Hanuman Chalisa

मध्यप्रदेश में सरकार बनाने की जोड़तोड़ शुरू, बसपा और निर्दलीय बन सकते है किंगमेकर

Webdunia
मंगलवार, 11 दिसंबर 2018 (14:32 IST)
मध्यप्रदेश में अब तक जैसे रुझान मिलने लगे है, उसमें बसपा और निर्दलीय किंगमेकर की भूमिका निभा सकते हैं, जहां बसपा ने अभी पूरी तरह पत्ते नहीं खोले हैं। कांग्रेस ने बसपा से संपर्क करना शुरू कर दिया है जबकि निर्दलीय जीतकर आने वाले विधायकों पर कांग्रेस और बीजेपी ने डोरे डालने शुरू कर दिया है।
 
 
ताजा रुझानों के अनुसार मध्यप्रदेश में त्रिशंकु विधानसभा के आसार नजर आ रहे हैं। पिछले 15 वर्षों से सत्तारूढ़ भाजपा सरकार के 14 मंत्री इस समय पीछे चल रहे हैं। 2013 के विस चुनावों में 165 सीटों पर काबिज होने वाली भाजपा की इस समय हालत ठीक नहीं दिख रही है।
 
अगर मध्यप्रदेश में त्रिशुंक विधानसभा के हालात बनते हैं तो बहुजन समाज पार्टी, समाजवादी पार्टी और निर्दलीय सरकार बनाने में अहम भूमिका निभाते नजर आएंगे।
 
बीजेपी और कांग्रेस दोनों ही दलों ने निर्दलीय उम्मीदवारों से बातचीत शुरू कर दी है। 'वेबदुनिया' ने पहले ही बताया था कि बीजेपी सरकार बनाने के लिए प्लान बी पर काम कर रही है, वहीं नतीजे आने के बाद मध्यप्रदेश बीजेपी के बड़े नेताओं मे निर्दलीयों से संपर्क शुरू कर दिया है।
 
बहुजन समाज पार्टी और समाजवादी पार्टी ने भाजपा को समर्थन देने से इंकार करते हुए अपना इरादा जता दिया है। दल-बदल की आशंका को देखते हुए बसपा प्रमुख मायावती ने अपने संभावित विजयी उम्मीदवारों को दिल्ली बुलवा लिया है।
 
सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने ट्विटर पर लिखा है कि 'जब एक और एक मिलकर बनते हैं ग्यारह... तब बड़े-बड़ों की सत्ता हो जाती है नौ दो ग्यारह...'। उन्होंने कांग्रेस को समर्थन देने की घोषणा भी कर दी है। 
 
सपा के महासचिव रामगोपाल यादव ने कांग्रेस के समर्थन का ऐलान कर दिया है। कुल मिलाकर अब विधानसभा चुनाव 2018 के परिणामों में लोकसभा 2019 के गठबंधन की झलक देखी जा सकती है।
 
मप्र कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ के मायावती से संपर्क करने की खबर मिल रही है। अगर नतीजों में बीजेपी और कांग्रेस में से किसी को बहुमत नहीं मिलता है तो राज्यपाल की भूमिका बहुत महत्त्वपूर्ण हो जाएगी। 
(वेबदुनिया न्यूज डेस्क)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

E20 पेट्रोल से इंजन खराब हुआ तो क्या इंश्योरेंस क्लेम मिलेगा? सरकार ने बताई सचाई, क्या बोलीं बीमा कंपनियां

20,000 के बजट में ये हैं जून 2026 के टॉप 3 बेस्ट स्मार्टफोन्स, 7000mAh बैटरी और गेमिंग प्रोसेसर का धांसू कॉम्बो

Tata Sierra EV vs Toyota Ebella: 500km से ज्यादा माइलेज वाली दो धाकड़ इलेक्ट्रिक SUVs में महामुकाबला, जानें लॉन्च डेट और कीमत!

नागौद राजघराने में साहब, बीवी और सौतन — हवस, धोखे और खून से सनी राजसी दास्तान

राम नाम की लूट... 'अयोध्या कांड' से पूरा देश हिला, SIT जांच के बीच चंपत राय बीमार, नृपेन्द्र मिश्रा गायब

सभी देखें

नवीनतम

शिवसेना UBT में फिर बड़ी बगावत? उद्धव ठाकरे के 6 लोकसभा सांसद पाला बदलने को तैयार, संजय राउत का 15-15 करोड़ का दावा

आखिर क्यों नहीं सुधर रही बिहार की चिकित्सा व्यवस्था

Top News 17 June: मोदी-ट्रंप की मुलाकात आज, इजराइल का लेबनान पर हमला और उद्धव गुट में फिर बगावत के आसार

मेलोडी मूमेंट के बाद फिर साथ PM मोदी-जॉर्जिया मेलोनी, ट्रंप से मिलाया हाथ, G7 Summit के मंच से भारत का दुनिया को बड़ा संदेश

नागपुर में एयरफोर्स अफसर की पत्नी से हैवानियत, रेप, ब्लैकमेल कर धर्मांतरण की कोशिश

अगला लेख