Hanuman Chalisa

मध्यप्रदेश : हार के बाद बीजेपी में हाहाकार, पराजित नेताओं ने संगठन को ठहराया जिम्मेदार

विशेष प्रतिनिधि
भोपाल। मध्यप्रदेश भाजपा में विधानसभा चुनाव में मिली हार के बाद जबर्दस्त घमासान मचा हुआ है। हार के बाद नेता एक-दूसरे पर हार का ठीकरा फोड़ने में जुटे हुए हैं। नजदीकी मुकाबले में हारे हुए प्रत्याशी अपनी हार के लिए संगठन की निष्क्रियता को जिम्मेदार ठहरा रहे हैं।


बीजेपी सांसद और विधानसभा चुनाव में हार का सामना करने वाले पार्टी के बड़े नेता अनूप मिश्रा अपनी हार के लिए पार्टी के स्थानीय संगठन को जिम्मेदार ठहराया है। इसके साथ ही भिंड, मुरैना सहित ग्वालियर चंबल में पार्टी को मिली करारी हार के लिए बीजेपी सांसद ने पार्टी हाईकमान को जिम्मेदार ठहराते हुए कहा कि टिकट वितरण में स्थानीय स्तर के नेताओं की उपेक्षा की गई, जिससे पार्टी के स्थानीय कार्यकर्ताओं ने चुनाव में पार्टी उम्मीदवारों का साथ नहीं दिया। इससे पार्टी को हार का सामना करना पड़ा।

ग्वालियर से हार का सामना करने वाले मंत्री जयभान सिंह पवैया भी अपनी हार के लिए पार्टी संगठन को जिम्मेदार ठहरा रहे हैं। पवैया ने इसकी शिकायत पार्टी के केंद्रीय हाईकमान से करने की तैयारी कर ली है, वहीं चुनाव में हार का सामना करने वाली मंत्री अर्चना चिटनीस और जयंत मलैया भी अपनी हार के लिए संगठन और पार्टी के स्थानीय नेताओं के भितरघात को जिम्मेदार ठहरा रहे हैं।

इसके साथ ही पार्टी के वरिष्ठ नेता सीताशरण शर्मा और रघुनंदन शर्मा भी पार्टी की हार के लिए संगठन की निष्क्रियता को पहले ही जिम्मेदार ठहरा चुके हैं। पार्टी को विधानसभा चुनाव में मिली हार के बाद अब मंथन का दौर तेज हो गया है। पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष राकेश सिंह ने मंगलवार को पार्टी के नेताओं के साथ बैठक कर हार के कारणों की समीक्षा की और सभी को लोकसभा चुनाव के लिए जुट हो जाने को कहा।

पार्टी अध्यक्ष ने बैठक में सख्त तेवर दिखाते हुए कहा कि सभी नेता अपना परफार्मेंस सुधारें और लोकसभा चुनाव के लिए एकजुट होकर नए सिरे से चुनावी मैदान में जाए। पार्टी विधानसभा चुनाव में पार्टी उम्मीदवारों के खिलाफ काम करने वालों की रिपोर्ट भी तैयार कर रही है, जिन पर कड़ी कार्रवाई किए जाने के संकेत पार्टी के अध्यक्ष ने दिए हैं, वहीं पार्टी अब हार के कारणों को खोजने के लिए और लोकसभा चुनाव में इन गलतियों से बचने के लिए अब संभागीय और जिला स्तर पर बैठक कर कार्यकर्ताओं से बातचीत करने जा रही है।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

E20 पेट्रोल से E85 सस्ता होगा, जानिए Flex Fuel Maruti Wagon R आपके लिए कितनी फायदेमंद, क्या है कीमत

क्या है Google Search Profiles, क्रिएटर्स और पब्लिशर्स को Search और Discover में कैसे मिलेगा फायदा, किस तरह करेगा काम

4th Gen Hyundai i20 का पहला टीजर जारी, अगले महीने होगी लॉन्च, मिलेंगे ADAS और शानदार फीचर्स

भाजपा छोड़ने के बाद अन्नामलाई ने थलाइवा रजनीकांत को लेकर किया बड़ा दावा!

मोदी कैबिनेट में बड़ा फेरबदल! इन 4 मंत्रियों की छुट्टी तय, धर्मेन्द्र प्रधान पर भी गिर सकती है गाज

सभी देखें

नवीनतम

मार्केट कैप में भारत को लगा बड़ा झटका! राजेश एक्सपोर्ट्स में 15 लाख करोड़ का फर्जीवाड़ा; शेयर बाजार के लिए कैसा रहेगा अगला हफ्ता?

पटना फायरिंग केस में नया मोड़! वकील ने खान सर के सरेंडर से किया इनकार, बताया क्या होगा अगला कदम?

15 लाख फॉलोअर्स वाले सेलिब्रेटी कुत्‍ते को बेचा, खरीदने वाले ने मीट बनाकर खिला दिया, सोशल मीडिया ने बताया हैवानियत

CJP Protest: जंतर-मंतर पर 'HIT' स्प्रे लेकर पहुंचा शख्स, सौरव दास के 'शाही ठाट-बाट' पर तेजिंदर बग्गा का तंज

इंदौर में कुत्‍ते ने 40 से ज्‍यादा लोगों को काटा, 23 कुत्ते धराए, जिसने काटा वो अब भी नगर निगम की गिरफ्त से बाहर

अगला लेख