Hanuman Chalisa

मध्यप्रदेश की वे 5 सीटें, जिन्होंने रोक दी थीं नेताओं की सांसें...

Webdunia
बुधवार, 12 दिसंबर 2018 (14:18 IST)
मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव के परिणाम बुधवार सुबह तक आ गए। इन परिणामों में किसी को स्पष्ट बहुमत तो नहीं मिला, लेकिन कांग्रेस बड़ी पार्टी बनकर आई। कांग्रेस को 114 सीटें हासिल हुईं हैं, जबकि भाजपा को 109 सीटें मिलीं। बीएसपी को 2 सीटें मिली हैं, जबकि समाजवादी पार्टी को 1 सीट मिली।
 
 
4 सीटों पर निर्दलीयों की जीत हुई। मंगलवार को हुई मतगणना बुधवार सुबह तक चलती रही। मप्र में ऐसी 5 सीटें रहीं जिन पर बुधवार तक गिनती चलती रही है। इन सीटों ने नेताओं की सांसों को रोककर रखा। आइए बताते हैं वे सीटें कौन-सी हैं। कांग्रेस और भाजपा दोनों की नजरें इन सीटों पर रहीं।
 
मध्यप्रदेश की 5 सीटों- भिंड, अटेर, लहार, महगांव और नरेला पर पूरी रात मतगणना चलती रही। इस कारण से राज्‍य में अंतिम चुनावी नतीजे अभी तक सामने नहीं आ सके थे। कांग्रेस और भाजपा दोनों पार्टियों की नजरें इन सीटों पर लगातार थीं। बुधवार सुबह 6 बजे के बाद भिंड से बसपा प्रत्‍याशी संजीव सिंह ने जीत दर्ज कर ली। उन्‍होंने भाजपा के राकेश सिंह चतुर्वेदी को हराया, वहीं नरेला सीट पर भाजपा के विश्‍वास सारंग ने कांग्रेस के महेंद्रसिंह चौहान को हराया। 5 में से 2 सीटों पर बसपा और भाजपा ने जीत दर्ज कर ली थी।
 
अटेर सीट पर भारतीय जनता पार्टी के अरविंद सिंह भदौरिया ने 58 हजार से अधिक वोट पाकर कांग्रेस के हेमंत सत्‍यदेव कटारे को हराया। लहार सीट पर कांग्रेस के डॉ. गोविंद सिंह को 62 हजार से ज्‍यादा मत हासिल हुए और वे जीत गए। भाजपा के रसल सिंह दूसरे नंबर पर रहे।
 
सबसे अंत तक मामला महगांव सीट पर अटका रहा। हालांकि यहां कांग्रेस मजबूत स्थिति में रही। यहां कांग्रेस के ओपीएस भदौरिया 60 हजार वोट पाकर भाजपा के राकेश शुक्‍ला से आगे चल रहे थे। इस सीट पर भदौरिया ने जीत हासिल कर ली और यह सीट कांग्रेस के खाते में गई।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

जब तक जवाबदेही तय नहीं होगी, असल समस्या हल नहीं होगी, NEET paper leak पर सुप्रीम कोर्ट सख्त

भारत में इलेक्ट्रिक स्कूटी की कीमत कैसे तय होती है, खरीदते समय किन बातों का रखें ध्यान? कीमत के अलावा ये फैक्टर्स भी हैं बेहद जरूरी

रूस-तालिबान डिफेंस डील से उड़े पाकिस्तान के होश, भारत के लिए क्या हैं इसके कूटनीतिक मायने?

ईरान का दावा- 'बुशहर में गिराया अमेरिकी विमान', भड़का अमेरिका; क्या खटाई में पड़ेगा 60 दिनों का युद्धविराम?

राहुल गांधी ने बिछाई 2029 की बिसात: क्‍या कांग्रेस अब ‘हाईकमान मॉडल’ छोड़ क्षेत्रीय चेहरों पर लगाएगी दांव?

सभी देखें

नवीनतम

अभिषेक बनर्जी पर हमले के बाद गरमाई राजनीति, शुभेंदु सरकार पर भड़के ममता और विपक्षी, आरोपों पर क्‍या बोली भाजपा?

नौसेना शौर्य वाटिका का लोकार्पण, राजनाथ सिंह बोले- CM योगी के नेतृत्व में बदली UP की पहचान

दिल्‍ली के साकेत में बड़ा हादसा, 5 मंजिला इमारत गिरी, कई लोगों के दबने की आशंका

उत्‍तर प्रदेश में 1900 से अधिक नर्सरियों में तैयार किए जा रहे 52.44 करोड़ पौधे

CM योगी के नेतृत्व में बदली यूपी की पहचान, निवेशकों का बढ़ा भरोसा

अगला लेख