

OperationShield के तहत 6 राज्यों में हुई मॉक ड्रिल, पाकिस्‍तान में मची खलबली

सीएम योगी जी तो पॉवरफुल हैं ही, CJI बीआर गवई ने क्यों कही यह बात

Indus Water Treaty स्थगन पर पाकिस्तान की बिलबिलाहट, गिड़गिड़ा रहे शाहबाज को भारत ने दिखाया आईना

Operation Sindoor : क्या पाकिस्तान ने गिराए भारत के 6 फाइटर जेट, सवाल का CDS अनिल चौहान ने दिया जवाब

Covid-19 : देश में पिछले 24 घंटे में Corona Virus से 7 लोगों की मौत, मरीजों की संख्या 2700 के पार, 4 नए वैरिएंट मिले

सभी देखें

नवीनतम

Kia इंडिया की बिक्री मई में 14 प्रतिशत बढ़ी

खंडवा जिले ने रचा कीर्तिमान, देश में बढ़ाया मध्य प्रदेश का मान

डांटने का मतलब आत्महत्या के लिए उकसाना नहीं, SC ने की यह टिप्‍पणी, आरोपी को किया बरी

फ्रांस में चैंपियंस लीग में जीत के जश्न के दौरान हिंसा, 2 लोगों की मौत

RJD में कौन है जयचंद, जिसका लालू पु‍त्र Tej Pratap Yadav ने अपने मैसेज में किया जिक्र

अगला लेख